• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
नैनीताल के जंगल में लगी आग से रिहायशी इलाकों को खतरा; बोटिंग बंद; सेना बुलाई गई

नैनीताल के जंगल में लगी आग से रिहायशी इलाकों को खतरा; बोटिंग बंद; सेना बुलाई गई

April 27, 2024
अल कायदा से नफरत है, तानाशाहों से नहीं” – गब्बार्ड का स्पष्ट संदेश

कोविड-19 की उत्पत्ति पर नया विवाद, तुलसी गबार्ड के बयान से हड़कंप

June 19, 2026
वंदे मातरम् पर सियासत तेज, संजय सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना

भ्रष्टाचार के आरोपों पर संजय सिंह का बयान, जांच एजेंसी को देंगे दस्तावेज

June 19, 2026
असार संसार में कोई किसी का नाथ नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

असार संसार में कोई किसी का नाथ नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 19, 2026
कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

June 19, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

“15 दिन और इंतजार करें” — राम मंदिर चढ़ावे पर सीएम योगी का बड़ा बयान

June 19, 2026
बिहार में PM किसान के साथ-साथ कर्पूरी सम्मान निधि, अब 6000 के बदले 9000 मिलेंगे

पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने की तैयारी पूरी

June 19, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका

June 19, 2026
टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

June 19, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी के नए रेट जारी, पेट्रोल-डीजल को लेकर अटकलें तेज

June 19, 2026
भारत को बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल महिला टी20 विश्व कप से बाहर; प्रेमा रावत को मिली जगह

भारत को बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल महिला टी20 विश्व कप से बाहर; प्रेमा रावत को मिली जगह

June 19, 2026
आतंक फैलाने वाला देश सहयोग की उम्मीद नहीं कर सकता : यूएन में भारत

आतंक फैलाने वाला देश सहयोग की उम्मीद नहीं कर सकता : यूएन में भारत

June 19, 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले संयुक्त राष्ट्र में भव्य योग आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले संयुक्त राष्ट्र में भव्य योग आयोजन

June 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर

नैनीताल के जंगल में लगी आग से रिहायशी इलाकों को खतरा; बोटिंग बंद; सेना बुलाई गई

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 27, 2024
in राज्य-शहर
Reading Time: 1 min read
A A
0
नैनीताल के जंगल में लगी आग से रिहायशी इलाकों को खतरा; बोटिंग बंद; सेना बुलाई गई

देहरादून:गर्मी बढ़ने के साथ ही उत्तराखंड के नैनीताल जिला मुख्यालय के पास के जंगलों में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है। आग की तेज लपटें नैनीताल की हाईकोर्ट कॉलोनी तक जा पहुंची हैं। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आग बुझाने के लिए नैनीताल प्रशासन ने वन विभाग कर्मियों और सेना के जवानों को लगाया है। यदि स्थिति नियंत्रण से बाहर हुई तो आग को बुझाने के लिए हेलीकॉप्टरों को भी लगाया जा सकता है।

नैनीताल जंगल की आग को 10 पॉइंट में समझें

1. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नैनीताल जिला मुख्यालय के पास लगी आग से पाइंस इलाके में स्थित हाई कोर्ट कॉलोनी के निवासियों के लिए खतरा पैदा हो गया है। इससे यातायात भी बाधित हुआ।

2. एक स्थानीय निवासी ने पीटीआई को बताया, “आग ने पाइंस के पास स्थित एक पुराने और खाली घर को अपनी चपेट में ले लिया है। इससे हाईकोर्ट कॉलोनी को कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन यह खतरनाक रूप से इमारतों के करीब पहुंच गई है। शाम से आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।”

3. पाइंस इलाके के पास सेना के संवेदनशील ठिकानों तक आग पहुंचने की आशंका है।

4. जंगल में लगी आग के कारण नैनीताल जिला प्रशासन ने नैनी झील में बोटिंग करने पर भी रोक लगा दी है।

5. नैनीताल प्रशासन ने आग बुझाने के लिए 42 कर्मियों को तैनात किया है। नैनीताल के डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर चंद्रशेखर जोशी ने पीटीआ को बताया, “हमने आग बुझाने के लिए मनोरा रेंज के 40 कर्मियों और दो वन रेंजरों को तैनात किया है।”

6. उत्तराखंड के वन विभाग ने कहा है कि 24 घंटों में राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में जंगल में आग लगने की 26 और गढ़वाल क्षेत्र में पांच घटनाएं सामने आईं। आग के कारण 33.34 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

7. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल 1 नवंबर से राज्य में जंगल में आग लगने की कुल 575 घटनाएं सामने आई हैं, जिससे 689.89 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ और राज्य को 14 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।

8. उत्तराखंड के अधिकारियों ने जखोली और रुद्रप्रयाग में जंगल में आग लगाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। रुद्रप्रयाग के डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर अभिमन्यु ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि जंगल की आग को रोकने के लिए गठित टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

9. गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक जखोली के तड़ियाल गांव का नरेश भट्ट था, जो जंगल में आग लगाते हुए पकड़ा गया था। कथित तौर पर उसने आग इसलिए लगाई ताकि उसकी भेड़ों को नई घास मिल सके।

10. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासन को अलर्ट पर रहने और जंगल की आग को रोकने के लिए उपाय करने को कहा है।

 

Previous Post

मणिपुर में CRPF बटालियन पर कुकी उग्रवादियों ने किया हमला, 2 जवान शहीद

Next Post

नीतीश कुमार के दावे को मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया खारिज, बोले- मेरे कारण बना INDIA गठबंधन

Next Post
देश में बहुत सारे आया राम, गया राम: पहले से था पता नीतीश मारेंगे पलटी; खरगे ने बोला हमला

नीतीश कुमार के दावे को मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया खारिज, बोले- मेरे कारण बना INDIA गठबंधन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कोविड-19 की उत्पत्ति पर नया विवाद, तुलसी गबार्ड के बयान से हड़कंप
  • भ्रष्टाचार के आरोपों पर संजय सिंह का बयान, जांच एजेंसी को देंगे दस्तावेज
  • असार संसार में कोई किसी का नाथ नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई
  • “15 दिन और इंतजार करें” — राम मंदिर चढ़ावे पर सीएम योगी का बड़ा बयान
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In