• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
गिरफ्तार

एआई की मदद से छात्राओं को ब्लैकमेल करने वाला फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार

September 7, 2024
राहुल गांधी दोहरी नागरिकता मामले में नया मोड़, जज ने सुनवाई से किया किनारा

इंडिया गठबंधन में बढ़ी तल्खी, डीएमके ने राहुल गांधी को ठहराया जिम्मेदार

June 16, 2026
नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक के आरोपों के बाद एनटीए का बड़ा फैसला

नीट री-एग्जाम पर फोकस, अफवाहों पर लगाम के लिए टेलीग्राम ब्लॉक

June 16, 2026
सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बीच बोले दीपक प्रकाश – पहले भी मंत्री था, अब भी हूं

सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बीच बोले दीपक प्रकाश – पहले भी मंत्री था, अब भी हूं

June 16, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, डीजल खरीद पर 200 लीटर की सीमा लागू

June 16, 2026
दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने जीती सफलता की जंग, बना सीआईएसएफ कांस्टेबल

दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने जीती सफलता की जंग, बना सीआईएसएफ कांस्टेबल

June 16, 2026
कांग्रेस ने खोले ‘घर वापसी’ के दरवाजे, विपक्षी दलों के विलय की चर्चाएं तेज

कांग्रेस ने खोले ‘घर वापसी’ के दरवाजे, विपक्षी दलों के विलय की चर्चाएं तेज

June 16, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

ट्रंप का दो टूक संदेश: न परमाणु हथियार, न ईरान को अरबों डॉलर

June 16, 2026
भारत की यूएनएससी दावेदारी को मिला स्लोवाकिया का पुनः समर्थन

भारत की यूएनएससी दावेदारी को मिला स्लोवाकिया का पुनः समर्थन

June 16, 2026
यूक्रेन को परमाणु ईंधन देगा ब्रिटेन, रूस पर नए प्रतिबंधों का ऐलान

यूक्रेन को परमाणु ईंधन देगा ब्रिटेन, रूस पर नए प्रतिबंधों का ऐलान

June 16, 2026
न्यायोचित

“ईरान को परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे”, नेतन्याहू का सख्त संदेश

June 16, 2026
सूडान में ड्रोन युद्ध का कहर: पांच महीनों में 1,000 से अधिक नागरिकों की मौत

सूडान में ड्रोन युद्ध का कहर: पांच महीनों में 1,000 से अधिक नागरिकों की मौत

June 16, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

अधूरी सड़क ने ली जान, गड्ढे में गिरकर अस्पताल मैनेजर की मौत

June 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर मध्य प्रदेश

एआई की मदद से छात्राओं को ब्लैकमेल करने वाला फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 7, 2024
in मध्य प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
गिरफ्तार

प्रतिनिधि चित्र

 जबलपुर:मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा खुद को पुलिसकर्मी बताकर महिला कॉलेज की कई छात्राओं को ब्लैकमेल कर ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करने का आरोप लगाकर छात्राओं से पैसे ऐंठता है। वह इन फोटो और वीडियो को लड़कियों के परिवारवालों के पास भेजकर उन्हें बेइज्जत करने की धमकी देता है। इस मामले की जांच कर रही पुलिस को शक है जालसाज ने एआई की मदद से छात्राओं के अश्लील फोटो और वीडियो बनाए हैं।

जबलपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आदित्य प्रताप सिंह ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि पिछले चार दिनों में मध्य प्रदेश के शहर में सरकारी मनकुंवर बाई महिला कॉलेज की कई छात्राओं को जालसाज की ओर से पुलिस कार्रवाई की धमकी देने वाले फोन और मैसेज मिले हैं।

एसपी ने बताया कि फोन करने वाला खुद को ‘पुलिस अधिकारी विक्रम गोस्वामी’ बताता और महिलाओं से कहता कि उन्होंने सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो और वीडियो अपलोड किए हैं और अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उन पर मुकदमा चलाया जाएगा।

पुलिस को शक है कि अपराधी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल कर छात्राओं की फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें निशाना बना रहा था। इनमें से दो छात्राओं ने उसे 2,000 और 3,000 हजार रुपये भी भेजे थे। उन्होंने कहा कि वे यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसे छात्राओं के नंबर कैसे और कहां से मिले।

छात्राओं को माता-पिता का नाम लेकर देता था धमकी

फोन करने वाले ने छात्राओं के मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक तस्वीरों और वीडियो का लिंक भेजा था और उन्हें ‘सोशल मीडिया पर ऐसी अश्लील क्लिप शेयर करने’ के आरोप में पुलिस में मामला दर्ज करने की धमकी दी थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसने छात्राओं से यह भी कहा कि पुलिस की एक टीम उनके माता-पिता से मिलने जाएगी। एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि छात्राओं द्वारा धमकी भरे फोन और मैसेजों के बारे में सूचित किए जाने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

इन धाराओं में दर्ज हुई एफआईआर

एसपी ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318 (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 66 (संचार सेवा आदि के माध्यम से आपत्तिजनक संदेश भेजना) और 67 (इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री प्रकाशित या प्रसारित करना) के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है।

एआई तकनीक से बनाए गए वीडियो

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वीडियो एआई तकनीक का उपयोग करके बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी सारी छात्राओं के मोबाइल नंबर फोन करने वाले के पास कैसे पहुंचे। उन्होंने बताया कि जालसाज की पहचान के प्रयास जारी हैं।

Previous Post

तीन परिवारों ने लूटा, वापस लाएंगे आतंकवाद राज; जम्मू-कश्मीर में पहली चुनावी रैली में गरजे अमित शाह

Next Post

मालदीव में आर्थिक संकट: भारत से मदद की उम्मीद

Next Post
मोदी सरकार ने निकाल दी मालदीव की सारी हेकड़ी, मुइज्जू संग कर दिया खेल

मालदीव में आर्थिक संकट: भारत से मदद की उम्मीद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • इंडिया गठबंधन में बढ़ी तल्खी, डीएमके ने राहुल गांधी को ठहराया जिम्मेदार
  • नीट री-एग्जाम पर फोकस, अफवाहों पर लगाम के लिए टेलीग्राम ब्लॉक
  • सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बीच बोले दीपक प्रकाश – पहले भी मंत्री था, अब भी हूं
  • पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, डीजल खरीद पर 200 लीटर की सीमा लागू
  • दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने जीती सफलता की जंग, बना सीआईएसएफ कांस्टेबल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In