गुजराती थेपला हो या फिर ढोकला, मजेदार रेसिपी हर किसी के पसंदीदा रहती है। लेकिन केवल टेस्टी ब्रेकफास्ट ही नहीं गुजरात की स्वीट डिश भी कमाल की मजेदार होती हैं। वैसे इन दिनों गुजरात का जामनगर सुर्खियों में है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन हो रहा है। और, जामनगर में ढेर सारे सितारे पहुंच रहे हैं। जिनके लिए तरह-तरह के पकवान भी बने हैं। तो अगर आप गुजरात की टेस्टी डिश का स्वाद चखना चाहते हैं तो फटाफट बना सकते हैं मशहूर काठियावाड़ी दानेदार गुजराती पेड़ा।
काठियावाड़ी पेड़ा बनाने की सामग्री
एक लीटर दूध
आधा चम्मच फिटकरी का पाउडर
पानी दो चम्मच
चीनी एक कप या 250 ग्राम
इलायची पाउडर डेढ़ चम्मच
काठियावाड़ी गुजराती पेड़ा बनाने की रेसिपी
-सबसे पहले काठियावाड़ी पेड़ा बनाने के लिए किसी मोटे तले का बर्तन लें।
-इस मोटे तले के बर्तन में आधा कप पानी डालें। साथ ही एक लीटर दूध डालें।
-जब दूध में एक उबाल आ जाए तो गैस की फ्लेम को धीमा कर दें। अब इसमे आधा कप चीनी डाल दें। और बाकी का आधा कप चीनी अलग रख दें।
-दूध में आधा कप चीनी के साथ ही एक चम्मच फिटकरी का पाउडर भी डाल दें।
-धीमी आंच पर कुछ देर दूध को चलाते हुए पकाएं। थोड़ी देर में दूध फटने लगेगा। लेकिन इसे लगातार चलाते रहें। जिससे दूध एक साथ इकट्ठा ना हो।
-अब दूसरे पैन में बची आधा कप चीनी को डाल कर जलाएं।
-धीमी आंच पर पैन में रखी चीनी गलने लगेगी और इसका कलर ब्राउन होने लगेगा।
-इसे ऐसे ही कुछ देर तक हिलाएं। जिससे सारी चीनी गलकर ब्राउन कलर की हो जाए।
-अब कड़ाही में पक रहे दूध को तेज आंच पर तेजी से पकाएं। जिससे इसका पानी जल जाए और दूध गाढ़ा होकर सुनहरे रंग का होने लगे।
-अब इस पक रहे दूध में कैरेमलाइज हो चुकी चीनी को मिला दें।
-ध्यान रहे कैरेमलाइज चीनी डालते वक्त दूसरे हाथ से पक रहे दूध को अच्छी तरह से चलाते रहें। जिससे दूध या चीनी तली में ना लगे।
-तेज आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि दूध पककर बिल्कुल गाढ़ा ना हो जाए।
-देखेंगी कि जल रहे खोवे में दाना पड़ने लगा है। इसमे इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
-बस तेजी से चलाएं और अच्छी तरह से सुखा लें। इस खोवे का कलर कैरेमलाइज चीनी की वजह से बिल्कुल ब्राउन होगा। जो काफी खूबसूरत लगता है देखने में।
-अब किसी प्लेट में देसी घी की कोटिंग करें। तैयार खोवे को फैलाएं और हल्का ठंडा हो जाने पर पेड़े तैयार कर लें।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
