• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जहां मुस्लिम नमाज अदा करें, वही वक्फ संपत्ति’ तृणमूल सांसद के बयान पर विवाद

जहां मुस्लिम नमाज अदा करें, वही वक्फ संपत्ति’ तृणमूल सांसद के बयान पर विवाद

December 2, 2024
कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे के पास फिर गोलीबारी, चौथी घटना

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे के पास फिर गोलीबारी, चौथी घटना

May 3, 2026
सेवानिवृत्त मेजर के मामले में हाईकोर्ट का आदेश, रक्षा मंत्रालय को झटका

सेवानिवृत्त मेजर के मामले में हाईकोर्ट का आदेश, रक्षा मंत्रालय को झटका

May 3, 2026
नेपाल में बालेन युग: बालेंद्र शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

काठमांडू से बड़ा संदेश: अमेरिकी दूत को पीएम बालेन शाह से मुलाकात से इनकार

May 3, 2026
दो भारतीय जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने में सफल, शुल्क की अफवाहों को ईरान ने खारिज किया

होर्मुज से भारत की ओर ऊर्जा राहत: 45,000 टन एलपीजी टैंकर सुरक्षित रवाना

May 3, 2026
बुलेट ट्रेन

तेज़ रफ्तार का सपना साकार: स्वदेशी बुलेट ट्रेन से बदलेगा यात्रा का स्वरूप

May 3, 2026
डीआरडीओ की बड़ी उपलब्धि: पनडुब्बियों के लिए स्वदेशी वायु-स्वतंत्र प्रणोदन प्रणाली तैयार

डीआरडीओ की बड़ी उपलब्धि: पनडुब्बियों के लिए स्वदेशी वायु-स्वतंत्र प्रणोदन प्रणाली तैयार

May 3, 2026
हाइपरसोनिक ताकत में भारत की छलांग, 1500 किमी रेंज मिसाइल का सफल परीक्षण

हाइपरसोनिक ताकत में भारत की छलांग, 1500 किमी रेंज मिसाइल का सफल परीक्षण

May 3, 2026
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर टोल वसूली का दावा, ट्रंप बोले—ईरान पर हमारी जीत

अमेरिकी नौसेना ‘समुद्री लुटेरों’ जैसी? ट्रंप के बयान से मचा बवाल

May 3, 2026
तनाव बढ़ा होर्मुज पर: ईरान का साफ संदेश, दबाव में नहीं झुकेगा तेहरान

अमेरिका–ईरान तनाव फिर चरम पर, ट्रंप ने ठुकराया शांति प्रस्ताव

May 3, 2026
दिल्ली के विवेक विहार में AC ब्लास्ट से भीषण आग, कई लोगों की मौत

दिल्ली के विवेक विहार में AC ब्लास्ट से भीषण आग, कई लोगों की मौत

May 3, 2026
एनकाउंटर

सिवान में बड़ा एनकाउंटर: हत्या कांड का मुख्य आरोपी सोनू यादव मारा गया

May 3, 2026
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

हीटवेव पर सियासी गर्मी: कांग्रेस का केंद्र पर तीखा तंज

May 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, May 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर पश्चिम बंगाल

जहां मुस्लिम नमाज अदा करें, वही वक्फ संपत्ति’ तृणमूल सांसद के बयान पर विवाद

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 2, 2024
in पश्चिम बंगाल
Reading Time: 1 min read
A A
0
जहां मुस्लिम नमाज अदा करें, वही वक्फ संपत्ति’ तृणमूल सांसद के बयान पर विवाद

 नई दिल्ली:वक्फ संशोधन बिल पर बनी संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के सदस्य और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। उनके बयान पर JPC के चीफ और भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने भी नाराजगी जाहिर की है और उन्हें नसीहत दी है कि वह समिति के बाहर कोई बयान देने से बाज आएं और जो कुछ कहना है वह समिति के अंदर कहें। पाल ने समाचार एजेंसी ANI से कहा, “कल्याण बनर्जी जेपीसी के सदस्य हैं। इसलिए वक्फ पर उन्हें कोई भी विचार समिति के समक्ष रखना चाहिए। उन्हें बाहर बयान नहीं देना चाहिए।”

जगदंबिका पाल कल्याण बनर्जी के एक वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। वायरल वीडियो में कल्याण बनर्जी को बांग्ला में कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि कोई भी स्थान, जहां मुसलमान नमाज अदा करते हैं, उसे स्वत: मौलिक रूप से वक्फ संपत्ति माना जाएगा। उनके इस बयान पर भाजपा के आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने तीखी टिप्पणी की है।

मालवीय ने एक्स पर कल्याण बनर्जी का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है,”बनर्जी की टिप्पणी का मतलब है कि सार्वजनिक स्थान, जैसे कि सड़कें, रेलवे ट्रैक, हवाई अड्डे, पार्क और अन्य क्षेत्र, जिनका उपयोग नमाज के लिए किया जाता है, किसी न किसी बहाने से वक्फ की भूमि के रूप में दावा किया जा सकता है। इस व्याख्या के तहत, कोलकाता के महत्वपूर्ण क्षेत्रों सहित भूमि के बड़े हिस्से मुस्लिम समुदाय को हस्तांतरित कर दिए जाएंगे।” उन्होंने आगे लिखा, “अगर चुनावी लाभ के लिए इस तरह के विचारों को बढ़ावा दिया जा रहा है, तो बंगाली हिंदू समुदाय को महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, यहां तक ​​कि संभावित रूप से उनके गृह राज्य पश्चिम बंगाल में विस्थापन का जोखिम भी हो सकता है।”

इस बीच जगदंबिका पाल ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा वक्फ विधेयक के खिलाफ राज्य विधानसभा में प्रस्ताव लाने की योजना संसदीय लोकतंत्र और “संविधान के सिद्धांतों” दोनों पर हमला है। पाल ने कहा, “पिछले तीन महीनों में हमने 29 बैठकें कीं और 147 से ज़्यादा प्रतिनिधिमंडलों की बात सुनी। हमने अपने जनादेश के अनुसार सभी संगठनों को अवसर दिए हैं। अगर विपक्षी सांसदों को लगता है कि ज़्यादा लोगों की बात सुनी जानी चाहिए, तो बैठक का बहिष्कार करना सही तरीका नहीं है। मैंने संजय सिंह, कल्याण बनर्जी और असदुद्दीन ओवैसी समेत सभी विपक्षी सदस्यों की बात सुनी है।”

बता दें कि संयुक्त संसदीय समिति में शामिल विपक्षी नेताओं ने 27 नवंबर की बैठक से वॉकआउट कर दिया था और चिंता जताई थी कि कई राज्य बोर्डों की बात अभी तक नहीं सुनी गई है। उन्होंने समिति के कार्यकाल को बढ़ाने की भी मांग की थी, जो 29 नवंबर को समाप्त होने वाला था। अब इस समिति का कार्यकाल अगले साल बजट सत्र के अंतिम दिन तक बढ़ा दिया गया है। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा जो मार्च तक चलेगा।

Previous Post

अकाल तख्त ने सुखबीर बादल को दी धार्मिक सजा: जूठे बर्तन और शौचालय की सफाई

Next Post

रुड़की में शिवलिंग पर खून लगाने पर बवाल, मुस्लिम युवक गिरफ्तार

Next Post
गिरफ्तार

रुड़की में शिवलिंग पर खून लगाने पर बवाल, मुस्लिम युवक गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे के पास फिर गोलीबारी, चौथी घटना
  • सेवानिवृत्त मेजर के मामले में हाईकोर्ट का आदेश, रक्षा मंत्रालय को झटका
  • काठमांडू से बड़ा संदेश: अमेरिकी दूत को पीएम बालेन शाह से मुलाकात से इनकार
  • होर्मुज से भारत की ओर ऊर्जा राहत: 45,000 टन एलपीजी टैंकर सुरक्षित रवाना
  • तेज़ रफ्तार का सपना साकार: स्वदेशी बुलेट ट्रेन से बदलेगा यात्रा का स्वरूप
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In