• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मध्यप्रदेश-राजस्थान जल परियोजना: 6 लाख हेक्टेयर सिंचाई का लाभ

मध्यप्रदेश-राजस्थान जल परियोजना: 6 लाख हेक्टेयर सिंचाई का लाभ

December 5, 2024
ट्रंप

ईरान वार्ता में झटका, ट्रंप ने कश्नर और विटकॉफ का पाकिस्तान दौरा रद्द किया

April 26, 2026
योगी आदित्यनाथ

योगी सरकार का बड़ा फैसला, छोटे मकान और दुकानों के निर्माण में राहत

April 26, 2026
वैश्विक व्यापार पर टिप्पणी से गरमाई सियासत, पूर्व मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ चर्चा में

वैश्विक व्यापार पर टिप्पणी से गरमाई सियासत, पूर्व मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ चर्चा में

April 26, 2026
पूर्व सीएम गहलोत का मोदी सरकार को अल्पसंख्यक सुरक्षा में नाकामी का आरोप

बेटियों की सुरक्षा पर बरसे पूर्व मुख्यमंत्री; बोले- “प्रदेश में उड़ीं कानून की धज्जियां”

April 26, 2026
भूस्खलन विवाद पर बंगाल में सियासी भूचाल: मोदी-ममता आमने-सामने

ममता बनर्जी का प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा पलटवार, ‘झालमुड़ी’ विवाद से गरमाई राजनीति

April 26, 2026
जाति जनगणना बना सियासी टकराव का केंद्र, राहुल गांधी का सरकार पर वार

अमेरिका में दिए बयान से मचा सियासी तूफान, राहुल गांधी ने आरएसएस को घेरा

April 26, 2026
मीना कुमारी और चंबल के बीहड़ों का अनोखा किस्सा: डाकू ने चाकू पर लिया था ऑटोग्राफ

मीना कुमारी और चंबल के बीहड़ों का अनोखा किस्सा: डाकू ने चाकू पर लिया था ऑटोग्राफ

April 26, 2026
सुभाष घई की ‘ताल 2’ की स्क्रिप्ट लगभग पूरी, कास्टिंग पर मंथन जारी

सुभाष घई की ‘ताल 2’ की स्क्रिप्ट लगभग पूरी, कास्टिंग पर मंथन जारी

April 26, 2026
ऐतिहासिक डेब्यू के बाद सावन बरवाल का लक्ष्य—लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028

ऐतिहासिक डेब्यू के बाद सावन बरवाल का लक्ष्य—लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028

April 26, 2026
श्रीसंत पर केसीए का तीन साल का बैन

श्रीसंत का बड़ा दावा, थप्पड़कांड से हरभजन सिंह ने कमाए करोड़ों रुपये

April 26, 2026
मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, जियो आईपीओ की तैयारी तेज

April 26, 2026
होंडा सिटी ई:हाइब्रिड 95 हजार सस्ती हुई

23 साल बाद दक्षिण कोरिया से होंडा की विदाई, 2026 तक बंद होगी कार बिक्री

April 26, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 26, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश-राजस्थान जल परियोजना: 6 लाख हेक्टेयर सिंचाई का लाभ

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 5, 2024
in मध्य प्रदेश, राजस्थान
Reading Time: 1 min read
A A
0
मध्यप्रदेश-राजस्थान जल परियोजना: 6 लाख हेक्टेयर सिंचाई का लाभ

भोपाल:मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना के ‘मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग’ के बाद अब उसके ‘मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट’ पर हस्ताक्षर की सहमति बन गई है। अब योजना की प्रशासकीय स्वीकृति के लिए 15 दिन में मंत्रिपरिषद के सामने समरी (संक्षेपिका) प्रस्तुत की जाएगी।

डॉ यादव ने बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक से पहले मंत्रियों को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की 75 हजार करोड़ रुपए की इस महत्वाकांक्षी परियोजना से प्रदेश के 11 जिले गुना, शिवपुरी, सीहोर, देवास, राजगढ़, उज्जैन, आगर मालवा, इंदौर, शाजापुर, मंदसौर और मुरैना के 2094 गांवों में लगभग 6 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। साथ ही पेयजल एवं औद्योगिक आपूर्ति के लिए जल भी उपलब्ध होगा। योजना में मध्यप्रदेश में 21 बांध एवं बैराज बनाए जाएंगे। योजना अंतर्गत प्रदेश में कराए जाने कार्यों की लागत लगभग 36 हजार 800 करोड़ रुपए है।

पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना से प्रदेश के चंबल और मालवा क्षेत्र के लाखों किसानों का जीवन बदलेगा। उन्हें न केवल सिंचाई और पेयजल के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा, बल्कि संबंधित क्षेत्र में पर्यटन और उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा। इस परियोजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश की 17 परियोजनाएं एवं राजस्थान की पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना शामिल हैं। परियोजना की कुल लागत 72 हजार करोड़ रुपए प्रस्तावित है। परियोजना के क्रियान्वयन से मध्यप्रदेश के कुल लगभग 6.11 लाख हेक्टेयर नवीन क्षेत्र में सिंचाई एवं पेयजल व उद्योगों के लिए लगभग 172 मिलियन घन मीटर जल का प्रावधान किया गया है। परियोजना से लगभग 40 लाख परिवार लाभांवित होंगे।

संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना में मध्यप्रदेश से शुरू होने वाली पार्वती, कूनो, कालीसिंध, चंबल, क्षिप्रा एवं सहायक नदियों के पानी का अधिकतम उपयोग किया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत श्रीमंत माधवराव सिंधिया सिंचाई कॉम्पलेक्स में 4 बांध (कटीला, सोनपुर, पावा एवं धनवाड़ी), 2 बैराज (श्यामपुर, नैनागढ), कुम्भराज कॉम्पलेक्स में 2 बांध (कुम्भराज-1 एवं कुम्भराज-2) तथा रणजीत सागर, लखुंदर बैराज एवं ऊपरी चम्बल कछार में 7 बांध (सोनचिरी, रामवासा, बचेरा, पदुनिया, सेवरखेडी, चितावद तथा सीकरी सुल्तानपुरा) शामिल हैं।

इसके अलावा गांधी सागर बांध की अपस्ट्रीम में चंबल, क्षिप्रा और गंभीर नदियों पर छोटे-छोटे बांधों का निर्माण भी प्रस्तावित है। यह राज्य शासन की एक बड़ी उपलब्धियों में शामिल है। केन्द्र सरकार के सहयोग से बनने वाली इस परियोजना का काम अगले 5 साल में पूरा हो जाएगा।

परियोजना अंतर्गत कुल 21 बांध, बैराज एवं बैलेंसिंग रिजर्वायर आदि का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। साथ ही परियोजना में मध्य प्रदेश एवं राजस्थान के मध्य मौजूदा चंबल दायीं मुख्य नहर (सीआरएमसी) एवं मध्य प्रदेश क्षेत्र में सीआरएमसी सिस्टम को अंतिम छोर तक नवीकरण एवं आधुनिकीकरण हेतु प्रावधान रखा गया है, जिससे मध्य प्रदेश के श्योपुर, मुरैना, भिण्ड जिलों को सिंचाई एवं पेयजल हेतु आवंटित जल प्राप्त हो सकेगा।

जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के मंत्री, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री और दोनों राज्यों के अपर मुख्य सचिव एवं सचिव की उपस्थिति में 28 जनवरी 2024 को परियोजना की डीपीआर तैयार करने हेतु एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश की श्रीमंत माधवराव सिंधिया सिंचाई कॉम्पलेक्स की 6 परियोजनाओं की डीपीआर तैयार कर राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण, भारत सरकार को प्रेषित की जा चुकी है। शेष परियोजनाओं की डीपीआर विभिन्न स्तरों पर प्रक्रियाधीन है।

संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना सह पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना का भारत सरकार से प्राप्त ड्राफ्ट समझौता अनुबंध (MoA) को मध्य प्रदेश शासन द्वारा संशोधन उपरांत भारत सरकार को 25 अक्टूबर 2024 को प्रेषित कर अनुरोध किया गया था कि मध्यप्रदेश के कार्यों को एमओए में समावेश कर आखिरी रूप दिए ड्राफ्ट समझौता अनुबंध (एमओए) को मध्य प्रदेश शासन को भेजें, जिससे अंतिम ड्राफ्ट (एमओए) पर शासन से अनुमोदन प्राप्त किया जा सके।

Previous Post

गृहमंत्रालय की मांग पर अड़े एकनाथ शिंदे

Next Post

पूर्व नेवी अफसर, पत्नी को किया डिजिटल अरेस्ट, 98 लाख ठगे

Next Post
साइबर

पूर्व नेवी अफसर, पत्नी को किया डिजिटल अरेस्ट, 98 लाख ठगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ईरान वार्ता में झटका, ट्रंप ने कश्नर और विटकॉफ का पाकिस्तान दौरा रद्द किया
  • योगी सरकार का बड़ा फैसला, छोटे मकान और दुकानों के निर्माण में राहत
  • वैश्विक व्यापार पर टिप्पणी से गरमाई सियासत, पूर्व मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ चर्चा में
  • बेटियों की सुरक्षा पर बरसे पूर्व मुख्यमंत्री; बोले- “प्रदेश में उड़ीं कानून की धज्जियां”
  • ममता बनर्जी का प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा पलटवार, ‘झालमुड़ी’ विवाद से गरमाई राजनीति
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In