• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जय शाह

जय शाह बने आईसीसी चेयरमैन, ओलंपिक पर होगा ध्यान

December 1, 2024
हम चुनाव नहीं हारे, 100 सीटें बीजेपी ने लूटीं, चुनाव आयोग बना विलेन

हम चुनाव नहीं हारे, 100 सीटें बीजेपी ने लूटीं, चुनाव आयोग बना विलेन

May 5, 2026
माँ और गुरु का उपकार जीवन का सर्वोच्च आधार : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी

माँ और गुरु का उपकार जीवन का सर्वोच्च आधार : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी

May 5, 2026
9 मई को टैगोर जयंती पर होगा शपथ ग्रहण, दिल्ली जा सकते हैं शुभेंदु; कौन होगा CM

9 मई को टैगोर जयंती पर होगा शपथ ग्रहण, दिल्ली जा सकते हैं शुभेंदु; कौन होगा CM

May 5, 2026
45 दिन में वेतन आयोग को लागू करेगी मोदी सरकार, इन कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा

45 दिन में वेतन आयोग को लागू करेगी मोदी सरकार, इन कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा

May 5, 2026
जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने केजरीवाल-सिसोदिया के ‘दांव’ की निकाल दी काट

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने केजरीवाल-सिसोदिया के ‘दांव’ की निकाल दी काट

May 5, 2026
कांग्रेस पर चिपक गया ‘मियां’ मुस्लिम वाला लेबल, खुद मार ली पैर में कुल्हाड़ी

कांग्रेस पर चिपक गया ‘मियां’ मुस्लिम वाला लेबल, खुद मार ली पैर में कुल्हाड़ी

May 5, 2026
धर्म की आराधना के लिए करें इन्द्रियों की सुरक्षा : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

धर्म की आराधना के लिए करें इन्द्रियों की सुरक्षा : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

May 5, 2026
रेपो रेट में 0.50% कटौती, आम आदमी को राहत

आरबीआई का बड़ा कदम: आपदा में कर्जदारों को स्वतः मिलेगी बैंकिंग राहत

May 5, 2026
कभी भी फूट सकती है हिंसक स्थिति,अवध ओझा ने किया दावा

नतीजों के बाद बयान में बदलाव, अवध ओझा का यू-टर्न बना राजनीतिक सुर्खी

May 5, 2026
न्याय की तलाश में घर से विधानसभा तक का सफर

न्याय की तलाश में घर से विधानसभा तक का सफर

May 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, कीमतों में स्थिरता बरकरार

May 5, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश: एफआईआर के लिए सीधे हाई कोर्ट नहीं जा सकेंगे

May 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, May 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

जय शाह बने आईसीसी चेयरमैन, ओलंपिक पर होगा ध्यान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 1, 2024
in खेल, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
जय शाह

File Photo

स्पोर्ट्स डेस्क:इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी के चेयरमैन के तौर पर जय शाह ने कार्यभार संभाल लिया है। इस बात की जानकारी खुद आईसीसी ने दी है। आज यानी एक दिसंबर 2024 से उनका कार्यकाल शुरू हो रहा है। जय शाह के लिए पहला असाइनमेंट आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 है, जिसकी मेजबानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी के पास है। हालांकि, उनका बड़ा लक्ष्य ओलंपिक गेम्स हैं, जिनमें क्रिकेट खेली जाएगी।

आईसीसी की ओर से जारी मीडिया रिलीज में बताया गया है कि जय शाह ने खेल की वैश्विक पहुंच बढ़ाने के लिए अपना दृष्टिकोण व्यक्त किया, जिसमें 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक गेम्स के अवसर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, साथ ही खेल के लिए इस अवसर का लाभ उठाने के लिए आईसीसी सदस्यों के साथ साझेदारी में काम किया जाएगा।

क्रिकेट प्रशासन के क्षेत्र में अपने अनुभव के कारण वे आज आईसीसी के चेयरमैन बने हैं। जय शाह की यात्रा 2009 में शुरू हुई थी। ये यात्रा उनकी जिला और राज्य स्तर पर शुरू हुई, जहां वे गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) में तेजी से आगे बढ़े। वहीं, 2019 में जय शाह को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सबसे कम उम्र के सचिव के रूप में चुना गया, ये एक ऐसी भूमिका जिसमें उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ आईपीएल मीडिया राइट्स डील की, वुमेंस प्रीमियर लीग का निर्माण, नए अत्याधुनिक एक्सीलेंस सेंटर का निर्माण कराया, टेस्ट क्रिकेट प्रोत्साहन योजना के अलावा कई और प्रमुख चीजों में बदलाव करके भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद की। वे इस दौरान एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी के चेयरमैन भी दो बार निर्विरोध चुने जा चुके हैं। वे आईसीसी की फाइनेंस एंड कॉमर्शियल अफेयर्स कमिटी के चेयरमैन रहे हैं।

आईसीसी चेयरमैन की कुर्सी संभालने के बाद जय शाह ने कहा, “मैं ICC अध्यक्ष की भूमिका में आने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। यह खेल के लिए एक रोमांचक समय है, क्योंकि हम LA28 ओलंपिक खेलों की तैयारी कर रहे हैं और क्रिकेट को पहले से कहीं अधिक समावेशी और लोकप्रिय बनाने का प्रयास कर रहे हैं। हम कई प्रारूपों के सह-अस्तित्व और महिलाओं के खेल के विकास में तेजी लाने के मामले में भी एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़े हैं। दुनिया भर में क्रिकेट के खेल के लिए बहुत संभावनाएं हैं, मौजूदा और नए प्रशंसकों के साथ जुड़ने के इतने सारे अवसर हैं, जबकि साथ ही साथ दुनिया भर में हमारे क्रिकेटरों के लिए सर्वोत्तम संसाधन और प्लेटफॉर्म सुनिश्चित करना है।” उन्होंने अपने ग्रेग बार्कले के कार्यकाल की भी तारीफ की, जो पिछले चार साल से इस पद पर थे।

Previous Post

दिल्ली में गठबंंधन से केजरीवाल का इनकार

Next Post

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सुरंग का हिस्सा ढहा, मलबे में 4 मजदूर दबे; एक की मौत

Next Post
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सुरंग का हिस्सा ढहा

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सुरंग का हिस्सा ढहा, मलबे में 4 मजदूर दबे; एक की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हम चुनाव नहीं हारे, 100 सीटें बीजेपी ने लूटीं, चुनाव आयोग बना विलेन
  • माँ और गुरु का उपकार जीवन का सर्वोच्च आधार : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी
  • 9 मई को टैगोर जयंती पर होगा शपथ ग्रहण, दिल्ली जा सकते हैं शुभेंदु; कौन होगा CM
  • 45 दिन में वेतन आयोग को लागू करेगी मोदी सरकार, इन कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा
  • जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने केजरीवाल-सिसोदिया के ‘दांव’ की निकाल दी काट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In