• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कन्हैयालाल पर 26 वार, 13 जगह काटा

कन्हैयालाल हत्याकांड : लापरवाही के मामले में उदयपुर के 20 पुलिस अफसरों को थमाए गए नोटिस, विभाग में हड़कंप

September 25, 2022
बीसीसीआई का विशेष फैसला: 15 वर्षीय वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता

वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड सीरीज में बेंच, इंग्लैंड दौरे पर डेब्यू की उम्मीद

June 24, 2026
अमेरिका से रिकॉर्ड एलपीजी आयात, भारत ने बढ़ाई ऊर्जा सुरक्षा

अमेरिका से रिकॉर्ड एलपीजी आयात, भारत ने बढ़ाई ऊर्जा सुरक्षा

June 24, 2026
बैंकिंग काम से पहले जान लें मार्च के अवकाश दिन

मुहर्रम और वीकेंड का असर, लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

June 24, 2026
म्यूचुअल फंड उद्योग को झटका, इक्विटी निवेश एक साल के निचले स्तर पर

म्यूचुअल फंड उद्योग को झटका, इक्विटी निवेश एक साल के निचले स्तर पर

June 24, 2026
फिल्मी इतिहास का दिलचस्प पल: राज कपूर ने दिलीप कुमार को किया सम्मानित

फिल्मी इतिहास का दिलचस्प पल: राज कपूर ने दिलीप कुमार को किया सम्मानित

June 24, 2026
सलमान खान ने 19 साल की दीया मिर्जा से कहा था—एक दिन तुम मेरी मां का रोल करोगी

सलमान खान ने 19 साल की दीया मिर्जा से कहा था—एक दिन तुम मेरी मां का रोल करोगी

June 24, 2026
स्वतंत्रता की यात्रा: सोलो ट्रैवलिंग की ओर बढ़ती युवा लड़कियाँ

कम बजट में सुरक्षित अकेली यात्रा: महिलाओं के लिए स्मार्ट ट्रैवल गाइड

June 24, 2026
ईशान कोण का रहस्य: जहाँ से घर की ऊर्जा जन्म लेती है

ईशान कोण का रहस्य: जहाँ से घर की ऊर्जा जन्म लेती है

June 24, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 24 जून 2026

June 24, 2026
तेज प्रताप का राहुल गांधी पर तीखा वार, प्रियंका गांधी को बताया बेहतर विकल्प

बिहार राजनीति में नया मोड़, तेजप्रताप ने संगठन में की बड़ी कार्रवाई

June 23, 2026
एफआईएच प्रो लीग : भारत ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 4-3 से हराया

एफआईएच प्रो लीग : भारत ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 4-3 से हराया

June 23, 2026
एनकाउंटर

महरौली एनकाउंटर: दुष्कर्म और हत्या का आरोपी घायल

June 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 24, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर राजस्थान

कन्हैयालाल हत्याकांड : लापरवाही के मामले में उदयपुर के 20 पुलिस अफसरों को थमाए गए नोटिस, विभाग में हड़कंप

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 25, 2022
in राजस्थान
Reading Time: 1 min read
A A
0
कन्हैयालाल पर 26 वार, 13 जगह काटा

File Photo

उदयपुर:राजस्थान के उदयपुर में तीन माह पहले हुए टेलर कन्हैयालाल तेली हत्याकांड के मामले में लापरवाही को सामने रखते हुए उदयपुर में उस वक्त तैनात 20 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों 16 सीसी व 17 सीसी के नोटिस जारी किए गए हैं। इसके बाद से ही पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जिन लोगों को 16 सीसी के नोटिस दिए गए हैं, उन्हें जांच चलने तक ना ही प्रमोशन और ना ही फील्ड पोस्टिंग मिलेगी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इन नोटिस के जरिये संबंधित थानों के इंचार्ज और पुलिसकर्मियों की घटनाक्रम में रही चूक को लेकर जिम्मेदारी तय की गई है। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेशों के तहत कन्हैयालाल हत्याकांड के समय धानमंडी, सूरजपोल, भूपालपुरा व सुखेर थाने के तत्कालीन अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों को नोटिस दिए गए हैं।

विभागीय सूत्रों के मुताबिक, इनमें प्रमुख थाना धानमंडी है, जिसके हलके में कन्हैयालाल की हत्या हुई थी। इससे पहले इसी क्षेत्र में उसे धमकी दी गई थी और बाद में थाने में समझौता हुआ था। दूसरा थाना भूपालपुरा है, जिसके हलके में कलेक्ट्री भी आती है। यहां 20 जून को नुपूर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर कथित विवादित टिप्पणी के खिलाफ आंदोलन हुआ था, जहां आपत्तिजनक नारेबाजी हुई थी। पुलिस ने इसको गंभीरता से नहीं लिया था। वहीं, तीसरा थाना सूरजपोल है, जिसके हलके में मुख्य आरोपी रियाज मोहम्मद अत्तारी व गौस मोहम्मद रहते हैं, उसी क्षेत्र में हत्याकांड की साजिश रची गई थी। चौथा थाना सुखेर हैं, जिसके हलके में स्थित फैक्ट्री में आरोपियों ने हत्याकांड के बाद वीडियो बनाकर जारी किया था। इन सभी मामलों में थानाधिकारी से लेकर बीट इंचार्ज तक की लापरवाही मानी गई है।

आपको बता दें कि गत 28 जून को उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल तेली की कट्टरपंथी रियाज मोहम्मद अत्तारी व गौस मोहम्मद ने चाकू से गर्दन काटकर जघन्य हत्या कर दी थी। इसके बाद वीडियो बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धमकी दी गई थी। राजस्थान पुलिस ने चार घंटे बाद आरोपियों को अजमेर के रास्ते में भीम के पास गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में मामले की जांच एनआईए को सौंप दी गई थी।

Previous Post

आरजेडी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव का नोटिफिकेशन जारी, लालू यादव 28 सितंबर को करेंगे नामांकन

Next Post

यूपी में अब शव को लेकर प्रदर्शन किया तो होगा कड़ा ऐक्‍शन, सरकार ने अंत्‍येष्टि के लिए जारी की गाइडलाइन

Next Post
दो माह बाद हत्याकांड का खुलासा, कब्र से निकाला युवती का शव

यूपी में अब शव को लेकर प्रदर्शन किया तो होगा कड़ा ऐक्‍शन, सरकार ने अंत्‍येष्टि के लिए जारी की गाइडलाइन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड सीरीज में बेंच, इंग्लैंड दौरे पर डेब्यू की उम्मीद
  • अमेरिका से रिकॉर्ड एलपीजी आयात, भारत ने बढ़ाई ऊर्जा सुरक्षा
  • मुहर्रम और वीकेंड का असर, लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक
  • म्यूचुअल फंड उद्योग को झटका, इक्विटी निवेश एक साल के निचले स्तर पर
  • फिल्मी इतिहास का दिलचस्प पल: राज कपूर ने दिलीप कुमार को किया सम्मानित
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In