डेस्क : महाराष्ट्र में संपन्न हुए निकाय चुनावों के नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता का आभार व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने इन परिणामों को एनडीए के लिए जनसमर्थन का स्पष्ट संकेत बताते हुए कहा कि राज्य की जनता ने एक बार फिर विकास, सुशासन और जनहितकारी नीतियों पर भरोसा जताया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी अपने बयान में लिखा कि महाराष्ट्र की जागरूक और उत्साही जनता ने एनडीए के एजेंडे को अपना आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न महानगरपालिकाओं में आए चुनावी नतीजे यह दर्शाते हैं कि महाराष्ट्र और एनडीए के बीच का संबंध पहले से अधिक मजबूत हुआ है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि एनडीए का अनुभव, विकास की स्पष्ट दृष्टि और जनकल्याण पर केंद्रित नीतियां जनता के मन को छूने में सफल रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह जनादेश राज्य में प्रगति को और तेज करेगा तथा महाराष्ट्र की समृद्ध और गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण और उत्सव को नई ऊर्जा देगा।
अपने संदेश के अंत में प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र की समस्त जनता के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनसमर्थन एनडीए को जनहित में काम करने और विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाने के लिए और अधिक प्रेरित करेगा।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

