• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कर्म है सुख-दुःख की प्राप्ति का कारण: युगप्रधान आचार्य महाश्रमण

कर्म है सुख-दुःख की प्राप्ति का कारण: युगप्रधान आचार्य महाश्रमण

July 20, 2022
नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने किंगपिन को किया गिरफ्तार

नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने किंगपिन को किया गिरफ्तार

May 15, 2026
संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

May 15, 2026
BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक

BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक

May 15, 2026
नमाज पर रोक, मां सरस्वती की प्रतिमा; भोजशाला पर HC के फैसले की 5 बड़ी बातें

नमाज पर रोक, मां सरस्वती की प्रतिमा; भोजशाला पर HC के फैसले की 5 बड़ी बातें

May 15, 2026
खत्म होगा LPG संकट? भारत और यूएई में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा की

खत्म होगा LPG संकट? भारत और यूएई में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा की

May 15, 2026
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कुलदीप सेंगर को राहत देने वाला आदेश रद्द

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कुलदीप सेंगर को राहत देने वाला आदेश रद्द

May 15, 2026
अंतिम तैयारी में जुटे प्रतिभागी, राजस्थान टैलेंट उत्सव का महा फिनाले निकट

अंतिम तैयारी में जुटे प्रतिभागी, राजस्थान टैलेंट उत्सव का महा फिनाले निकट

May 15, 2026
नीट पेपर लीक के बाद बड़ा फैसला, फीस वापस; अगली बार ऑनलाइन परीक्षा

नीट पेपर लीक के बाद बड़ा फैसला, फीस वापस; अगली बार ऑनलाइन परीक्षा

May 15, 2026
एयर इंडिया

एयर इंडिया को 26 हजार 700 करोड़ रुपये का भारी घाटा

May 15, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम में ₹3 की बढ़ोतरी, आम जनता पर महंगाई का असर बढ़ा

May 15, 2026
भारत का ‘काल भैरव’ एआई युद्ध विमान: रक्षा तकनीक में नई क्रांति की तैयारी

भारत का ‘काल भैरव’ एआई युद्ध विमान: रक्षा तकनीक में नई क्रांति की तैयारी

May 15, 2026
ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत पीएम मोदी ने बहुपक्षीयता और आर्थिक मजबूती पर दिया जोर

ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत पीएम मोदी ने बहुपक्षीयता और आर्थिक मजबूती पर दिया जोर

May 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

कर्म है सुख-दुःख की प्राप्ति का कारण: युगप्रधान आचार्य महाश्रमण

दो नवदीक्षित साध्वियों को आचार्यश्री ने प्रदान की बड़ी दीक्षा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 20, 2022
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
कर्म है सुख-दुःख की प्राप्ति का कारण: युगप्रधान आचार्य महाश्रमण

छापर: चतुर्मास में निवासी, प्रवासी अथवा सेवार्थ पहुंचे श्रद्धालुओं को जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी के श्रीमुख से आगमाधारित नित नई पावन प्रेरणा प्राप्त हो रही है। साथ ही कालूयशोविलास की गायन और स्थानीय भाषा में रोचक वर्णन श्रद्धालुओं को नित प्रति प्रवचन में उपस्थित होने के लिए मानों आकर्षित कर रहा है। श्रद्धालु अपने आराध्य के श्रीमुख से इन प्रेरणाओं और पावन गाथाओं का श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बना रहे हैं। वहीं आसपास की जैनेतर जनता भी ऐसे सुगुरु की सन्निधि में उपस्थित होकर नित दर्शन और आशीर्वाद का लाभ उठा रही है।

बुधवार को चतुर्मास प्रवास स्थल में बने भव्य प्रवचन पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं को महान प्रवचनकार युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी भगवती सूत्र आगम के आधार पर पावन प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि दार्शनिक और धार्मिक जगत में एक बात आती है कि सुख-दुःख की प्राप्ति कैसे होती है? इसके लिए धारणा के अनुसार तीन बाते बताई गई हैं- ईश्वर कर्तृत्ववाद। जहां यह मान्यता है कि ईश्वर के द्वारा ही प्राणी सुख अथवा दुःख को प्राप्त करता है। दूसरा है-अज्ञेयवाद। इसको मानने वाले लोगों का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं कि सुख-दुःख कैसे प्राप्त होता है। तीसरी बात है -कर्मवाद। जो प्राणी जैसा कर्म करता है, उसका वैसा फल उसे प्राप्त होता है। प्राणी स्वयं द्वारा किए हुए कर्मों का ही फल भोगता है। एक प्रश्न पूछा गया कि क्या सभी प्राणी अपने किए कर्मों को भोगते हैं? उत्तर दिया गया कि कुछ भोगते हैं और कुछ नहीं भी भोगते हैं। जो कर्म उदय में आ गए तो वह भोेग लिया, अन्यथा आगे के किसी अन्य जन्म में भी भोगना होता है। स्वयं द्वारा किए हुए कर्मों का फल एक ही जन्म में भोग पाना संभव नहीं है। जैन दर्शन में आठ कर्म बताए हैं। इनमें चार घाति कर्म और चार अघाति कर्म हैं। जिनके आधार पर आदमी सुख-दुःख को प्राप्त होता रहता है। जो आदमी जैसा कर्म करता है, वैसा फल प्राप्त करता है। आदमी को पुण्यकाल के उदय में ज्यादा अहंकार नहीं करना चाहिए और पाप कर्मों के उदय के समय समता, शांति बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए।

आचार्यश्री ने कालूयशोविलास में मुनि दीक्षा के बाद मुनि कालू के अपने गुरु के साथ विहार आदि के प्रसंगों को रोचक वर्णन और गायन किया। तदुपरान्त आचार्यश्री कार्यक्रम में सात दिनों पूर्व नवदीक्षित साध्वियों को आज बड़ी दीक्षा प्रदान करते हुए उन्हें पांच महाव्रतों और रात्रि भोजन विरमण व्रत का स्वीकरण आर्षवाणी के माध्यम से कराते हुए छेदोपस्थापनीय चारित्र (बड़ी दीक्षा) प्रदान की। आचार्यश्री ने नवदीक्षित साध्वीद्वय को प्रेरणा प्रदान की। इसके पूर्व नवदीक्षित साध्वियों ने अपनी-अपनी श्रद्धाभिव्यक्ति भी दी। साध्वी साधनाश्रीजी ने आचार्यश्री से नौ की तपस्या का प्रत्याख्यान किया। वहीं श्रीमती जतनदेवी छाजेड़ ने अठाई की तपस्या का प्रत्याख्यान किया।

 

Previous Post

मुश्किल में फंसे श्रीलंका को मिला नया राष्ट्रपति

Next Post

आजम खान ने क्यों बोला- हम मुर्गी, भैंस, बकरी और किताब के डकैत हैं

Next Post
डूंगरपुर मामले में दोपी आजम खान की सजा पर आज होगा फैसला

आजम खान ने क्यों बोला- हम मुर्गी, भैंस, बकरी और किताब के डकैत हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • नीट-यूजी पेपर लीक मामला: सीबीआई ने किंगपिन को किया गिरफ्तार
  • संयमित इन्द्रियां मोक्ष का मार्ग करती हैं प्रशस्त : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
  • BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक
  • नमाज पर रोक, मां सरस्वती की प्रतिमा; भोजशाला पर HC के फैसले की 5 बड़ी बातें
  • खत्म होगा LPG संकट? भारत और यूएई में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा की
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In