नई दिल्ली:हनुमान जयंती के पर्व पर दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में फैली सांप्रदायिक हिंसा के मुख्य आरोपी अंसार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। दिल्ली पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए आरोपी अंसार ने कहा कि मुझे अपने किए पर पछतावा है। अंसार ने कुछ-कुछ घटनाक्रम सही-सही पुलिस के सामने कबूल किया है लेकिन उसने ऐसा क्यों किया और क्या किसी के कहने पर किया यह सवालों के जवाब देने से बच रहा है।
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच अब बाकी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर अंसार का आमना सामना करवाएगी ताकि उसके सच और झूठ को बेनकाब किया जाए। बता दें कि अंसार की कुंडली निकालने क्राइम ब्रांच की तीन मेंबर वेस्ट बंगाल उसके नानी के घर गई। यहां क्राइम ब्रांच ने अंसार के पूरे परिवार की जानकारी जुटाई। बता दें कि मंगलवार को अंसार समेत पांच आरोपियों पर सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया है।
अब तक कुल 25 दंगाई गिरफ्तार
पुलिस ने अब तक कुल 25 दंगाई को गिरफ्तार किया है जिसमें से दो नाबालिग हैं। पुलिस ने 10 और संदिग्धों की पहचान कर ली है। इन संदिग्धों की तलाश में पुलिस दिल्ली और आसपास के करीब 18 संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपियों अंसार और असलम से पूछताछ कर उनके पूरे नेटवर्क को खंगालते हुए इनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
