• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बांग्लादेश में हिंदुओं के हाल और UCC तक पर खुलकर बोले PM मोदी, भाषण की 10 बातें

बांग्लादेश में हिंदुओं के हाल और UCC तक पर खुलकर बोले PM मोदी, भाषण की 10 बातें

August 15, 2024
जी-7 में ट्रंप का बड़ा बयान: अमेरिका के बिना इज़राइल का अस्तित्व मुश्किल था

जी-7 में ट्रंप का बड़ा बयान: अमेरिका के बिना इज़राइल का अस्तित्व मुश्किल था

June 17, 2026
पीओके हिंसा की आग में झुलसा, झड़पों में सात की मौत

पीओजेके में हालात चिंताजनक, भारत से हस्तक्षेप की अपील

June 17, 2026
वडोदरा में रमजान में अलग स्कूल टाइमिंग: विवाद उठा

भीषण गर्मी के चलते यूपी के प्राथमिक विद्यालय 24 जून तक बंद, नया आदेश जारी

June 17, 2026
हुमायूं

‘ममता चाहें तो मैं इस्तीफा दे दूं’, हुमायूं कबीर के प्रस्ताव से बंगाल में चर्चा तेज

June 17, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

सरकार पर राहुल गांधी का प्रहार: ‘यह लाखों सपनों पर चोट है’

June 17, 2026
पाकिस्तान पर भारत का अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप प्रहार

शानदार जीत से आगाज, अब नीदरलैंड्स से भिड़ेगी भारतीय टीम

June 17, 2026
अर्शदीप को बाहर रखने पर भड़के आर. अश्विन, टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

डंबुला ड्रामे पर अश्विन की दो टूक, दबाव में बिखर गया भारत ए

June 17, 2026
‘मेरा जूता है जापानी’ से ‘जीना यहां, मरना यहां’ तक, शैलेन्द्र की अमर विरासत

‘मेरा जूता है जापानी’ से ‘जीना यहां, मरना यहां’ तक, शैलेन्द्र की अमर विरासत

June 17, 2026
फिल्मी दुनिया का चर्चित विवाद: इंटीमेट सीन के दौरान क्या हुआ था सेट पर?

फिल्मी दुनिया का चर्चित विवाद: इंटीमेट सीन के दौरान क्या हुआ था सेट पर?

June 17, 2026
2031 तक भारत में 5जी उपभोक्ताओं की संख्या 110 करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

2031 तक भारत में 5जी उपभोक्ताओं की संख्या 110 करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

June 17, 2026
भारत के रियल एस्टेट निवेश में 37% की जोरदार बढ़ोतरी, घरेलू पूंजी बनी विकास की रीढ़

रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट्स में निवेश बढ़ेगा, 2030 तक बड़ा विस्तार संभव

June 17, 2026
नई हुंडई i20 होगी और ज्यादा किफायती, मिलेगा माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन

नई हुंडई i20 होगी और ज्यादा किफायती, मिलेगा माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन

June 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

बांग्लादेश में हिंदुओं के हाल और UCC तक पर खुलकर बोले PM मोदी, भाषण की 10 बातें

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 15, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
बांग्लादेश में हिंदुओं के हाल और UCC तक पर खुलकर बोले PM मोदी, भाषण की 10 बातें

पीएम नरेंद्र मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित करते हुए विकसित भारत का खाका पेश किया। इस दौरान उन्होंने उपलब्धियां गिनाईं तो चुनौतियों पर भी बात की। पड़ोस के देश बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर पीएम नरेंद्र मोदी ने खुलकर बात की तो वहीं यूनिफॉर्म सिविल कोड की भी वकालत की। उन्होंने इसे नई शब्दावली के साथ पेश करते हुए कहा कि देश को अब सेकुलर सिविल कोड की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कम्युनिल सिविल कोड रही, अब देश को सेकुलर सिविल कोड मिलना चाहिए। आइए जानते हैं, क्या रहीं पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें…

1. पीएम मोदी ने लगातार 11वीं बार लालकिले से तिरंगा फहराते हुए कहा कि माताओं और बहनों के खिलाफ जो अत्याचार हो रहे हैं, उसके खिलाफ देश में आक्रोश है। इसे सभी राज्यों को गंभीरता से लेना होगा। ऐसे मामलों में जल्दी से जांच हो और राक्षसी कृत्य करने वालों को कड़ी सजा हो। महिलाओं पर जब बलात्कार और अत्याचार की खबरें आती हैं तो वह छाई रहती है। लेकिन जब दोषियों को सजा होती है तो वह खबर कोने में पड़ी रहती है। ऐसी खबरों को प्रमुखता देनी चाहिए ताकि अपराधियों में डर पैदा हो। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा सीधे तौर पर कोलकाता के रेप और मर्डर कांड की ओर था, जिसके खिलाफ देश भर में लोग आंदोलन कर रहे हैं।

2. बांग्लादेश में जो कुछ हुआ है, उसे देखते हुए चिंता करना वाजिब है। मैं आशा करता हूं कि वहां हालात जल्दी सामान्य होंगे। खासतौर पर 140 करोड़ भारतीयों की चिंता है कि वहां के हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। भारत हमेशा चाहता है कि पड़ोसी देश शांति से रहें और विकास की ओर बढ़ें। हम बांग्लादेश के विकास के लिए चिंतित हैं और कुछ भी सकारात्मक हो, इसके लिए हम साथ हैं।

3. क्या कोई कुछ सोच सकता है कि देश में संविधान का शासन है। इसके बाद भी कुछ ऐसे लोग निकल रहे हैं, जो भ्रष्टाचार का महिमामंडन कर रहे हैं। ऐसे लोग स्वस्थ समाज के लिए बहुत बड़ी चुनौती बन गया है और यह चिंता का विषय है। यदि किसी भ्रष्टाचारी का महिमामंडन होगा तो जो आज ऐसा नहीं करता है, वह भी ऐसे रास्ते पर जाने की सोचेगा।

4. हमें नकारात्मक लोगों से बचना होगा। कुछ लोग देश का विकास नहीं चाहते। विकृति तो विनाश और सर्वनाश का कारण बनती है। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे लोग हैं, जो हर बात में नकारात्मकता ही देखते हैं। हमें विकसित भारत की ओर बढ़ते हुए ऐसे लोगों को नजरअंदाज करना होगा।

5. पीएम मोदी ने भाजपा के कोर एजेंडे में रहे यूनिफॉर्म सिविल कोड की भी वकालत की। उन्होंने इसे सेकुलर कोड कहते हुए कहा कि देश को इसकी जरूरत है। एक देश एक कानून हमारी आवश्यकता है। पीएम मोदी ने कहा कि बहुत दिनों तक सांप्रदायिक कोड रहा। अब सेकुलर कोड लाना चाहिए।

6. कभी आतंकवादी मारकर चले जाते थे। अब देश की सेना एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक करती है। इससे देश के युवा गर्व से भर जाते हैं। सरकारी मशीनरी जब देश के सपने पूरे करने में जुट जाती है और नागरिक भी जनांदोलन के तौर पर जुड़ जाते हैं तो लक्ष्य हासिल होकर रहते हैं।

7. ऐसा माहौल बन गया था कि जो है, उसमें गुजारा कर लो। कहते थे कि अब कुछ होने वाला नहीं है। हमने उस माहौल को बदला है। कई लोग कहते थे कि भविष्य के लिए क्यों कुछ करें, हम आज का देखें। लेकिन देश का नागरिक ऐसा नहीं चाहता। वह सुधारों का इंतजार करता रहा। हमें जिम्मेदारी मिली तो फिर हमने सुधारों को जमीन पर उतारा। मैं देशवासियों को यकीन दिलाना चाहता हूं कि हम सुधारों के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

8. पीएम मोदी ने कहा कि हमें 2047 तक देश को विकसित भारत बनाना है। इसके लिए जनभागीदारी की जरूरत है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने जिस तरह से माहौल बदला है और 25 करोड़ लोग गरीबी से ऊपर उठे हैं, उससे आकांक्षाएं बढ़ी हैं।

9. प्रधानमंत्री ने राजनीति में जातिवाद और परिवारवाद की मुक्ति का भी खाका पेश किया। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि कम से कम एक लाख युवा राजनीति में आएं, जिनके परिवार से अब तक कोई पॉलिटिक्स में न रहा हो। ये लोग विधायक, सांसद, प्रधान, मेयर आदि बनें। ऐसे लोग आएंगे तो नए विचार सामने आएंगे और परिवारवाद का खात्मा होगा।

10. पीएम मोदी ने कहा कि देश हर तीन महीने में चुनाव से तंग आ चुका है। अब बारी आ चुकी है कि एक देश एक चुनाव की ओर बढ़ा जाए।

[arena_embed version=”2″ publisher=”onthedot” event=”dL63bkc”]

Previous Post

कांग्रेस ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

Next Post

तेरापंथ समाज के लिए गौरव के समान है महासभा जैसी महारथि संस्था : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

Next Post
तेरापंथ समाज के लिए गौरव के समान है महासभा जैसी महारथि संस्था : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

तेरापंथ समाज के लिए गौरव के समान है महासभा जैसी महारथि संस्था : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जी-7 में ट्रंप का बड़ा बयान: अमेरिका के बिना इज़राइल का अस्तित्व मुश्किल था
  • पीओजेके में हालात चिंताजनक, भारत से हस्तक्षेप की अपील
  • भीषण गर्मी के चलते यूपी के प्राथमिक विद्यालय 24 जून तक बंद, नया आदेश जारी
  • ‘ममता चाहें तो मैं इस्तीफा दे दूं’, हुमायूं कबीर के प्रस्ताव से बंगाल में चर्चा तेज
  • सरकार पर राहुल गांधी का प्रहार: ‘यह लाखों सपनों पर चोट है’
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In