• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मॉल के बेसमेंट में चल रहे स्पा सेंटर में होता था देह व्यापार

मॉल के बेसमेंट में चल रहे स्पा सेंटर में होता था देह व्यापार

April 2, 2022
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

मायावती का सियासी वार, बोलीं- दलितों को गुमराह करने की हो रही साजिश

July 12, 2026
कभी टीवी और फिल्मों पर छाए रहे आलोक नाथ, विवाद के बाद बदली जिंदगी

कभी टीवी और फिल्मों पर छाए रहे आलोक नाथ, विवाद के बाद बदली जिंदगी

July 12, 2026
कई बड़े अभिनेताओं ने छोड़ा मौका, ‘जंजीर’ ने बदल दी अमिताभ बच्चन की किस्मत

कई बड़े अभिनेताओं ने छोड़ा मौका, ‘जंजीर’ ने बदल दी अमिताभ बच्चन की किस्मत

July 12, 2026
वर्ष 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता होगी दोगुनी : अश्विनी वैष्णव

भारत बनेगा AI हब, बढ़ाई जाएगी देश की कंप्यूटिंग क्षमता: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

July 12, 2026
भारतीय बाजार में फॉक्सवैगन की बिक्री का आधार बने टाइगुन और विर्टस

फॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई की बिक्री रही शून्य, जून में एक भी ग्राहक नहीं मिला

July 12, 2026
म्यूचुअल फंड उद्योग को झटका, इक्विटी निवेश एक साल के निचले स्तर पर

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए बड़ी राहत: सेबी ने इंट्राडे उधारी को दी मंजूरी

July 12, 2026
नदरू चिप्स की आसान रेसिपी, मिनटों में बनाएं हेल्दी और टेस्टी स्नैक

नदरू चिप्स की आसान रेसिपी, मिनटों में बनाएं हेल्दी और टेस्टी स्नैक

July 12, 2026
त्रयोदशी का रहस्य और प्रदोष व्रत की दोहरी शक्ति

प्रदोष व्रत: जब संध्या की बेला में शिव कृपा का द्वार खुलता है

July 12, 2026
आज का राशिफल : 12 जुलाई 2026

आज का राशिफल : 12 जुलाई 2026

July 12, 2026
महाकुंभ फेम मोनालिसा की सुरक्षा हटी, हाईकोर्ट ने रद्द किया अंतरिम आदेश

महाकुंभ फेम मोनालिसा की सुरक्षा हटी, हाईकोर्ट ने रद्द किया अंतरिम आदेश

July 11, 2026
पंजाब की सियासत गरमाई, कांग्रेस में मतभेदों के बीच भूपेश बघेल का बड़ा बयान

पंजाब की सियासत गरमाई, कांग्रेस में मतभेदों के बीच भूपेश बघेल का बड़ा बयान

July 11, 2026
सीजफायर का उल्लंघन: पाकिस्तान की नापाक हरकत पर उमर अब्दुल्ला भड़के

राज्य के दर्जे की मांग के बीच सियासी घमासान, ओमर अब्दुल्ला ने भाजपा को घेरा

July 11, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 12, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

मॉल के बेसमेंट में चल रहे स्पा सेंटर में होता था देह व्यापार

आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती, 9 गिरफ्तार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 2, 2022
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
मॉल के बेसमेंट में चल रहे स्पा सेंटर में होता था देह व्यापार

गाजियाबाद: कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-3 स्थित एक मॉल के बेसमेंट के चल रहे स्पा सेंटर में पुलिस-प्रशासन की टीम ने गुरुवार देर रात छापेमारी कर यहां चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया। टीम ने मौके से स्पा सेंटर संचालिका सहित चार युवती व पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस फरार स्पा संचालक की तलाश में जुटी है।

वैशाली सेक्टर-3 स्थित एक मॉल के बेसमेंट में स्पा सेंटर संचालित हो रहा था। पुलिस को सेंटर की आड़ में महिलाओं को बहला-फुसलाकर देह व्यापार का काम कराए जाने की जानकारी मिली थी। गुरुवार रात को सीओ इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्रा व अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय निखिल चक्रवर्ती ने टीम के साथ मिलकर मॉल पहुंचे। उन्होंने मॉल के बेसमेंट में चल रहे स्पा सेंटर में छापा मारा। पुलिस को देखकर मौके पर भगदड़ मच गई। इस दौरान टीम को सेंटर के रिसेप्शन पर युवती व युवक बैठे मिले, जबकि सोफे पर एक युवती सहित तीन लोग मिले और सेंटर के अंदर दो कमरे बंद थे। कमरों को खुलवाने पर दो जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस को मौके से 13 हजार रुपये की नकदी सहित कई मोबाइल भी मिले।

पुलिस द्वारा पकड़े गए सभी लोगों से सख्ती से पूछताछ की गई। कौशांबी थाना प्रभारी सचिन मलिक ने बताया कि युवतियों ने बताया कि उनके पास रोजी-रोटी का कोई जरिया नहीं है। कुछ दिनों पहले उनकी मुलाकात रिसेप्शन पर बैठी संचालिका से हुई थी। उन्हीं के माध्यम से ही सभी सेंटर पर पहुंची थी। उसने उन्हें अधिक पैसे कमाने का लालच दिया था। उसके झांसे में आकर वो भी देह व्यापार के गंदे धंधे में शामिल हो गईं। पुलिस ने दिल्ली निवासी नितिन, राशिद व गाजियाबाद निवासी अजय, कुनाल, अंकित साहित चारों युवतियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों को एक सेंटर की अश्लील वीडियो मिली थी। वीडियो वैशाली सेक्टर-3 स्थित एक मॉल के बेसमेंट में चल रहे स्पा सेंटर के होने की बात सामने आई थी। वीडियो के मिलने पर ही सेंटर में अनैतिक देह व्यापार होने का पुलिस को पता चला था। जब इसको लेकर छापा मारा गया तो देह व्यापार का भंडाफोड़ हो गया। चर्चा है कि यह स्पा सेंटर काफी समय से चल रहा था और अब तक पुलिस को इसकी भनक नहीं लग सकी थी। इसी का फायदा स्पा सेंटर संचालक उठा रहा था। वॉट्सऐप पर लड़कियों के फोटो भेजकर भी ग्राहकों को बुलाया जाता था। सेंटर मॉल में होने के चलते ग्राहक आसानी से यहां पहुंच जाते थे।

स्पा सेंटर का संचालक अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा सका है। पुलिस के मुताबिक, स्पा सेंटर रुद्रा नाम से चल रहा था। इसका संचालक राजकुमार मौके से भागने में कामयाब रहा। आरोपी संचालक की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।

सीओ (इंदिरापुरम) अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि मॉल के बेसमेंट स्थित स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया गया है। टीम ने मौके से चार महिलाओं सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरेापी संचालक की तलाश में टीम को लगाया गया है। किसी भी हाल में अनैतिक रूप से देह व्यापार कराने वाले स्पा सेंटरों का संचालन होना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी छापामार कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी पकड़ा जा चुका है देह व्यापार

-24 अक्टूबर 2021 को पुलिस ने साहिबाबाद के शालीमार गार्डन रिहायसी इलाके के तीन फ्लैटों में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था। टीम ने मौके से आठ महिलाओं सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया था।

-26 जुलाई 2020 को पुलिस ने शालीमार गार्डन में छापा मारकर देह व्यापार का संचालन होता पकड़ा था। टीम ने मौके से सात महिलाओं सहित 14 लोगों केा गिरफ्तार किया था।

-28 सितंबर 2019 को पुलिस ने आरडीसी से स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से चार महिलाओं व स्पा सेंटर मालिक सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया था।

Previous Post

अनिल देशमुख और वाजे से अब CBI करेगी पूछताछ

Next Post

अचानक आए और छाए, अब सियासी तस्वीर से गायब हैं कांग्रेस के दलित पोस्टर बॉय

Next Post
सरकार बनी तो खुलवा देंगे भारत-पाकिस्तान बॉर्डर : चरणजीत चन्नी

अचानक आए और छाए, अब सियासी तस्वीर से गायब हैं कांग्रेस के दलित पोस्टर बॉय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मायावती का सियासी वार, बोलीं- दलितों को गुमराह करने की हो रही साजिश
  • कभी टीवी और फिल्मों पर छाए रहे आलोक नाथ, विवाद के बाद बदली जिंदगी
  • कई बड़े अभिनेताओं ने छोड़ा मौका, ‘जंजीर’ ने बदल दी अमिताभ बच्चन की किस्मत
  • भारत बनेगा AI हब, बढ़ाई जाएगी देश की कंप्यूटिंग क्षमता: केंद्रीय मंत्री वैष्णव
  • फॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई की बिक्री रही शून्य, जून में एक भी ग्राहक नहीं मिला
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In