• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मानव जीवन दुर्लभ, समय मात्र भी न करें प्रमाद: मानवता के मसीहा महाश्रमण

मानव जीवन दुर्लभ, समय मात्र भी न करें प्रमाद: मानवता के मसीहा महाश्रमण

April 3, 2022
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध

June 30, 2026
भारत को रॉकेट–मिसाइल फोर्स की जरूरत, भविष्य की जंग के लिए सेना तैयार: जनरल द्विवेदी

एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा

June 30, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना

June 30, 2026
सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

June 30, 2026
पाकिस्तान पर भारत का अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप प्रहार

ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट

June 30, 2026
40 साल का इंतजार खत्म, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदकर जीती टेस्ट सीरीज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल अपडेट: इंग्लैंड पिछड़ा, न्यूजीलैंड ने बढ़ाई चुनौती

June 30, 2026
सौरभ भारद्वाज

बेडशीट खरीद में अनियमितता का आरोप, दिल्ली की सियासत गरमाई

June 30, 2026
योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाज़ी तेज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

June 30, 2026
उर्फी जावेद ने नाम और धर्म बदलने के दावों को बताया झूठा

उर्फी जावेद ने नाम और धर्म बदलने के दावों को बताया झूठा

June 30, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

स्टूडियो में भावुक हुए किशोर कुमार, फीस लेने से भी किया इनकार

June 30, 2026
बैंकिंग काम से पहले जान लें मार्च के अवकाश दिन

अगर आज बैंक जाने का है प्लान, तो पहले जान लें कहां बंद हैं सभी शाखाएं

June 30, 2026
जेरोधा का बड़ा कदम : मर्चेंट बैंकिंग में एंट्री के लिए सेबी से लाइसेंस आवेदन

जेरोधा का बड़ा कदम : मर्चेंट बैंकिंग में एंट्री के लिए सेबी से लाइसेंस आवेदन

June 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

मानव जीवन दुर्लभ, समय मात्र भी न करें प्रमाद: मानवता के मसीहा महाश्रमण

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूज्यचरणों से हुआ पावन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 3, 2022
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
मानव जीवन दुर्लभ, समय मात्र भी न करें प्रमाद: मानवता के मसीहा महाश्रमण

लाहली, रोहतक:तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी अपनी धवल सेना के साथ हरियाणा में विहरण कर रहे हैं। सन 2014 के पश्चात पुनः इस क्षेत्र में आचार्य प्रवर का आगमन यहां के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह उमंग लेकर आया है। प्रतिदिन आसपास के क्षेत्रों से सैंकड़ों श्रद्धालु आचार्यप्रवर के सानिध्य में दर्शनार्थ एवं सेवा हेतु उपस्थित हो रहे हैं। रोहतक से विहार के पश्चात आचार्यश्री का भिवानी, हांसी, हिसार आदि क्षेत्रों में विहार-प्रवास निर्धारित है।

आज प्रातः अहिंसा यात्रा प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमणजी ने रोहतक स्थित जन सेवा संस्थान निःशुल्क पब्लिक स्कूल से मंगल विहार किया। गत सायं तेरापंथ भवन से विहार कर पूज्य प्रवर यहां पधारे थे। संस्थान द्वारा संचालित अनाथालय में अक्षम बच्चों को पावन मंगलपाठ प्रदान कर पूज्यप्रवर गंतव्य की ओर प्रस्थित हुए। मार्गस्थ डोभ में चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन मंदिर में आचार्यवर पधारे जहां स्थानकवासी आम्नाय की साध्वी सुरुचि म.सा. आदि ठाणा-3 ने गुरूदेव का स्वागत किया। कुछ क्षण वहां विराज कर आचार्यप्रवर लगभग 12 किमी. विहार कर लाहली ग्राम के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रवास हेतु पधारे। विद्यालय से जुड़े शिक्षकों आदि ने शांतिदूत का भावभीना स्वागत किया।

विद्यालय प्रांगण में आयोजित मुख्य प्रवचन कार्यक्रम में आचार्यश्री ने समुपस्थित श्रद्धालुओं को पावन प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि भगवान महावीर ने गौतम के नाम संदेश देते हुए कहा है-अपना क्षण मात्र समय भी प्रमाद में नहीं गंवाना चाहिए। यह हम सभी के लिए पालनीय है। मानव जीवन दुर्लभ है। यह अवसर अभी हमें प्राप्त है तो इसे व्यर्थ में नहीं गंवाना चाहिए। मानव जीवन की प्राप्ति अवसर की प्राप्ति है, यह बीत जाए तो फिर मानव जीवन पता नहीं कब प्राप्त हो। इसलिए आदमी को अपने जीवन के सुफल बनाने का प्रयास करना चाहिए।

मनुष्य जीवन को एक वृक्ष मान लें तो इस पर छह प्रकार के फल लगते हैं तो मानना चाहिए कि मानव जीवन सुफल हो गया। इसका पहला फल है-जिनेन्द्र पूजा- आदमी को वीतराग भगवान जिनेश्वर की भक्ति करनी चाहिए। अध्यात्म के अधिकृत प्रवक्ता और पवित्र आत्माओं को श्रद्धा के साथ स्मरण और नमस्कार करना चाहिए। मानव जीवन रूपी वृक्ष का दूसरा फल है-गुरु की पर्युपासना। गुरु अरिहंत के प्रतिनिधि होते हैं। उनकी सेवा, उपासना का प्रयास करना चाहिए। तीसरा फल है-सत्वानुकंपा। आदमी को प्राणियों के प्रति दया, करुणा की भावना रखने का प्रयास करना चाहिए। दया का भाव सुखों की खान है। यह प्रयास होना चाहिए कि अपनी ओर से किसी को कष्ट न हो। छोटे-छोटे जीवों और पशु-पक्षियों के प्रति भी दया, करुणा की भावना का विकास होना चाहिए। अगर हो सके तो किसी का कल्याण करने का प्रयास करें, कभी तकलीफ देने का प्रयास न करें। चौथा फल है-सुपात्र दान। संयमी साधु को दान देने का प्रयास करना चाहिए। पांचवां फल है-गुणानुराग। गुणों के प्रति प्रमोद भाव रखें। किसी से मिलें तो उसके गुणों का बखान करने का प्रयास करना चाहिए। मानव जीवन रूपी वृक्ष का छठा फल है-श्रुतिराग…। आदमी को शास्त्रों में वर्णित धर्म को सुनने के लिए ऋषि-मुनियों, आचार्यों के प्रवचन सुनने का प्रयास करना चाहिए। यह छह फल मानव जीवन रूपी वृक्ष पर लगते हैं तो मानना चाहिए कि मानव जीवन सुफल हो गया।

कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच श्री राजेश मल्होत्रा, कलानोर के श्री आई.पी. जैन, श्रीमती जुही जैन, वीना जैन, श्री श्रीपाल जैन ने अपनी अभिव्यक्ति दी।

Previous Post

पाकिस्‍तान में लंबे राजनीतिक ड्रामे के बाद विपक्ष का अविश्‍वास प्रस्‍ताव हुआ खारिज

Next Post

फुंके हुए कारतूस हैं, इनके बस में कुछ नहीं… इमरान के मंत्री का ‘शरीफ एंड फैमिली’ पर हमला

Next Post
फुंके हुए कारतूस हैं, इनके बस में कुछ नहीं… इमरान के मंत्री का ‘शरीफ एंड फैमिली’ पर हमला

फुंके हुए कारतूस हैं, इनके बस में कुछ नहीं... इमरान के मंत्री का 'शरीफ एंड फैमिली' पर हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध
  • एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा
  • देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना
  • सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?
  • ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In