• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मातोश्री पर 40 मिनट की मुलाकात, उद्धव-राज गठबंधन पर सियासी सुगबुगाहट

मातोश्री पर 40 मिनट की मुलाकात, उद्धव-राज गठबंधन पर सियासी सुगबुगाहट

October 6, 2025
आज का मौसम: देशभर में बदला मिजाज, कहीं तेज बारिश तो कहीं गर्म हवाओं का कहर

आज का मौसम: देशभर में बदला मिजाज, कहीं तेज बारिश तो कहीं गर्म हवाओं का कहर

June 26, 2026
भारत की पासपोर्ट रैंकिंग में गिरावट, 2025 हेनले इंडेक्स में 85वें स्थान पर

केंद्र का फैसला: पासपोर्ट आवेदन और री-इश्यू शुल्क बढ़े

June 26, 2026
सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे प्रधानमंत्री मोदी

सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे प्रधानमंत्री मोदी

June 26, 2026
योगी

मुलायम की विरासत बनाम वर्तमान राजनीति: योगी ने सपा को घेरा

June 26, 2026
भगवंत मान का भाजपा पर सीधा निशाना

धार्मिक भावनाओं को हथियार बना रही राजनीति: सीएम भगवंत मान का पलटवार

June 26, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैर-घरेलू एलपीजी आपूर्ति सामान्य, उद्योग जगत को राहत

June 26, 2026
एमएसएमई और एविएशन सेक्टर को राहत: ₹18,100 करोड़ की क्रेडिट गारंटी योजना को मंजूरी

डिजिटल दौर में एमएसएमई की नई तस्वीर: एआई नौकरियों में 164% उछाल

June 26, 2026
टीवीएस

टीवीएस आईक्यूब ने रचा इतिहास, भारत में 10 लाख उत्पादन का आंकड़ा पार

June 26, 2026
सुरों की मलिका आशा भोसले अस्पताल में भर्ती

गीत के बोल बने विवाद की वजह, सफाई देने रेडियो पर आईं आशा भोंसले

June 26, 2026
मीना कुमारी का जीवन फिर सुर्खियों में, पुराना किस्सा बना चर्चा का विषय

प्रेम, पीड़ा और परदे की कहानी: मीना कुमारी पर बनेगी नई बायोपिक

June 26, 2026
मावा कचौड़ी: एक परंपरागत मिठास से भरी राजस्थानी व्यंजन-कथा

मावा कचौड़ी: एक परंपरागत मिठास से भरी राजस्थानी व्यंजन-कथा

June 26, 2026
आज योगिनी एकादशी: पुण्य, उपवास और विष्णु कृपा

निर्जला एकादशी : संयम, श्रद्धा और आत्मशुद्धि का महापर्व

June 26, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 26, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

मातोश्री पर 40 मिनट की मुलाकात, उद्धव-राज गठबंधन पर सियासी सुगबुगाहट

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 6, 2025
in महाराष्ट्र, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
मातोश्री पर 40 मिनट की मुलाकात, उद्धव-राज गठबंधन पर सियासी सुगबुगाहट

डेस्क:महाराष्ट्र में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के आसार हैं। दरअसल, हाल ही में हुई शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे की ताजा मुलाकात के बाद दोनों के बीच गठबंधन की अटकलें तेज हो गईं हैं। हालांकि, इसे लेकर किसी भी पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। ये मुलाकातें ऐसे समय पर हो रही हैं, जब मुंबई में BMC चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं।

रविवार को बांद्रा पूर्व स्थित मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन में राज्यसभा सांसद संजय राउत के पोते का नामकरण समारोह था। इस मौके पर राज और उद्धव दोनों ही पहुंचे थे। खास बात है कि यहां पर मुलाकात के बाद राज मातोश्री भी गए। खबर है कि दोनों नेता वहां करीब 40 मिनट तक रहे। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि दोनों के बीच किस मुद्दे पर बात हुई।

साल 2005 में राज ने तब अविभाजित शिवसेना से अलग होकर मनसे का गठन किया था। तब से ही दोनों नेता अलग हैं, लेकिन हाल ही में हुईं कई बैठकों ने गठबंधन की अटकलों को हवा दे दी है। वहीं, दोनों नेता भी अप्रत्यक्ष रूप से इसका समर्थन करते नजर आ रहे हैं। एक ओर जहां उद्धव ने सार्वजनिक रूप से गठबंधन की बात का स्वागत किया था। वहीं, राज ने हाल ही में कहा था कि मराठी माणूस के लिए एकजुट होना मुश्किल काम नहीं है।

इससे पहले 5 जुलाई को हुए एक कार्यक्रम में राज और उद्धव साथ शामिल हुए थे। 27 जुलाई को मनसे प्रमुख मातोश्री पहुंचे थे और उद्धव को 65वें जन्मदिन की बधाई दी थी। इसके बाद शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख अगस्त में गणेश चतुर्थी के मौके पर राज के घर पहुंचे थे।

खबर है कि गठबंधन में शुरुआत में मनसे कथित तौर पर 100 सीटों की मांग कर रही थी, लेकिन अब 60 से 70 पर सहमति जता रही है। साल 2012 में मनसे ने 28 सीटें और 2017 में 7 सीटें जीती थीं।

क्या बोली भाजपा

भाजपा नेताओं ने रविवार को हुई दोनों नेताओं की मुलाकात को लेकर कहा कि इसका बीएमसी चुनाव के नतीजों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा, ‘भगवान ने उद्धव और राज को एक ही परिवार में भेजा है, लेकिन वे अब भी साथ नहीं रहते। उद्धव द्वारा इस बात पर जोर देने का कोई मतलब नहीं है कि वह और राज एक ही रहेंगे। उन्होंने (उद्धव-राज) दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की साथ रहने की इच्छा को भी नहीं माना था।’

भाजपा के विधान परिषद सदस्य प्रवीण दरेकर ने कहा कि उनकी पार्टी को इन चचेरे भाइयों के एक साथ आने से ‘‘कोई फर्क नहीं पड़ता’’ है।

यह पूछे जाने पर कि क्या दोनों के बीच गठबंधन सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए खतरा बन सकता है, दरेकर ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि इन दावों में कोई सच्चाई है कि सत्तारूढ़ (गठबंधन के) दल इस बात से डरे हुए हैं कि राज और उद्धव गठबंधन कर सकते हैं। यह पूरी तरह से काल्पनिक है। मतदाता चुनाव के दौरान फैसला करेंगे।’ उन्होंने कहा कि मनसे-शिवसेना (UBT) गठबंधन बीएमसी चुनाव के नतीजों को प्रभावित नहीं करेगा।

Previous Post

पाकिस्तान को रौंद भारत नंबर-1, पॉइंट्स टेबल पर जमाया कब्जा

Next Post

जयपुर अस्पताल त्रासदी: ट्रॉमा सेंटर में आग से अफरा-तफरी, जांच शुरू

Next Post
जयपुर अस्पताल त्रासदी: ट्रॉमा सेंटर में आग से अफरा-तफरी, जांच शुरू

जयपुर अस्पताल त्रासदी: ट्रॉमा सेंटर में आग से अफरा-तफरी, जांच शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आज का मौसम: देशभर में बदला मिजाज, कहीं तेज बारिश तो कहीं गर्म हवाओं का कहर
  • केंद्र का फैसला: पासपोर्ट आवेदन और री-इश्यू शुल्क बढ़े
  • सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे प्रधानमंत्री मोदी
  • मुलायम की विरासत बनाम वर्तमान राजनीति: योगी ने सपा को घेरा
  • धार्मिक भावनाओं को हथियार बना रही राजनीति: सीएम भगवंत मान का पलटवार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In