• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मोदी सरकार ने निकाल दी मालदीव की सारी हेकड़ी, मुइज्जू संग कर दिया खेल

मालदीव में आर्थिक संकट: भारत से मदद की उम्मीद

September 7, 2024
युधवीर सिंह चोटिल, भारत ए टीम में अशोक शर्मा को मिला मौका

युधवीर सिंह चोटिल, भारत ए टीम में अशोक शर्मा को मिला मौका

June 16, 2026
पाकिस्तान में बैन ‘धुरंधर’ का पाइरेटेड वर्जन 50 रुपये में धड़ल्ले से बिक रहा

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ पर प्रकाश पादुकोण की प्रतिक्रिया, बोले— “हिंसा थोड़ी ज्यादा है”

June 16, 2026
सूडान में ड्रोन युद्ध का कहर: पांच महीनों में 1,000 से अधिक नागरिकों की मौत

सूडान का मौन नरसंहार : क्या दुनिया की चुप्पी भी अपराध नहीं?

June 16, 2026
भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल, इस्लामोफोबिया के नाम पर दोहरा चेहरा उजागर

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए भारत की जोरदार पैरवी

June 16, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोना-चांदी खरीदारों को राहत, लगातार तेजी के बाद कीमतों में आई गिरावट

June 16, 2026
राहुल गांधी दोहरी नागरिकता मामले में नया मोड़, जज ने सुनवाई से किया किनारा

इंडिया गठबंधन में बढ़ी तल्खी, डीएमके ने राहुल गांधी को ठहराया जिम्मेदार

June 16, 2026
नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक के आरोपों के बाद एनटीए का बड़ा फैसला

नीट री-एग्जाम पर फोकस, अफवाहों पर लगाम के लिए टेलीग्राम ब्लॉक

June 16, 2026
सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बीच बोले दीपक प्रकाश – पहले भी मंत्री था, अब भी हूं

सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बीच बोले दीपक प्रकाश – पहले भी मंत्री था, अब भी हूं

June 16, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, डीजल खरीद पर 200 लीटर की सीमा लागू

June 16, 2026
दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने जीती सफलता की जंग, बना सीआईएसएफ कांस्टेबल

दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने जीती सफलता की जंग, बना सीआईएसएफ कांस्टेबल

June 16, 2026
कांग्रेस ने खोले ‘घर वापसी’ के दरवाजे, विपक्षी दलों के विलय की चर्चाएं तेज

कांग्रेस ने खोले ‘घर वापसी’ के दरवाजे, विपक्षी दलों के विलय की चर्चाएं तेज

June 16, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

ट्रंप का दो टूक संदेश: न परमाणु हथियार, न ईरान को अरबों डॉलर

June 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

मालदीव में आर्थिक संकट: भारत से मदद की उम्मीद

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 7, 2024
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
मोदी सरकार ने निकाल दी मालदीव की सारी हेकड़ी, मुइज्जू संग कर दिया खेल

File Photo

डेस्क:मोहम्मद मुइज्जू के सत्ता में आने के बाद मालदीव की माली हालत बिगड़ने लगी है। मुइज्जू ने आते ही भारत के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया और ‘इंडिया आउट’ का नारा दिया जिससे दोनों मुल्कों के बीच रिश्तों में तल्खी आ गई। मालदीव की आर्थिक स्थिति काफी हद तक टूरिज्म पर टिकी है और भारत से बिगड़ते रिश्तों का सीधा असर इस पर पड़ा। दुनिया भर से आने वाले सैलानियों ने मालदीव से किनारा करना शुरू कर दिया जिससे मुइज्जू के देश में आर्थिक परेशानियां बढ़ने लगीं।

मालदीव पहले से ही चीन के भारी कर्ज तले दबा हुआ है। अब उसे कर्ज चुकाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब मुइज्जू को भारत से मदद की तलाश है। हाल ही में भारत और मालदीव के बीत सैन्य वार्ता हुई जो इस सिलसिले में अहम मानी जा रही है। ये बातचीत भारत के रक्षा सचिव गिरीधर अरमाने और मालदीव के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स जनरल इब्राहिम हिल्मी के बीच हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने रक्षा सहयोग और भविष्य की सैन्य अभ्यासों पर चर्चा की। भारत ने इस बातचीत को सफल बताया और कहा कि इससे दोनों देशों के हित मजबूत होंगे और हिंद महासागर इलाके में शांति बरकरार रहेगी।

उल्लेखनीय है कि मुइज्जू ने पिछले साल के आखिर में भारत से अपने फौजी अफसरों को वापस बुलाने की दरख्वास्त की थी जिसके बाद भारत ने 2024 की शुरुआत तक 80 फौजी अफसरों की भारत बुला लिया गया। हालांकि, अब भी मालदीव में भारतीय हेलीकॉप्टर और विमान ऑपरेट करने के लिए तकनीकी स्टाफ मौजूद है।

मुइज्जू के सत्ता में आने के बाद ठंडे पड़ चुके द्विपक्षीय संबंध अब धीरे-धीरे फिर से पटरी पर आ रहे हैं। अगस्त में विदेश मंत्री एस. जयशंकर की माले यात्रा मुइज्जू के चुनाव के बाद से पहला उच्च-स्तरीय संपर्क था। अब यह रक्षा वार्ता दोनों देशों के रिश्तों को सुधारने की दिशा में एक और सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

दूसरी तरफ मालदीव में आर्थिक संकट भी बढ़ता जा रहा है। मालदीव के सुकुक बॉन्ड अब तक के सबसे निचले दर्जे पर ट्रेड कर रहे हैं। इस बात का डर है कि मालदीव अपने कर्ज को वक्त पर अदा कर पाएगा या नहीं। खासकर 8 अक्टूबर को 500 मिलियन डॉलर की अगली अगली किश्त चुकाने की तारीख करीब आ रही है। जानकारों का कहना है कि मालदीव के पास विदेशी मुद्रा भंडार की कमी होने की वजह से डिफॉल्ट का खतरा बढ़ गया है। ऐसे स्थिति में मालदीव अब भारत की तरफ आशा की नजरों से देख रहा है।

भारत और मालदीव के बीच रक्षा संबंध हमेशा से मजबूत रहे हैं। भारत ने मालदीव को डॉर्नियर विमान और गश्ती जहाजों की मदद दी है। इसके अलावा दोनों देशों ने कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर भी सहयोग किया है, जिनमें भारत द्वारा वित्तपोषित 500 मिलियन डॉलर की ग्रेटर माले कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट प्रमुख है।

Previous Post

एआई की मदद से छात्राओं को ब्लैकमेल करने वाला फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Next Post

साधना का सुन्दर रूप है ध्यान : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण 

Next Post
साधना का सुन्दर रूप है ध्यान : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण 

साधना का सुन्दर रूप है ध्यान : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • युधवीर सिंह चोटिल, भारत ए टीम में अशोक शर्मा को मिला मौका
  • रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ पर प्रकाश पादुकोण की प्रतिक्रिया, बोले— “हिंसा थोड़ी ज्यादा है”
  • सूडान का मौन नरसंहार : क्या दुनिया की चुप्पी भी अपराध नहीं?
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए भारत की जोरदार पैरवी
  • सोना-चांदी खरीदारों को राहत, लगातार तेजी के बाद कीमतों में आई गिरावट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In