• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
लंदन से MBA कर राजनीति में आईं आप की पूर्व पार्षद निशा सिंह को 7 साल की जेल

लंदन से MBA कर राजनीति में आईं आप की पूर्व पार्षद निशा सिंह को 7 साल की जेल

May 1, 2022
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा सख्त, 15 किलोमीटर के दायरे में अवैध ढांचे हटाने के आदेश

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा सख्त, 15 किलोमीटर के दायरे में अवैध ढांचे हटाने के आदेश

May 27, 2026
“दुनिया को आज मोबाइल की नहीं, स्माइल की आवश्यकता है” — मुनि श्री संभव कुमार जी

“दुनिया को आज मोबाइल की नहीं, स्माइल की आवश्यकता है” — मुनि श्री संभव कुमार जी

May 27, 2026
दिल्ली में पीएम मोदी से मिले तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय, 12 साल बाद हुई मुलाकात

दिल्ली में पीएम मोदी से मिले तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय, 12 साल बाद हुई मुलाकात

May 27, 2026
उपकारी की अवज्ञा-अवहेलना से बचने का हो प्रयास : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण

उपकारी की अवज्ञा-अवहेलना से बचने का हो प्रयास : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण

May 27, 2026
केरल में ईडी कार्रवाई के बाद हिंसा, पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास के बाहर पथराव

केरल में ईडी कार्रवाई के बाद हिंसा, पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास के बाहर पथराव

May 27, 2026
राजा रणधीर सिंह नहीं रहे, भारतीय खेल जगत में शोक की लहर

राजा रणधीर सिंह नहीं रहे, भारतीय खेल जगत में शोक की लहर

May 27, 2026
ममता ने एक और गढ़ गंवाया; जहां चलता था भतीजे का सिक्का,वहां TMC के झंडे नहीं बचे

हार के बाद तृणमूल में घमासान, ममता बनर्जी पर बढ़ा राजनीतिक दबाव

May 27, 2026
भारत AI सुपरपावर बनने की राह पर: पीएम मोदी ने AI-इंडिया इम्पैक्ट समिट में रणनीति साझा की

भीषण गर्मी के बीच पीएम मोदी की अपील, पशु-पक्षियों के लिए रखें पानी

May 27, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

एसआईआर प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, चुनाव आयोग को बड़ी राहत

May 27, 2026
आसाराम

आसाराम को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, उम्रकैद बरकरार

May 27, 2026
केरल में ईडी का मेगा ऑपरेशन, पूर्व मुख्यमंत्री के आवास की तलाशी

केरल में ईडी का मेगा ऑपरेशन, पूर्व मुख्यमंत्री के आवास की तलाशी

May 27, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, लगातार बढ़ोतरी के बाद उपभोक्ताओं को राहत

May 27, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 27, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

लंदन से MBA कर राजनीति में आईं आप की पूर्व पार्षद निशा सिंह को 7 साल की जेल

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 1, 2022
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
लंदन से MBA कर राजनीति में आईं आप की पूर्व पार्षद निशा सिंह को 7 साल की जेल

File Photo

नई दिल्ली:गुरुग्राम में आम आदमी पार्टी (आप) की एक पूर्व महिला पार्षद निशा सिंह  को एक अदालत ने 7 साल कैद की सजा सुनाई है।निशा पर 2015 में भीड़ को भड़काने का आरोप है, जिसने पुलिस और अतिक्रमण हटाने गई हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) की टीम पर  हमला कर दिया था। इस घटना में निशा सिंह समेत 17 लोगों को सजा सुनाई गई है।

गुरुग्राम की एक अदालत ने ‘आप’ की एक पूर्व महिला पार्षद सहित 17 लोगों को 2015 में अतिक्रमण हटाने गई एक टीम पर हमला और पथराव करने के लिए अदालत ने सात से 10 साल की कैद की सजा सुनाई है। इस मामले में कुल 19 लोग आरोपी थे। उल्लेखनीय है कि 15 मई 2015 की घटना में, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) की टीम पर सेक्टर-47 झिमर बस्ती में हमला करने के अलावा पुलिस टीमों पर पेट्रोल बम और रसोई गैस सिलेंडर भी फेंके गए थे, जिसमें ड्यूटी पर मौजूद एक मजिस्ट्रेट और 15 पुलिस कर्मी घायल हो गए थे।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोना सिंह ने गुरुवार को सुनाई गई सजा में ‘आप’ की पूर्व पार्षद निशा सिंह और 10 महिलाओं सहित 17 दोषियों पर जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने दोषियों में 10 को सात साल की सश्रम कैद, जबकि सात को 10 साल की कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने निशा सिंह सहित सभी 10 महिलाओं पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और अन्य पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अदालत ने एक आदेश में कहा कि जुर्माने की राशि अदा नहीं किए जाने की सूरत में कैद की सजा दो से तीन साल बढ़ जाएगी।

अदालत ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि अभियुक्तों द्वारा सरकारी अधिकारियों को घायल करना एक गंभीर चूक है, लेकिन यह मानने का कोई कारण नहीं है कि उन्हें सुधारा या उनका पुनर्वास नहीं किया जा सकता है और उनके द्वारा हिंसा के आपराधिक कृत्यों को जारी रखने की संभावना है जो समाज के लिए खतरा हों।

2015 के मामले में कुल 19 आरोपी थे, लेकिन सुनवाई के दौरान रमेश और रतनलाल की मौत हो गई। शेष 17 आरोपियों को दंगा करने, विस्फोटक पदार्थ का उपयोग करने और ड्यूटी पर सरकारी कर्मचारियों को चोट पहुंचाने से संबंधित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया था। उनमें से सात पर विस्फोटक अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए थे। निशा सिंह को आईपीसी की धारा 114 (अपराध होने पर दुष्प्रेरक उपस्थित) के तहत भी दोषी ठहराया गया था।

अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष ने आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) की आवश्यकता को पूरा करने के अलावा सभी आरोपों को सफलतापूर्वक साबित किया है, जिसके परिणामस्वरूप सभी आरोपी इस धारा के तहत दंडनीय अपराध से बरी हो गए हैं।

गौरतलब है कि 15 मई 2015 को जूनियर इंजीनियर राजपाल और हुडा की टीमें सेक्टर-47 झिमर बस्ती में अतिक्रमण विरोधी अभियान के बाद मलबा हटा रही थीं। आदेश के अनुसार वकील खजान सिंह, प्रदीप जैलदार और निशा सिंह ने भीड़ को उन पर हमला करने के लिए उकसाया।इसके बाद भीड़ ने पुलिस टीमों पर पेट्रोल बम और एलपीजी सिलेंडर भी फेंके। इस घटना में एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट और 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

बता दें कि, पूर्व पार्षद निशा सिंह ने मुंबई विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में डिग्री लेने के बाद लंदन बिजनेस स्कूल से एमबीए किया था। भारत लौटने के बाद उन्होंने गूगल जैसी बड़ी कॉर्पोरेट कंपनी में भी काम किया था। हालांकि, राजनीति में कदम रखने के लिए उन्होंने वह नौकरी छोड़ दी थी। 2011 में निशा ने गुरुग्राम नगर निगम का चुनाव निर्दलीय लड़ा और वार्ड नंबर 30 से पार्षद चुनी गईं। हालांकि बाद में उन्होंने आम आदमी पार्टी जॉइन कर लिया और 2016 तक पार्षद रहीं।

Previous Post

महिपालपुर के होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

Next Post

जेल या फिर बेल? राणा दंपति की याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सोमवार को

Next Post
हनुमान चालीसा पाठ पर नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा गिरफ्तार, कल बांद्रा कोर्ट में पेशी

जेल या फिर बेल? राणा दंपति की याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सोमवार को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा सख्त, 15 किलोमीटर के दायरे में अवैध ढांचे हटाने के आदेश
  • “दुनिया को आज मोबाइल की नहीं, स्माइल की आवश्यकता है” — मुनि श्री संभव कुमार जी
  • दिल्ली में पीएम मोदी से मिले तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय, 12 साल बाद हुई मुलाकात
  • उपकारी की अवज्ञा-अवहेलना से बचने का हो प्रयास : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण
  • केरल में ईडी कार्रवाई के बाद हिंसा, पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास के बाहर पथराव
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In