• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ओटावा में उग्र नारे और तिरंगा अपमान, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

खालिस्तानी समर्थकों की हरकत से फिर बढ़ा भारत-कनाडा तनाव

May 29, 2026
एलपीजी संकट पर सियासत तेज, केजरीवाल का मोदी सरकार पर तीखा हमला

आप की बड़ी जीत पर केजरीवाल का तंज, भाजपा और केंद्र पर साधा निशाना

May 29, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

राहुल गांधी का हमला: “सरकार को सिर्फ सत्ता की चिंता, बच्चों के भविष्य की नहीं”

May 29, 2026
तनाव-अशांति का मूल कारण नकारात्मक चिंतन : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

तनाव-अशांति का मूल कारण नकारात्मक चिंतन : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

May 29, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

May 29, 2026
पटना का कांड राजनीति में बदल गया: राबड़ी देवी ने सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

राबड़ी देवी को फिर मिला सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस

May 29, 2026
पुणे में जहरीली शराब से बड़ा हादसा, 12 से अधिक की मौत

पुणे में जहरीली शराब से बड़ा हादसा, 12 से अधिक की मौत

May 29, 2026
ट्विशा शर्मा केस में जांच तेज, आरोपियों को मिली सीबीआई रिमांड

ट्विशा शर्मा केस में जांच तेज, आरोपियों को मिली सीबीआई रिमांड

May 29, 2026
सिद्धारमैया

सिद्धारमैया के बेटे के लिए डिप्टी सीएम पद की मांग, कांग्रेस में बढ़ी सियासी गर्मी

May 29, 2026
विनेश फोगाट

विनेश फोगाट को बड़ी राहत, एशियाई खेल चयन ट्रायल में भाग लेने की अनुमति

May 29, 2026
दिल्ली हाई कोर्ट

दिल्ली उच्च न्यायालय ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की मांग ठुकराई

May 29, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

खेल की निष्पक्षता बचाने को भारतीय क्रिकेट बोर्ड सख्त

May 29, 2026
उत्तर भारत में तूफानी मौसम, 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

उत्तर भारत में तूफानी मौसम, 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

May 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 29, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

खालिस्तानी समर्थकों की हरकत से फिर बढ़ा भारत-कनाडा तनाव

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 29, 2026
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
ओटावा में उग्र नारे और तिरंगा अपमान, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

File Photo

डेस्क : कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों की गतिविधियों को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। ब्रैम्पटन में भारतीय उच्चायुक्त दिनेश पटनायक के काफिले को प्रदर्शनकारियों द्वारा रोकने की कोशिश किए जाने और भारतीय तिरंगे के कथित अपमान की घटना सामने आने के बाद दोनों देशों के संबंधों को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है।

बताया जा रहा है कि यह घटना 26 मई को ब्रैम्पटन स्थित पियर्सन कन्वेंशन सेंटर के बाहर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों और सामने आए वीडियो में कुछ प्रदर्शनकारी खालिस्तान समर्थक झंडे और बैनर लेकर भारतीय राजनयिक के काफिले के निकट पहुंचते दिखाई दिए। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए काफिले का रास्ता रोकने का प्रयास किया।

घटना के दौरान भारतीय तिरंगे के अपमान का भी आरोप लगा है। रिपोर्टों के अनुसार, कुछ उपद्रवियों ने तिरंगे को नुकसान पहुंचाया, जिसके बाद भारतीय समुदाय में नाराजगी देखी जा रही है। इस दौरान मौके पर मौजूद कनाडाई पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं। आरोप है कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास तो किया, लेकिन किसी प्रकार की सख्त कार्रवाई तत्काल नहीं की गई।

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब भारत और कनाडा के बीच संबंधों को सामान्य बनाने की कोशिशें जारी हैं। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी इन दिनों कनाडा दौरे पर हैं, जहां व्यापार और द्विपक्षीय सहयोग को लेकर चर्चा चल रही है।

गौरतलब है कि वर्ष 2023 में खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के संबंधों में तनाव बढ़ गया था। कनाडा के तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिन्हें नई दिल्ली ने पूरी तरह खारिज कर दिया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक विवाद और निष्कासन की घटनाएं भी हुई थीं।

सूत्रों के अनुसार, कनाडा में सक्रिय खालिस्तानी समूहों की गतिविधियों को लेकर भारतीय समुदाय लंबे समय से चिंता जताता रहा है। हालिया घटना ने एक बार फिर वहां भारतीय राजनयिकों और भारतीय समुदाय की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Previous Post

वैश्विक सुस्ती के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत, 6.5% विकास दर का अनुमान

Next Post

बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल ढहा, छह मजदूरों की मौत

Next Post
बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल ढहा, छह मजदूरों की मौत

बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल ढहा, छह मजदूरों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आप की बड़ी जीत पर केजरीवाल का तंज, भाजपा और केंद्र पर साधा निशाना
  • राहुल गांधी का हमला: “सरकार को सिर्फ सत्ता की चिंता, बच्चों के भविष्य की नहीं”
  • तनाव-अशांति का मूल कारण नकारात्मक चिंतन : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’
  • डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति
  • राबड़ी देवी को फिर मिला सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In