• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
नरेश बालियान

जबरन वसूली मामले में गिरफ्तार हुए नरेश बालियान

December 1, 2024
रेपो रेट में 0.50% कटौती, आम आदमी को राहत

आरबीआई का बड़ा कदम: आपदा में कर्जदारों को स्वतः मिलेगी बैंकिंग राहत

May 5, 2026
कभी भी फूट सकती है हिंसक स्थिति,अवध ओझा ने किया दावा

नतीजों के बाद बयान में बदलाव, अवध ओझा का यू-टर्न बना राजनीतिक सुर्खी

May 5, 2026
न्याय की तलाश में घर से विधानसभा तक का सफर

न्याय की तलाश में घर से विधानसभा तक का सफर

May 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, कीमतों में स्थिरता बरकरार

May 5, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश: एफआईआर के लिए सीधे हाई कोर्ट नहीं जा सकेंगे

May 5, 2026
रूस-यूक्रेन में ऊर्जा ठिकानों पर हमलों पर 30 दिन की रोक

रूस-यूक्रेन में ‘डबल सीज़फायर’, लेकिन स्थायी शांति अब भी दूर

May 5, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

ईरान युद्ध पर घटते समर्थन के दावों को ट्रंप ने बताया ‘फेक पोल’

May 5, 2026
भारत-जमैका संबंधों को नई गति, जयशंकर की उच्चस्तरीय वार्ता

भारत-जमैका संबंधों को नई गति, जयशंकर की उच्चस्तरीय वार्ता

May 5, 2026
भारतीय विरासत को मिला सम्मान: जयशंकर का जमैका के ऐतिहासिक ओल्ड हार्बर दौरा

जमैका में भारतीय प्रवासियों की 180 साल पुरानी विरासत को नमन, एस. जयशंकर ने ‘ओल्ड हार्बर’ में दी श्रद्धांजलि

May 5, 2026
यूएई पर मिसाइल-ड्रोन हमले: यूरोपीय संघ और सऊदी अरब ने जताई कड़ी आपत्ति

यूएई पर मिसाइल-ड्रोन हमले: यूरोपीय संघ और सऊदी अरब ने जताई कड़ी आपत्ति

May 5, 2026
राबड़ी देवी

राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का फिर नोटिस

May 5, 2026
मौसम का कहर: आकाशीय बिजली और तूफान से 44 लोगों की जान गई

मौसम का कहर: आकाशीय बिजली और तूफान से 44 लोगों की जान गई

May 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, May 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

जबरन वसूली मामले में गिरफ्तार हुए नरेश बालियान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 1, 2024
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
नरेश बालियान

नई दिल्ली:आम आदमी पार्टी विधायक नरेश बालियान को अदालत ने 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उन्हें पिछले साल दर्ज जबरन वसूली के एक मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने नरेश बालियान को रविवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उनको 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पेशी से लाते वक्त बालियान से संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली में चुनाव है। सब चुनाव का चक्कर है।

पेशी से लाते वक्त जब संवाददाताओं ने पूछा कि नरेश जी गैंगेस्टर एंगल के बारे में क्या कहेंगे। इस पर नरेश बालियान ने कहा कि दिल्ली में चुनाव हैं। सब चुनाव का चक्कर है। उन्होंने यह भी कहा कि सारे आरोप फर्जी हैं। यह पूछे जाने पर कि वजह क्या मानते हैं आप… इस पर बालियान ने कहा कि कोई वजह नहीं सब भाजपा के दबाव में किया गया है।

वहीं इस प्रकरण पर आम आदमी पार्टी के सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नरेश को गिरफ्तार कराकर केंद्र सरकार ने दिल्लीवालों को संदेश दिया है कि अगर गैंगस्टर के खिलाफ आवाज उठाओगे तो जेल जाओगे।

केजरीवाल ने कहा कि बालियान ने कपिल सांगवान के खिलाफ दर्जनों शिकायतें दिल्ली पुलिस को दी है, इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया। आप मुख्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था बदत्तर होती जा रही है। बीते कुछ दिनों से हम लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि हमनें शुक्रवार को विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाया था। हमने इस मुद्दे को इस उम्मीद के साथ विधानसभा में उठाया था कि केंद्र सरकार राजधानी में बढ़ते अपराध के खिलाफ कड़े कदम उठाएगी लेकिन इसके उलट दिल्ली पुलिस ने हमारे ही विधायक को गिरफ्तार कर लिया।

केजरीवाल ने कहा कि नरेश बालियान का कसूर यह था कि उसके पास फिरौती की कॉल आ रही थीं। आज से डेढ़-दो साल पहले उसके पास गैंगस्टर की कई सारी कॉल आई, जिसकी उसने बाकायदा लिखित शिकायत दिल्ली पुलिस को दी। शिकायत में कहा कि कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंगस्टर की बार-बार कॉल आ रही हैं। मुझे और मेरे परिवार को धमकियां मिल रही हैं। लेकिन अब गैंगस्टर्स के खिलाफ आवाज उठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है।

भाजपा का आरोप है कि बालियान जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल हैं। वहीं एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नरेश बालियान और विदेश में रह रहे गैंगस्टर कपिल सांगवान के बीच कथित बातचीत का एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया वायरल हुई है जिसमें व्यापारियों से जबरन वसूली का जिक्र है। मामले की जांच जारी है। बता दें कि दिल्ली के उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक नरेश बालियान को शनिवार को आरके पुरम क्राइम ब्रांच के आफिस में पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन पुलिस ने बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

Previous Post

ईवीएम हैकिंग दावा: सैयद शुजा पर केस दर्ज

Next Post

आंध्र प्रदेश में वक्फ बोर्ड को किया गया भंग, चंद्रबाबू नायडू सरकार का बड़ा ऐक्शन

Next Post
चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश में वक्फ बोर्ड को किया गया भंग, चंद्रबाबू नायडू सरकार का बड़ा ऐक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आरबीआई का बड़ा कदम: आपदा में कर्जदारों को स्वतः मिलेगी बैंकिंग राहत
  • नतीजों के बाद बयान में बदलाव, अवध ओझा का यू-टर्न बना राजनीतिक सुर्खी
  • न्याय की तलाश में घर से विधानसभा तक का सफर
  • पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, कीमतों में स्थिरता बरकरार
  • सुप्रीम कोर्ट का निर्देश: एफआईआर के लिए सीधे हाई कोर्ट नहीं जा सकेंगे
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In