आणंद:गुजरात के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री का यह वीडियो उनकी पत्नी रेशमा पटेल ने बनवाया है, जिसमें वह किसी दूसरी महिला के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें कि भरत सिंह सोलंकी और उनकी पत्नी में काफी समय से अनबन चल रही है। रेशमा पटेल ने एक बार फिर भरत सिंह सोलंकी पर आरोप लगाया है कि उनके किसी अन्य महिला के साथ रिश्ते हैं।
पति-पत्नी के बीच रिश्तों को लेकर कानूनी लड़ाई भी चल रही है, लेकिन रेशमा पटेल का कहना है कि वह किसी भी सूरत में तलाक नहीं देंगी। रेशमा पटेल गुजरात के आणंद में स्थित आश्रय बंगले पर पहुंची थीं। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, और जैसे ही दरवाजा खुला, उनके पति भरत सिंह सोलंकी एक महिला के साथ नजर आए। अपने पति के साथ अन्य महिला को देखकर रेशमा पटेल का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। वीडियो में पटेल गुजराती में कुछ कहते हुए थप्पड़ जड़ती नजर आ रही हैं, जबकि युवती अपना चेहरा छिपाए हुए है।












मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

