कटलेट को अलग-अलग तरह से बनाया जा सकता है। अगर आप कटलेट की डिफरेंट रेसिपी ट्राई करना चाहती हैं तो पोहा कटलेट की रेसिपी ट्राई करें। कुरकुरे बने ये कटलेट सुबह के नाश्ते और शाम के स्नैक्स में काफी अच्छे लगते हैं। यहां सीखिए पोहा कटलेट बनाने का तरीका, इस रेसिपी से बने कटलेट जो खाएगा हर कोई तारीफ करेगा।
पोहा कटलेट बनाने के लिए आपको चाहिए-
-1 कप पोहा
– 3 से 4 मीडियम आकार के उबले आलू
– 2 बड़े चम्मच बारीक कटी प्याज
– 2 बड़े चम्मच हरे मटर
– 2 बड़े चम्मच कद्दूकस की हुई गाजर
– 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया अदरक
– 2 से 4 हरी मिर्च
– स्वादानुसार नमक
– 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
– 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
– 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
– 1 मुट्ठी हरा धनिया
– 3 बड़े चम्मच मैदा
– 7 ले 8 चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स
– तेल
कैसे बनाएं पोहा कटलेट
पोहा कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप पोहा को पानी में कुछ देर के लिए भिगोएं और फिर इसे छानकर एक तरफ रख दें। जब पोहा का सारा पानी निकल जाए को एक कटोरे में निकालकर इसे अच्छे से मैश कर लें। अब मैश किए पोहा में उबले आलू को अच्छे से मैश कर लें। अच्छे से मैश होने के बाद प्याज, हरे मटर, गाजर, अदरक, हरी मिर्च मिलाएं। ये सभी चीजें या तो बारीक कटी होनी चाहिए या फिर कद्दूकस की हुई। अब इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, चाट मसाला और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं। फिर इसमें से थोड़ा-थोड़ा मिक्स लेकर कटलेट बनाएं। सभी कटलेट तैयार होने के बाद 3 बड़े चम्मच मैदा को पानी में मिलाकर घोल बनाएं। अब कटलेट को घोल में डुबोएं और ब्रेड क्रम्ब्स से लपेट दें।सभी कटलेट तैयार होने के बाद इसे 10 मिनट के लिए फ्रीजर में सेट होने के लिए रखें। फिर तेल गर्म करें और मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक तलें। कटलेट तैयार है इसे केचप या हरे धनिया की चटनी के साथ गरमागरम परोसें।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

