डेस्क : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। कई सप्ताह से लापता चल रही खिलाड़ी का अब कंकालनुमा शव रोहटा रोड क्षेत्र के एक नाले से बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार, अनुष्का 15 अप्रैल को अचानक लापता हो गई थीं। परिजनों ने पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन लंबे समय तक कोई सुराग नहीं मिला। बाद में पुलिस जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा हुआ।
पुलिस के अनुसार, इस वारदात में एक फास्ट-फूड दुकान संचालक का नाम सामने आया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी और पीड़िता के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने कथित रूप से अनुष्का का अपहरण किया और उसकी हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि घटना वाली रात विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अनुष्का पर हमला किया और बाद में शव को नाले में फेंक दिया। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
लंबे समय तक अनुष्का के लापता रहने और फिर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
