डेस्क: जयपुर-दिल्ली हाइवे-48 पर रविवार रात को कोटपूतली के पावटा के पास एक भयानक हादसा हुआ। दिल्ली से जयपुर जा रहे ट्रेलर और केमिकल भरे टैंकर के बीच जोरदार टक्कर के बाद टैंकर पलट गया और उसमें भरी केमिकल से आग लग गई।
हादसे के बाद केमिकल राजमार्ग पर लगभग 1 किलोमीटर तक फैल गया और देखते ही देखते 400-500 मीटर क्षेत्र में आग फैल गई। मौके पर प्रागपुरा पुलिस और दमकल की दर्जन भर गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। सौभाग्य से समय रहते हाइवे पर खड़ी गाड़ियों को हटाया गया, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
थानाधिकारी भजनराम चौधरी ने बताया कि आग पर कड़ी मशक्कत के बाद लगभग दो घंटे में काबू पा लिया गया। इस दौरान ट्रैफिक रोक दिया गया और राहत कार्य जारी रहा।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

