• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

काल का भरोसा नहीं तो आत्मकल्याण के प्रति रहें सजग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

August 29, 2024
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, अगली सुनवाई तक रोक बरकरार

June 20, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

June 20, 2026
संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला

बागी सांसदों पर भड़के संजय राउत, कहा- कुत्ते हैं, पर वफादार नहीं

June 20, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, उपभोक्ताओं को राहत

June 20, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

दुनिया की तेल जीवनरेखा पर नया प्रोटोकॉल, होर्मुज के लिए बदले नियम

June 20, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

टीएमसी का आंतरिक संकट गहराया, पार्टी फंड पर उठे सवाल

June 20, 2026
उद्धव-राज की नजदीकी पर शिंदे का तंज, ‘गद्दार’ शब्द उन्हीं पर फिट

शिवसेना के स्थापना दिवस पर शिंदे का उद्धव गुट पर तीखा हमला, बोले- ‘यह तो सिर्फ ट्रेलर है’

June 20, 2026
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

‘हमारा आधार कार्यकर्ता, नहीं पूंजीपति’, मायावती का पलटवार

June 20, 2026
एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव

एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव

June 20, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

यूरोप से बातचीत को तैयार रूस, लेकिन अल्टीमेटम नहीं करेगा स्वीकार

June 20, 2026
‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

June 20, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

भीषण गर्मी से राहत के संकेत, उत्तर भारत में बारिश का पूर्वानुमान

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

काल का भरोसा नहीं तो आत्मकल्याण के प्रति रहें सजग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

पर्युषण महापर्व का धर्म संचय के रूप में उपयोग करने को आचार्यश्री ने अभिप्रेरित

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 29, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
काल का भरोसा नहीं तो आत्मकल्याण के प्रति रहें सजग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
काल का भरोसा नहीं तो आत्मकल्याण के प्रति रहें सजग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
काल का भरोसा नहीं तो आत्मकल्याण के प्रति रहें सजग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
काल का भरोसा नहीं तो आत्मकल्याण के प्रति रहें सजग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
काल का भरोसा नहीं तो आत्मकल्याण के प्रति रहें सजग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
सूरत:चतुर्मासकाल के दौरान जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ में पर्युषण महापर्व की उपासना भी बड़े ही आध्यात्मिक तरीके से सुसम्पन्न होती है। आध्यात्मिकता की दिशा में ले जाने इस महापर्व का शुभारम्भ एक सितम्बर से प्रारम्भ होने वाला है। इन आठ दिनों में जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में हजारों-हजारों की संख्या में श्रद्धालु धर्म, ध्यान, स्वाध्याय, तपस्या, जप, नौकारसी, पोरसी आदि-आदि धार्मिक अनुष्ठानों से ओतप्रोत नजर आएंगे।
गुरुवार को महावीर समवसरण में उपस्थित जनता को जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी ने आयारो आगम के माध्यम से पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि आदमी जो गृहस्थ है, परिग्रह से युक्त होता है, इस कारण उसमें ज्यादा आसक्ति भी हो सकती है। इस संसार में दो चीजे हैं-धु्रव और अधु्रव। आत्मा धु्रव है तो स्थूल शरीर अधु्रव होता है। भौतिक संसाधन अधु्रव होते हैं। आदमी भोग-विलास में आसक्त होता है। कहा गया है कि जो धु्रव को छोड़कर अधु्रव का परिसेवन करता है, उसके धु्रव और अधु्रव दोनों ही नष्ट हो जाते हैं।
मानव का शरीर अधु्रव है। धन-वैभव स्थाई नहीं होता। मृत्यु निकट आ रही है। जन्म के साथ में मृत्यु भी आती है। जितना समय होता है, उसके बाद मृत्यु आती है और जीव को ले जाती है। यही पूरी दुनिया की स्थिति है। शरीर अशाश्वत है, धन-सम्पत्ति भी धु्रव नहीं है तो आदमी का कर्त्तव्य है कि आदमी अपने जीवन में धर्म का संचय करे। प्रश्न हो सकता है कि आदमी धर्म का संचय कैसे कर सकता है? जैन धर्म के अनुसार बताया गया कि सामायिक करना, नौकारसी, पोरसी, जप, ध्यान, जीवन में ईमानदारी, भोजन में सात्विकता, शुद्ध दान देता है तो उसके जीवन में धर्म का संचय हो सकता है।
पर्युषण महापर्व और भगवती संवत्सरी निकट आ रहे हैं। भाद्रव कृष्णा चतुर्दशी से पर्युषण प्रारम्भ हो रहा है। यह अवसर वर्ष में एक बार आता है। इन दिनों में जितना संभव हो सके धर्म, ध्यान, साधना, प्रवचन सुनना, प्रतिक्रमण में भाग लेना संवत्सरी भगवती का उपवास, पौषध आदि का इन आठ दिनों में आदमी को अपने धर्म के खाते को भर लेने का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान तो जितना संभव हो सके, सामायिक करें, जप करें तो प्रत्येक साल धर्म की अच्छी आराधना होती है तो धर्म का संचय हो जाता है। ‘आयारो’ आगम में भी बताया गया कि अधु्रव को छोड़कर धु्रव की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। मृत्यु का कोई भरोसा होता नहीं होता, इसलिए जितना संभव हो सके, आज से भले और अभी से धर्म के संचय और साधना के दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।
मुमुक्षु बाइयां उपस्थित हैं। मुमुक्षु का जीवन भी कितना अच्छा है। सौभाग्य से ऐसा अवसर प्राप्त होता है। जीवन का क्या भरोसा, मृत्यु के लिए कोई भी क्षण अनवसर नहीं है, इसलिए आदमी को अपनी आत्मा के कल्याण के लिए प्रयास करने का प्रयास करना चाहिए। नवयुवक ज्यादा ध्यान, जप नहीं कर सकता तो ईमानदारी रखो, जहां तक संभव हो सके नशीली पदार्थों का त्याग हो, जमीकंद का त्याग हो, गुस्से से बचने का प्रयास हो, नॉनवेज का प्रयोग न हो, तो भी धर्म का समाचरण हो सकता है। इसलिए जितना संभव हो सके, धर्म के रास्ते पर चलने का प्रयास करना चाहिए। स्वयं ही युग के साथ न चलें, युग को भी अपने साथ चलाने का प्रयास करना चाहिए। काल का कोई भरोसा नहीं होता, इसलिए आदमी को आत्मकल्याण के प्रति जागरूक रहने का प्रयास करना चाहिए।
मंगल प्रवचन के उपरान्त अनेकानेक तपस्वियों ने अपनी-अपनी धारणा के अनुसार आचार्यश्री के श्रीमुख से अपनी तपस्या का प्रत्याख्यान किया। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के अध्यक्ष श्री अविनाश नाहर ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी द्वारा ‘बच्चों का देश’ पुस्तक के रजत जयंती का विशेषांक भी श्रीचरणों में लोकार्पित किया गया। इस पुस्तक के संपादक श्री संचय जैन ने भी इस अवसर पर अपनी भावाभिव्यक्ति दी। इस संदर्भ में आचार्यश्री ने आशीष प्रदान करते हुए कहा कि अणुव्रत पत्रिका और ‘बच्चों का देश’ रजत जयंती के प्रसंग से जुड़ा हुआ है। बच्चे मानों भविष्य होते हैं। बच्चों में अणुव्रत के संस्कार आ जाएं और उनका ज्ञान प्रखर हो तो बच्चे आगे जाकर बहुत कार्यकारी हो सकते हैं। इसके माध्यम से बालपीढ़ी में अच्छा विकास हो। नैतिकता, आध्यात्मिकता, धर्म आदि भी विकास हो, ऐसा प्रयास होता रहे। जहां भी जैसा अवसर मिले, इसके कार्य को आगे बढ़ाने का प्रयास होता रहे।
तेरापंथ किशोर मण्डल-सूरत ने चौबीसी के गीत का संगान किया। तेरापंथ कन्या मण्डल ने भी चौबीसी के गीत का संगान किया।
01 सितंबर से पर्युषण महापर्व का शुभारंभ
तेरापंथ धर्मसंघ में इन आठ दिनों के आध्यात्मिक अनुष्ठान के लिए प्रतिदिन के नियम भी निर्धारित होते हैं तो आठ दिनों को अलग-अलग दिवस का नाम भी प्रदान किया जाता है। इसके अंतिम संवत्सरी महापर्व और तदुपरान्त समस्त चराचर जगत से क्षमापना का उपक्रम भी बहुत ही आध्यात्मिक माहौल में मनाया जाता है। दिनांक 01 सितंबर से शुरू होने वाले पर्युषण का प्रथम दिवस खाद्य संयम दिवस के रूप में मनाया जायेगा वहीं दूसरा स्वाध्याय दिवस, तीसरा सामायिक दिवस, चौथा वाणी संयम दिवस, पांचवां अणुव्रत चेतना दिवस, छठा जप दिवस, सातवां ध्यान दिवस, आठवें शिखर दिवस के रूप में संवत्सरी महापर्व का उपक्रम रहता है। इन सभी के बाद क्षमापना महापर्व मनाया जाता है। इन दिनों में श्रावक समाज के लिए विशेष रूप से साधना निर्धारित होती है जिसके तहत प्रतिदिन तीन सामायिक, दो घंटा मौन, ब्रह्मचर्य का पालन, नौ द्रव्यों से अधिक खाने का त्याग, सचित्त और जमीकंद खाने का त्याग, जप व ध्यान आधा घंटा और रात्रि भोजन के त्याग की बात भी होती है।
Previous Post

बंगाल में रहने वाले बाहरी ढंग से रहें, वरना…; ममता बनर्जी किसे दे रहीं चेतावनी

Next Post

विवादित टिप्पणी के बाद कंगना रनौत की बीजेपी अध्यक्ष से मुलाकात

Next Post
कंगना रनौत की बीजेपी अध्यक्ष से मुलाकात

विवादित टिप्पणी के बाद कंगना रनौत की बीजेपी अध्यक्ष से मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खान सर को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, अगली सुनवाई तक रोक बरकरार
  • हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट
  • बागी सांसदों पर भड़के संजय राउत, कहा- कुत्ते हैं, पर वफादार नहीं
  • पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, उपभोक्ताओं को राहत
  • दुनिया की तेल जीवनरेखा पर नया प्रोटोकॉल, होर्मुज के लिए बदले नियम
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In