• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
क्या है पीएम मोदी का इशारा

कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की हार तय, विपक्षी गठबंधन में टूट की होगी शुरुआत; क्या बोले पीएम मोदी

May 20, 2024
कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

June 19, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

“15 दिन और इंतजार करें” — राम मंदिर चढ़ावे पर सीएम योगी का बड़ा बयान

June 19, 2026
बिहार में PM किसान के साथ-साथ कर्पूरी सम्मान निधि, अब 6000 के बदले 9000 मिलेंगे

पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने की तैयारी पूरी

June 19, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका

June 19, 2026
टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

June 19, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी के नए रेट जारी, पेट्रोल-डीजल को लेकर अटकलें तेज

June 19, 2026
भारत को बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल महिला टी20 विश्व कप से बाहर; प्रेमा रावत को मिली जगह

भारत को बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल महिला टी20 विश्व कप से बाहर; प्रेमा रावत को मिली जगह

June 19, 2026
आतंक फैलाने वाला देश सहयोग की उम्मीद नहीं कर सकता : यूएन में भारत

आतंक फैलाने वाला देश सहयोग की उम्मीद नहीं कर सकता : यूएन में भारत

June 19, 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले संयुक्त राष्ट्र में भव्य योग आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले संयुक्त राष्ट्र में भव्य योग आयोजन

June 19, 2026
ट्रंप

ट्रंप के ईरान समझौते पर अपनी ही पार्टी में विरोध, रिपब्लिकन नेताओं ने उठाए गंभीर सवाल

June 19, 2026
दिल्ली में नवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

दिल्ली में नवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

June 19, 2026
तेज प्रताप यादव

अनुष्का यादव के भाई आकाश पर भड़के तेज प्रताप, मानहानि के आरोप में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

June 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की हार तय, विपक्षी गठबंधन में टूट की होगी शुरुआत; क्या बोले पीएम मोदी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 20, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
क्या है पीएम मोदी का इशारा

कोलकाता:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के झारग्राम में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के मतदान के बाद कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की हार तय है और इसके बाद विपक्षी गठबंधन में टूट की शुरुआत हो जाएगी। मोदी ने कांग्रेस नेताओं पर सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को छीनकर मुसलमानों को देना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘5वें चरण के मतदान के बाद तृणमूल कांग्रेस और इंडिया गठबंधन हार गया है। 4 जून के बाद विपक्षी गठबंधन का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। इंडी गठबंधन के टूट की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।’

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर सांप्रदायिक पार्टी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उसकी अभी भी मुस्लिम लीग जैसी विचार प्रक्रिया है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस एससी, एसटी और ओबीसी के अधिकार छीनकर मुसलमानों को आरक्षण का लाभ देना चाहती है। कांग्रेस के नेता 100 फीसदी सांप्रदायिक हैं। यह कांग्रेस का सच है, जिसे पार्टी और उसके इकोसिस्टम ने सालों तक देशवासियों के सामने नहीं आने दिया।’ उन्होंने कहा कि कई पत्रकारों ने हाल ही में मेरे साक्षात्कारों के दौरान मुझसे मुस्लिम आरक्षण के बारे में पूछा, लेकिन देखिए कांग्रेस के शहजादे खुद अपने ही एक वीडियो में इस पर जोर दे रहे हैं।

पीएम मोदी ने वायरल वीडियो का किया जिक्र
सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे एक वीडियो का हवाला देते हुए मोदी ने कहा, ‘एक तरफ मनमोहन सिंह ने कहा था कि भारत के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कांग्रेस के शहजादे कहते दिख रहे हैं कि कांग्रेस मुसलमानों को आरक्षण देगी।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के शहजादे का वीडियो देखा है, जो 11-12 साल पुराना है। उन्होंने कहा, ‘मैंने सोशल मीडिया पर कांग्रेस के शहजादे का वीडियो देखा। 11-12 साल पुराने इस वीडियो में कांग्रेस के शहजादे खुलेआम कह रहे हैं कि कांग्रेस मुसलमानों को आरक्षण देगी।’ प्रधानमंत्री अक्सर अपने भाषणों में राहुल गांधी पर निशाना साधने के वास्ते उनके लिए शहजादे शब्द का इस्तेमाल करते हैं।

‘आंबेडकर धर्म के आधार पर आरक्षण के थे खिलाफ’
पीएम मोदी ने आरक्षण के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन की आलोचना की। उन्होंने कहा कि उसमें शामिल घटक दल धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘बाबासाहेब आंबेडकर धर्म के आधार पर आरक्षण दिए जाने के खिलाफ थे। लेकिन अब इंडिया गठबंधन धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहता है। कर्नाटक में उन्होंने मुसलमानों को ओबीसी आरक्षण दिया, क्या आप अपने आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं?’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने आधी सदी से अधिक समय तक गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन यह कोई और नहीं, बल्कि मोदी है जिसने भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया, जिसने देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला’। प्रधानमंत्री को तमलुक में एक रैली को संबोधित करना था, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर नहीं उतर सका। उन्होंने झारग्राम से ही डिजिटल माध्यम से तमलुक की रैली को संबोधित किया।

Previous Post

प्रयागराज के बाद संतकबीर नगर में अखिलेश की सभा में भीड़ से टूटी बैरिकेडिंग, सपा प्रमुख से भी धक्कामुक्की

Next Post

नौकरी-व्यवसाय में तरक्की के लिए धारण करें ये रत्न, भाग्य देगा साथ, हर क्षेत्र में होंगे कामयाब

Next Post
नौकरी-व्यवसाय में तरक्की के लिए धारण करें ये रत्न, भाग्य देगा साथ, हर क्षेत्र में होंगे कामयाब

नौकरी-व्यवसाय में तरक्की के लिए धारण करें ये रत्न, भाग्य देगा साथ, हर क्षेत्र में होंगे कामयाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई
  • “15 दिन और इंतजार करें” — राम मंदिर चढ़ावे पर सीएम योगी का बड़ा बयान
  • पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने की तैयारी पूरी
  • सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका
  • टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In