• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सीमा विवाद: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, 58 सैनिकों के मारे जाने का दावा

मुत्तकी: अफगानिस्तान शांति चाहता है, जरूरत पड़ी तो पाकिस्तान के लिए विकल्प मौजूद

October 14, 2025
कैटरीना कैफ चाहती थीं दोबारा जुड़ना रणबीर कपूर से: रिपोर्ट

कैटरीना कैफ चाहती थीं दोबारा जुड़ना रणबीर कपूर से: रिपोर्ट

June 25, 2026
यात्रियों की नाक से बहने लगा खून, कान में दर्द; विमान में अफरा-तफरी

ईंधन महंगा, उड़ानें होंगी महंगी: हवाई किराए में बड़ा उछाल संभव

June 25, 2026
अडाणी समूह पर अमेरिकी समन विवाद: शेयरों में एक लाख करोड़ का नुकसान

अडानी समूह का बड़ा दांव, 2035 तक 10 GW परमाणु ऊर्जा लक्ष्य

June 25, 2026
कोयला घोटाले पर ईडी की बड़ी चोट, बंगाल में 159 करोड़ की संपत्ति जब्त

राजेश एक्सपोर्ट्स पर ईडी की छापेमारी, 3000 करोड़ के लेनदेन की जांच

June 25, 2026
बर्फ जल्दी जमाने के 3 आसान उपाय: गुनगुना पानी है कमाल का तरीका

बर्फ जल्दी जमाने के 3 आसान उपाय: गुनगुना पानी है कमाल का तरीका

June 25, 2026
सफेद पुखराज: सौंदर्य, समृद्धि और संतुलन का रत्न

सफेद पुखराज: सौंदर्य, समृद्धि और संतुलन का रत्न

June 25, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 25 जून 2026

June 25, 2026
हिंसा और अहिंसा के बीच विवेक ही धर्म का आधार : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

हिंसा और अहिंसा के बीच विवेक ही धर्म का आधार : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

June 24, 2026
एयर इंडिया

दिल्ली-अमृतसर उड़ान भटकी, कुछ देर पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में रही

June 24, 2026
भारतीय रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, टिकट कैंसिलेशन और बोर्डिंग प्वाइंट में बदलाव

रेल यात्रियों के लिए सख्ती: धूम्रपान पर ₹2000 जुर्माना, अवैध फेरीवालों को हो सकती है जेल

June 24, 2026
साधु हों या गृहस्थ, व्यवहार कुशलता आवश्यक : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण

साधु हों या गृहस्थ, व्यवहार कुशलता आवश्यक : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण

June 24, 2026
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, विपक्ष ने कहा—‘असंतुलन बढ़ा

June 24, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 25, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home विदेश

मुत्तकी: अफगानिस्तान शांति चाहता है, जरूरत पड़ी तो पाकिस्तान के लिए विकल्प मौजूद

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 14, 2025
in विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
सीमा विवाद: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, 58 सैनिकों के मारे जाने का दावा

File Photo

डेस्क:अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी ने सोमवार को कहा कि अफगानिस्तान में शांति स्थापित हो चुकी है और उनका देश किसी भी राष्ट्र के साथ संघर्ष नहीं चाहता। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में मुत्तकी ने हाल ही में पाकिस्तान के साथ सीमा पर हुए संघर्षों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के पांच अन्य पड़ोसी देश हैं और सभी उनसे खुश हैं।

मुत्तकी ने कहा, “हम किसी के साथ संघर्ष नहीं चाहते। अफगानिस्तान में शांति है। पाकिस्तान हमारा एकमात्र पड़ोसी नहीं है। हमारे पास पांच अन्य पड़ोसी हैं… सभी हमसे खुश हैं।” हालांकि, रविवार को उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि अगर वह शांति नहीं चाहता तो काबुल के पास “अन्य विकल्प” मौजूद हैं। यह बयान हाल के सीमा संघर्षों के संदर्भ में आया, जिसमें 50 से अधिक पाकिस्तानी सैनिक मारे। बृहस्पतिवार को काबुल में पाकिस्तानी हवाई हमले के बाद दोनों पक्षों के बीच फिर से संघर्ष शुरू हो गया है।

भारत की छह दिवसीय यात्रा पर आये मुत्तकी ने कहा कि कुल मिलाकर स्थिति नियंत्रण में है और उनका देश अपनी संप्रभुता का किसी भी तरह का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं करेगा। पाकिस्तानी कार्रवाई के जवाब में अफगान बलों ने शनिवार रात दोनों पड़ोसी देशों के बीच सीमा पर कई पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर हमला किया, जिससे व्यापक संघर्ष की आशंका पैदा हो गई। दोनों पक्षों के बीच तनाव तब बढ़ गया जब इस्लामाबाद ने काबुल से अफगानिस्तान स्थित उन आतंकवादी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जो पाकिस्तान पर हमले कर रहे हैं। काबुल ने आरोपों से इनकार किया है।

मुत्तकी ने नयी दिल्ली से पाकिस्तान को दिये स्पष्ट संदेश में कहा, ‘‘अफगानिस्तान इस्लामी अमीरात की नीति सभी समस्याओं को बातचीत के माध्यम से हल करने की है। हम कोई तनाव नहीं चाहते हैं और यदि वे ऐसा नहीं चाहते हैं, तो अफगानिस्तान के पास अन्य विकल्प हैं।’’ उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान को पाकिस्तान के लोगों और नेताओं से कोई समस्या नहीं है, हालांकि उस देश में कुछ तत्व माहौल को ‘‘खराब’’ करने की कोशिश कर रहे हैं।

पाकिस्तान तालिबान शासन पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) आतंकवादियों को शरण देने का आरोप लगाता रहा है तथा देश के अंदर हुए कई हमलों के लिए इस समूह को जिम्मेदार ठहराता रहा है। अफगानिस्तान ने इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें पाकिस्तानी लोगों और नेताओं से कोई समस्या नहीं है। पाकिस्तान में कुछ विशिष्ट तत्व हैं जो स्थिति को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अफगानिस्तान अपने क्षेत्र और हवाई क्षेत्र की सुरक्षा बनाये रखेगा। उल्लंघन हुए हैं और हमने उनका तुरंत जवाब दिया है। रात में जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें हमने अपने उद्देश्य हासिल कर लिए।’’ मुत्तकी ने कहा कि अफगानिस्तान में अपने क्षेत्र और हवाई क्षेत्र की रक्षा करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि काबुल बातचीत और समझ के माध्यम से सभी मुद्दों को शांतिपूर्ण ढंग से हल करना चाहता है।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि कुछ लोग इस प्रकरण को सुलझाना नहीं चाहते हैं, तो अफगानिस्तान में अपने क्षेत्र और हवाई क्षेत्र की रक्षा करने की क्षमता है। अफगानिस्तान के लोग और सेनाएं देश की रक्षा के लिए एकजुट हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अफगानिस्तान की एक और बड़ी विशेषता यह है कि भले ही हमारे बीच आंतरिक मतभेद हों, लेकिन जब बाहरी हस्तक्षेप का मुद्दा उठता है, तो सभी अफगानी लोग, सरकार और मौलवी एकजुट होकर इसका सामना करते हैं और देश की रक्षा करते हैं।’’

मुत्तकी ने कहा, ‘‘भविष्य में भी हमारे लोग और सरकार एकजुट होकर देश की रक्षा करेंगे।’’ अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा कि कतर और सऊदी अरब समेत कई मित्र देशों ने काबुल से संपर्क किया है और कहा है कि संघर्ष बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी तरफ से हमने लड़ाई रोक दी है और स्थिति नियंत्रण में है। हम अच्छे संबंध चाहते हैं। बातचीत के हमारे दरवाजे खुले हैं। हम अफगानिस्तान में शांति लाए हैं। हम पूरे क्षेत्र में शांति चाहते हैं।’’

मुत्तकी ने अफगानिस्तान के हालिया इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि देश बाहरी ताकतों को हराने के लिए दृढ़ है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी नीति सभी देशों के साथ अच्छे संबंध रखने की है। अफगानिस्तान में 40 साल से ज्यादा समय तक लड़ाई चली। सोवियत संघ आया और हार गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के साथ 50 से अधिक देशों के सैनिक आए और 20 वर्षों तक लड़ाई चली और अब अफगानिस्तान स्वतंत्र है और अपने पैरों पर खड़ा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अफगानिस्तान में चार साल से कोई बुरी घटना नहीं हुई है। पूर्व से पश्चिम और उत्तर से पश्चिम तक, लोग एकजुट हैं और इस्लामिक अमीरात के साथ खड़े हैं।’’

Previous Post

मनसे पर सियासी चर्चा तेज, राउत बोले—कांग्रेस के साथ गठबंधन पर है विचार

Next Post

भारत ने वेस्टइंडीज को 2-0 से हराकर टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया

Next Post
क्रिकेट का असमान मुकाबला: वेस्टइंडीज 162 पर ढेर, भारत हावी

भारत ने वेस्टइंडीज को 2-0 से हराकर टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कैटरीना कैफ चाहती थीं दोबारा जुड़ना रणबीर कपूर से: रिपोर्ट
  • ईंधन महंगा, उड़ानें होंगी महंगी: हवाई किराए में बड़ा उछाल संभव
  • अडानी समूह का बड़ा दांव, 2035 तक 10 GW परमाणु ऊर्जा लक्ष्य
  • राजेश एक्सपोर्ट्स पर ईडी की छापेमारी, 3000 करोड़ के लेनदेन की जांच
  • बर्फ जल्दी जमाने के 3 आसान उपाय: गुनगुना पानी है कमाल का तरीका
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In