कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शुक्रवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। झटकों के बाद लोग अपने घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए। अधिकारियों के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.0 मापी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के खुलना से लगभग 26 किलोमीटर दूर था। फिलहाल भूकंप से किसी भी प्रकार के जान-माल की क्षति की सूचना नहीं है।
अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजकर 22 मिनट पर झटके महसूस किए गए। कई लोगों ने कहा कि भूकंप के झटके कुछ समय तक लगातार महसूस हुए। इसके कारण कई ऑफिस और कार्यालय खाली हो गए और लोग अपने घरों और बिल्डिंग से बाहर आ गए।
प्रभावित इलाकों में हालात
स्थानीय निवासियों ने बताया कि भूकंप के दौरान छतों के पंखे, फर्नीचर और खिड़की-दरवाजे हिलने लगे। बहुमंजिला इमारतों में झटकों का असर सबसे अधिक महसूस किया गया। कई लोग ऊंची इमारतों से उतरकर सुरक्षित स्थान पर चले गए।
कोलकाता में पिछले कुछ सालों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, लेकिन इस बार रिक्टर स्केल पर 5.0 की तीव्रता इतनी तेज लगी कि कई लोगों को ऐसा लगा जैसे तीव्रता 6 से अधिक हो। यह दो महीने में शहर में भूकंप के झटकों की तीसरी घटना है। इस बार झटके लगभग एक मिनट तक महसूस किए गए।
भूकंप के दौरान सुरक्षा के उपाय
जानकारों के अनुसार भूकंप के दौरान सुरक्षित रहने के लिए घर के किसी कोने में बैठना चाहिए या मेज/टेबल के नीचे छिपा जा सकता है। झटकों के दौरान बाहर भागने से बेहतर है कि सुरक्षित स्थान पर ही रहें। बिजली के तारों और गैस उपकरणों से दूर रहें। सिर को सुरक्षित रखते हुए किसी गिरने वाली वस्तु से दूर रहना चाहिए। किसी चीज को रोकने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।












मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

