• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पायलट का केंद्र पर निशाना: बजट 2026 आम जनता के लिए निराशाजनक

नीतीश के राज्यसभा जाने पर विपक्ष ने साधा तंज

March 6, 2026
भारत-अमेरिका ट्रेड डील की पूरी तस्वीर, 10 पॉइंट में समझिए

भारत–अमेरिका आर्थिक रिश्तों में नया अध्याय, व्यापार वार्ता वाशिंगटन में शुरू

April 21, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

भारत की कूटनीतिक सक्रियता तेज, सऊदी अरब से डोभाल की उच्चस्तरीय वार्ता

April 21, 2026
वडोदरा में रमजान में अलग स्कूल टाइमिंग: विवाद उठा

उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी के चलते परिषदीय स्कूलों के समय में बदलाव, नया समय जारी

April 21, 2026
सम्राट का वार: विपक्ष की नजर में सिर्फ प्रियंका, मीसा और डिंपल ही नेता; आम महिलाओं को दिया धोखा

सम्राट का वार: विपक्ष की नजर में सिर्फ प्रियंका, मीसा और डिंपल ही नेता; आम महिलाओं को दिया धोखा

April 21, 2026
राहुल गांधी

नीतीश कुमार के फैसले पर सियासी संग्राम, राहुल गांधी का बड़ा बयान

April 21, 2026
अर्चना पूरन सिंह

अभिनय के बावजूद पहचान की लड़ाई जारी: अर्चना पूरन सिंह का खुलासा

April 21, 2026
‘गांधी’ फिल्म का ऐतिहासिक दृश्य: एक सीन में जुटे थे 3 लाख लोग

‘गांधी’ फिल्म का ऐतिहासिक दृश्य: एक सीन में जुटे थे 3 लाख लोग

April 21, 2026
गीता फोगाट को भरोसा, 2028 ओलंपिक में कुश्ती से आएंगे और पदक

गीता फोगाट को भरोसा, 2028 ओलंपिक में कुश्ती से आएंगे और पदक

April 21, 2026
अंडर-18 हॉकी कैंप में 84 खिलाड़ियों का चयन, एशिया कप 2026 की तैयारी तेज

अंडर-18 हॉकी कैंप में 84 खिलाड़ियों का चयन, एशिया कप 2026 की तैयारी तेज

April 21, 2026
मनरेगा भुगतान सुचारु, ₹17,744 करोड़ जारी

मनरेगा भुगतान सुचारु, ₹17,744 करोड़ जारी

April 21, 2026
नेक्सॉन इलेक्ट्रिक वाहन: बैटरी, रेंज और फीचर्स में क्या है खास

ऑटो सेक्टर में बड़ा बदलाव, टाटा मोटर्स ने मारी बाज़ी

April 21, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

नीतीश के राज्यसभा जाने पर विपक्ष ने साधा तंज

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 6, 2026
in बिहार, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
पायलट का केंद्र पर निशाना: बजट 2026 आम जनता के लिए निराशाजनक

File Photo

डेस्क : बिहार की राजनीति में गुरुवार को बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक राज्य के राजनीतिक केंद्र रहे नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने का ऐलान किया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। उनके इस फैसले के बाद राज्य में नए राजनीतिक समीकरण बनने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।

नीतीश कुमार के इस कदम पर विपक्षी दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव में जनता से जनादेश लिया था। ऐसे में मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जाना कई सवाल खड़े करता है। पायलट ने कहा, “नीतीश कुमार किसके दबाव में यह फैसला ले रहे हैं, यह साफ नहीं है।” उन्होंने नीतीश कुमार के बार-बार गठबंधन बदलने वाले राजनीतिक इतिहास पर भी तंज कसा।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद पहली बार बिहार में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो हिंदी पट्टी के इस महत्वपूर्ण राज्य में भाजपा सीधे तौर पर सरकार चला सकती है।

नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने फैसले की वजह बताते हुए लिखा कि 2005 से बिहार की जनता ने उन पर भरोसा जताया और उसी विश्वास के बल पर उन्होंने राज्य की सेवा की। उन्होंने कहा कि उनका हमेशा से उद्देश्य रहा कि वह लोकतंत्र के सभी प्रमुख सदनों—विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा और राज्यसभा—के सदस्य बनें। यही अधूरी इच्छा पूरी करने के लिए उन्होंने राज्यसभा जाने का निर्णय लिया।

जेडीयू के भीतर भी उनके इस फैसले को लेकर नाराजगी की खबरें हैं। मुख्यमंत्री आवास के बाहर कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और कई नेताओं ने माना कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद पर बने रहना चाहिए था।

इस बीच नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की सक्रिय राजनीति में संभावित एंट्री को लेकर चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें नई सरकार में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

बिहार की राजनीति में इस ऐतिहासिक बदलाव ने राज्य की सत्ता के भविष्य को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

Previous Post

शाहरुख की ‘किंग’ में सितारों की फौज

Next Post

बिहार का ‘सबसे बड़ा अपहरण’: अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना

Next Post
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

बिहार का ‘सबसे बड़ा अपहरण’: अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत–अमेरिका आर्थिक रिश्तों में नया अध्याय, व्यापार वार्ता वाशिंगटन में शुरू
  • भारत की कूटनीतिक सक्रियता तेज, सऊदी अरब से डोभाल की उच्चस्तरीय वार्ता
  • उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी के चलते परिषदीय स्कूलों के समय में बदलाव, नया समय जारी
  • सम्राट का वार: विपक्ष की नजर में सिर्फ प्रियंका, मीसा और डिंपल ही नेता; आम महिलाओं को दिया धोखा
  • नीतीश कुमार के फैसले पर सियासी संग्राम, राहुल गांधी का बड़ा बयान
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In