• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कैसे शिवाजी ने रखी थी भारत को समुद्री ताकत बनाने की नींव, अब नौसेना के झंडे पर उनकी छाप

कैसे शिवाजी ने रखी थी भारत को समुद्री ताकत बनाने की नींव, अब नौसेना के झंडे पर उनकी छाप

September 2, 2022
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध

June 30, 2026
भारत को रॉकेट–मिसाइल फोर्स की जरूरत, भविष्य की जंग के लिए सेना तैयार: जनरल द्विवेदी

एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा

June 30, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना

June 30, 2026
सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

June 30, 2026
पाकिस्तान पर भारत का अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप प्रहार

ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट

June 30, 2026
40 साल का इंतजार खत्म, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदकर जीती टेस्ट सीरीज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल अपडेट: इंग्लैंड पिछड़ा, न्यूजीलैंड ने बढ़ाई चुनौती

June 30, 2026
सौरभ भारद्वाज

बेडशीट खरीद में अनियमितता का आरोप, दिल्ली की सियासत गरमाई

June 30, 2026
योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाज़ी तेज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

June 30, 2026
उर्फी जावेद ने नाम और धर्म बदलने के दावों को बताया झूठा

उर्फी जावेद ने नाम और धर्म बदलने के दावों को बताया झूठा

June 30, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

स्टूडियो में भावुक हुए किशोर कुमार, फीस लेने से भी किया इनकार

June 30, 2026
बैंकिंग काम से पहले जान लें मार्च के अवकाश दिन

अगर आज बैंक जाने का है प्लान, तो पहले जान लें कहां बंद हैं सभी शाखाएं

June 30, 2026
जेरोधा का बड़ा कदम : मर्चेंट बैंकिंग में एंट्री के लिए सेबी से लाइसेंस आवेदन

जेरोधा का बड़ा कदम : मर्चेंट बैंकिंग में एंट्री के लिए सेबी से लाइसेंस आवेदन

June 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

कैसे शिवाजी ने रखी थी भारत को समुद्री ताकत बनाने की नींव, अब नौसेना के झंडे पर उनकी छाप

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 2, 2022
in ओपिनियन
Reading Time: 1 min read
A A
0
कैसे शिवाजी ने रखी थी भारत को समुद्री ताकत बनाने की नींव, अब नौसेना के झंडे पर उनकी छाप

मराठा शासक छत्रपति शिवाजी को मुगलों से जंग के लिए जाना जाता है। उन्होंने हिंद स्वराज्य की स्थापना की थी और औरगंजेब को कड़ी चुनौती देते हुए उत्तर भारत तक ही सीमित रहने को मजबूर कर दिया था। लेकिन इसके अलावा भी भारत के सैन्य और राजनीतिक इतिहास में उनके बड़े योगदान रहे हैं। इनमें से ही एक बड़ा काम यह था कि उन्होंने अपने दौर में देश को समुद्री ताकत बनाने की नींव रखी थी। अब उनकी छाप नौसेना के ध्वज पर भी दिखेगी, जो अंग्रेजों के प्रतीक चिह्म सेंट जॉर्ज क्रॉस की जगह लेगा। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज तक देश की नौसेना के झंडे पर गुलामी की छाप थी। लेकिन अब उससे मुक्ति मिल गई है और महाराज छत्रपति शिवाजी से प्रेरित ध्वज उसे मिला है।

महाराज छत्रपति शिवाजी ने 1650 के आखिरी दौर में नौसेना का गठन किया था। उन्होंने यह महसूस किया था कि भारत की समुद्री सीमा की क्या अहमियत हो सकती है, जो आज के दौर में 7,000 किलोमीटर लंबी है। चोल साम्राज्य के बाद ज्यादातर शासकों ने इसे नजरअंदाज किया था 17वीं शताब्दी में पुर्तगालियों और अंग्रेजों ने समुद्र के रास्ते भारत में एंट्री की थी। शिवाजी ने भी डच और पुर्तगालियों को देखते हुए अपनी नौसेना बनाई थी। उन्होंने विदेशियों से ही बड़ी नावों और जहाजों को बनाने की तकनीक सीखी थी। कहा जाता है कि शिवाजी जब मजबूत दौर में थे, तब उन्होंने न सिर्फ समुद्री सीमाओं को मजबूत किया बल्कि 60 जहाज और 10,000 नौसैनिकों की भी तैनाती कर रखी थी। शिवाजी ने 1674 में राज संभाला था, लेकिन वह उससे करीब एक दशक पहले से ही नौसेना की फ्लीट तैयार करने में जुटे थे।

छत्रपति शिवाजी ने विदेशियों से काफी कुछ समझने की कोशिश की थी कि कैसे समुद्र में ताकत को बढ़ाया जाए। लेकिन उनके प्रयास इतने मजबूत थे कि मुगलों को डर लगने लगा था। उन्हें लगता था कि कहीं जल परिवहन का इस्तेमाल करते हुए शिवाजी इतने मजबूत न हो जाएं कि उनके क्षेत्र में आ जाएं और उन्हें चुनौती देने लगें। शिवाजी ने 1664 में सूरत के बंदरगाह को जीत लिया था, जो उस दौर में मुगल कप्तान इनायत खान द्वारा चलाया जा रहा था। इसके बाद उन्हें लगा कि मालाबार कोस्ट पर डच और कोंकण में पुर्तगाली अपना एकाधिकार जमाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा कर्नाटक में भी मिरजान, होन्नावार, भटकल, मेंगलुरु जैसे पोर्ट्स से भी चावल और मसालों का कारोबार होता था।

शिवाजी ने भले ही नौसेना का गठन किया था, लेकिन उसका स्वरूप आज के जैसा नहीं था। उनकी सेना में एक एडमिरल रैंक का अधिकारी था, लेकिन उसमें हाइरेरकी सिस्टम नहीं था। शिवाजी की नौसेना में दो मुस्लिमों को भी टॉप रैंक पर रखा गया था। इन अधिकारियों के नाम थे दौलत खान और दरया सारंग वेंतजी।

अब जो नौसेना का नया ध्वज पीएम मोदी की ओर से अनावरण किया गया है, उसके ऊपरी कैंटन पर राष्ट्रीय ध्वज है। राष्ट्रीय प्रतीक के साथ एक नीला अष्टकोणीय आकार भी है। यह नौसेना के आदर्श वाक्य के साथ ढाल पर लगाया जाता है। नौसेना ने नए ध्वज को प्रदर्शित करते हुए वीडियो में कहा, ‘जुड़वां सुनहरी सीमाओं के साथ अष्टकोणीय आकार महान भारतीय सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की मुहर से प्रेरणा लेता है, जिनके दूरदर्शी समुद्री दृष्टिकोण ने एक विश्वसनीय नौसैनिक बेड़े की स्थापना की।’ नौसेना ने कहा, ‘छत्रपति शिवाजी महाराज के बेड़े में 60 युद्धपोत और लगभग 5,000 पुरुष शामिल थे। शिवाजी महाराज के शासनकाल के दौरान बढ़ती मराठा नौसैनिक शक्ति बाहरी आक्रमण के खिलाफ समुद्र तट को सुरक्षित करने वाली पहली सेना थी।’

 

Previous Post

नौसेना के झंडे से हटा अंग्रेजों का निशान, अब मिल गई है छत्रपति शिवाजी की पहचान; पीएम मोदी ने किया अनावरण

Next Post

तीस्ता सीतलवाड़ को SC से मिली राहत, अंतरिम बेल हुई मंजूर

Next Post
तीस्ता सीतलवाड़ की बेल पर बोला सुप्रीम कोर्ट- महिला को राहत का हक

तीस्ता सीतलवाड़ को SC से मिली राहत, अंतरिम बेल हुई मंजूर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध
  • एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा
  • देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना
  • सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?
  • ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In