• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
स्वागत है, भाजपा में शिवपाल के शामिल होने के सवाल पर बोलीं अपर्णा यादव

जेठ जी के लिए आसान नहीं है कन्नौज की सीट, भाभी अपर्णा ने अखिलेश को चेताया; वजह भी बताई

April 25, 2024
भगवंत मान का भाजपा पर सीधा निशाना

धार्मिक भावनाओं को हथियार बना रही राजनीति: सीएम भगवंत मान का पलटवार

June 26, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैर-घरेलू एलपीजी आपूर्ति सामान्य, उद्योग जगत को राहत

June 26, 2026
एमएसएमई और एविएशन सेक्टर को राहत: ₹18,100 करोड़ की क्रेडिट गारंटी योजना को मंजूरी

डिजिटल दौर में एमएसएमई की नई तस्वीर: एआई नौकरियों में 164% उछाल

June 26, 2026
टीवीएस

टीवीएस आईक्यूब ने रचा इतिहास, भारत में 10 लाख उत्पादन का आंकड़ा पार

June 26, 2026
सुरों की मलिका आशा भोसले अस्पताल में भर्ती

गीत के बोल बने विवाद की वजह, सफाई देने रेडियो पर आईं आशा भोंसले

June 26, 2026
मीना कुमारी का जीवन फिर सुर्खियों में, पुराना किस्सा बना चर्चा का विषय

प्रेम, पीड़ा और परदे की कहानी: मीना कुमारी पर बनेगी नई बायोपिक

June 26, 2026
मावा कचौड़ी: एक परंपरागत मिठास से भरी राजस्थानी व्यंजन-कथा

मावा कचौड़ी: एक परंपरागत मिठास से भरी राजस्थानी व्यंजन-कथा

June 26, 2026
आज योगिनी एकादशी: पुण्य, उपवास और विष्णु कृपा

निर्जला एकादशी : संयम, श्रद्धा और आत्मशुद्धि का महापर्व

June 26, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 25 जून 2026

June 26, 2026
राग–द्वेष से मुक्ति ही धर्म का वास्तविक स्वरूप — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक प्रवचन

राग–द्वेष से मुक्ति ही धर्म का वास्तविक स्वरूप — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक प्रवचन

June 25, 2026
बांग्लादेश को हराकर टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल के करीब पहुंचा भारत

बांग्लादेश को हराकर टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल के करीब पहुंचा भारत

June 25, 2026
राम मंदिर चढ़ावा मामला: प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू

राम मंदिर चढ़ावा मामला: प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू

June 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 26, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

जेठ जी के लिए आसान नहीं है कन्नौज की सीट, भाभी अपर्णा ने अखिलेश को चेताया; वजह भी बताई

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 25, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
स्वागत है, भाजपा में शिवपाल के शामिल होने के सवाल पर बोलीं अपर्णा यादव

File Photo

लखनऊ:समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को कन्नौज लोकसभा सीट के लिये अपना नामांकन दाखिल कर दिया। अखिलेश के नामांकन दाखिल करते ही उनकी भाभी अपर्णा यादव ने उन पर कटाक्ष किया है। अपर्णा यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लिए कन्नौज सीट अब आसान नहीं है। कुछ साल पहले भाजपा में शामिल हुईं अपर्णा यादव ने अपने भतीजे तेज प्रताप यादव की जगह कन्नौज से अखिलेश यादव की उम्मीदवारी के बारे में बात करते हुए यह टिप्पणी की।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने सोमवार को तेज प्रताप को कन्नौज से अपना उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन बुधवार को उन्होंने अपना फैसला बदल दिया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अपर्णा यादव ने कहा, “अखिलेश यादव अपने पिता के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। मुलायम सिंह को जब भी लगा कि पार्टी को उनकी जरूरत है, तो वह खुद चुनावी मैदान में उतर जाते थे।” हालांकि, उन्होंने अपने जेठ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें चीजों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा, “कन्नौज में समाजवादी पार्टी के लिए यह आसान नहीं होगा।”

अपर्णा ने दावा किया कि कन्नौज के मौजूदा सांसद और भाजपा नेता सुब्रत पाठक ने इस निर्वाचन क्षेत्र में बहुत काम किया है, जिससे यह सपा के लिए एक चुनौतीपूर्ण युद्ध का मैदान बन गया है। अपर्णा यादव ने कहा, ”मेरे ससुर मुलायम सिंह के कारण यूपी में बहुत सी सीटें सुरक्षित मानी जाती थीं। उन्होंने अपने प्रयासों और जनता से जुड़ाव से उन सीटों को सपा का गढ़ बना दिया। लेकिन उन सीटों पर भी बीजेपी विजयी रही है।”

कन्नौज से अखिलेश यादव को मैदान में उतारने के सपा के फैसले के बारे में बात करते हुए अपर्णा ने दावा किया कि पार्टी को भाजपा के खिलाफ रक्षात्मक रणनीति अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा, “ये इंडिया गठबंधन के नेता अब डरे हुए हैं। इसलिए अब उनके पास भाजपा से मुकाबला करने के लिए वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। यह पीएम मोदी को हराने की उनकी रणनीति है।” अपर्णा यादव ने यह भी कहा कि बीजेपी का कन्नौज में दबदबा है और मतदाता इतना समझदार है कि वह जानता है कि पीएम मोदी ने बहुत काम किया है। उन्होंने कहा, “पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने जाएंगे, चाहे मैदान में कोई भी हो।”

आज दिन में बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ कचहरी पहुंचे अखिलेश ने कन्नौज से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ सपा के प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव एवं अन्य नेता भी मौजूद थे। सपा ने इससे पहले मैनपुरी से पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव को कन्नौज लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। अखिलेश ने नामांकन करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कन्नौज में सपा के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता की यह ख्वाहिश थी कि वह इस सीट से चुनाव लड़ें। उम्मीद है कि जनता एक बार फिर उन्हें आशीर्वाद देगी।

अखिलेश यादव पूर्व में तीन बार कन्नौज से ही सांसद रह चुके हैं। वर्ष 2000 में कन्नौज सीट पर हुए उपचुनाव में वह पहली बार सांसद चुने गये थे। उसके बाद वह 2004 और 2009 में भी इसी सीट से सांसद रहे। उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद लोकसभा से इस्तीफा देने के चलते 2012 में कन्नौज सीट पर हुए उपचुनाव में अखिलेश की पत्नी डिंपल निर्विरोध चुनी गयी थीं।

वर्ष 2014 के आम चुनाव में भी डिंपल ने इसी सीट से जीत दर्ज की थी। हालांकि साल 2019 के चुनाव में वह भाजपा के सुब्रत पाठक से पराजित हो गयी थीं। अखिलेश यादव वर्तमान में करहल विधानसभा सीट से विधायक और प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में वह करहल सीट से पहली बार विधायक बने थे। कन्नौज में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत आगामी 13 मई को मतदान होगा।

Previous Post

‘भारत से दोस्ती कर लीजिए, इसी में भलाई…’, पाकिस्तानी व्यवसायी ने शहबाज शरीफ को दी नसीहत

Next Post

आपको घोषणा पत्र समझाना है, मुलाकात कर लीजिए; मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र

Next Post
देशभर में प्रतिदिन देंगे 400 रुपये न्यूनतम मजदूरी, कांग्रेस का वादा

आपको घोषणा पत्र समझाना है, मुलाकात कर लीजिए; मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • धार्मिक भावनाओं को हथियार बना रही राजनीति: सीएम भगवंत मान का पलटवार
  • गैर-घरेलू एलपीजी आपूर्ति सामान्य, उद्योग जगत को राहत
  • डिजिटल दौर में एमएसएमई की नई तस्वीर: एआई नौकरियों में 164% उछाल
  • टीवीएस आईक्यूब ने रचा इतिहास, भारत में 10 लाख उत्पादन का आंकड़ा पार
  • गीत के बोल बने विवाद की वजह, सफाई देने रेडियो पर आईं आशा भोंसले
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In