• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
नए संसद भवन में हो सकता है बजट सत्र-2023; तैयारियों में जुटी एजेंसियां

नए संसद भवन का 28 मई को होगा उद्घाटन, इन विशेष मेहमानों को किया गया आमंत्रित

May 24, 2023
कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे के पास फिर गोलीबारी, चौथी घटना

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे के पास फिर गोलीबारी, चौथी घटना

May 3, 2026
सेवानिवृत्त मेजर के मामले में हाईकोर्ट का आदेश, रक्षा मंत्रालय को झटका

सेवानिवृत्त मेजर के मामले में हाईकोर्ट का आदेश, रक्षा मंत्रालय को झटका

May 3, 2026
नेपाल में बालेन युग: बालेंद्र शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

काठमांडू से बड़ा संदेश: अमेरिकी दूत को पीएम बालेन शाह से मुलाकात से इनकार

May 3, 2026
दो भारतीय जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने में सफल, शुल्क की अफवाहों को ईरान ने खारिज किया

होर्मुज से भारत की ओर ऊर्जा राहत: 45,000 टन एलपीजी टैंकर सुरक्षित रवाना

May 3, 2026
बुलेट ट्रेन

तेज़ रफ्तार का सपना साकार: स्वदेशी बुलेट ट्रेन से बदलेगा यात्रा का स्वरूप

May 3, 2026
डीआरडीओ की बड़ी उपलब्धि: पनडुब्बियों के लिए स्वदेशी वायु-स्वतंत्र प्रणोदन प्रणाली तैयार

डीआरडीओ की बड़ी उपलब्धि: पनडुब्बियों के लिए स्वदेशी वायु-स्वतंत्र प्रणोदन प्रणाली तैयार

May 3, 2026
हाइपरसोनिक ताकत में भारत की छलांग, 1500 किमी रेंज मिसाइल का सफल परीक्षण

हाइपरसोनिक ताकत में भारत की छलांग, 1500 किमी रेंज मिसाइल का सफल परीक्षण

May 3, 2026
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर टोल वसूली का दावा, ट्रंप बोले—ईरान पर हमारी जीत

अमेरिकी नौसेना ‘समुद्री लुटेरों’ जैसी? ट्रंप के बयान से मचा बवाल

May 3, 2026
तनाव बढ़ा होर्मुज पर: ईरान का साफ संदेश, दबाव में नहीं झुकेगा तेहरान

अमेरिका–ईरान तनाव फिर चरम पर, ट्रंप ने ठुकराया शांति प्रस्ताव

May 3, 2026
दिल्ली के विवेक विहार में AC ब्लास्ट से भीषण आग, कई लोगों की मौत

दिल्ली के विवेक विहार में AC ब्लास्ट से भीषण आग, कई लोगों की मौत

May 3, 2026
एनकाउंटर

सिवान में बड़ा एनकाउंटर: हत्या कांड का मुख्य आरोपी सोनू यादव मारा गया

May 3, 2026
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

हीटवेव पर सियासी गर्मी: कांग्रेस का केंद्र पर तीखा तंज

May 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, May 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

नए संसद भवन का 28 मई को होगा उद्घाटन, इन विशेष मेहमानों को किया गया आमंत्रित

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 24, 2023
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
नए संसद भवन में हो सकता है बजट सत्र-2023; तैयारियों में जुटी एजेंसियां

नई दिल्ली: नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए देश भर के विभिन्न नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है, जिनमें लोकसभा और राज्यसभा के पूर्व अध्यक्ष और सभापति शामिल हैं। दोनों सदनों के सांसदों को भी निमंत्रण भेजा गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 28 मई को नए संसद भवन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

नए संसद भवन के उद्घाटन में इन लोगों को किया गया आमंत्रित

  • सूत्रों के मुताबिक, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण भेजा जा चुका है।
  • दोनों सदनों के मौजूदा सदस्यों के अलावा लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा के पूर्व सभापति को भी निमंत्रण भेजा गया है।
  • राज्यसभा के वर्तमान उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह के रविवार को समारोह में शामिल होने की संभावना है।
  • इसके अलावा, भारत सरकार के सभी मंत्रालयों के सचिवों को भी निमंत्रण भेजा गया है।
  • नए संसद भवन के मुख्य वास्तुकार बिमल पटेल और प्रतिष्ठित उद्योगपति रतन टाटा को भी आमंत्रित किया गया है।

नए संसद भवन के निर्माण का किस कंपनी को मिला ठेका?
टाटा प्रोजेक्ट्स ने नए संसद भवन के निर्माण का ठेका हासिल किया था, जो केंद्र की सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास योजनाओं का एक हिस्सा था। टाटा प्रोजेक्ट्स ने लार्सन एंड टुब्रो को पछाड़ा था। टाटा प्रोजेक्ट्स ने 861.9 करोड़ रुपये में इस परियोजना को पूरा करने की पेशकश की थी।


राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति जारी कर सकते हैं बधाई संदेश

सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर बधाई संदेश जारी करने की संभावना है। फिल्मी सितारों और खिलाड़ियों सहित कुछ प्रमुख हस्तियों को भी निमंत्रण भेजा गया है।

नए संसद भवन का निर्माण क्यों किया गया?

  • संसद का वर्तमान भवन 1927 में बनकर तैयार हुआ था, जो अब लगभग 100 साल पुराना होने जा रहा है।
  • इस भवन में वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप स्थान का अभाव अनुभव किया जा रहा था।
  • दोनों सदनों में सांसदों के बैठने की सुविधाजनक व्यवस्था का भी अभाव था, जिससे सदस्यों की कार्यकुशलता प्रभावित हो रही थी।
  • उपरोक्त को ध्यान में रखते हुए, लोकसभा और राज्यसभा दोनों ने प्रस्ताव पारित कर सरकार से संसद के लिए एक नई इमारत बनाने का आग्रह किया।
  • नतीजतन, 10 दिसंबर 2020 को संसद के नए भवन का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया।
  • नवनिर्मित संसद भवन को गुणवत्तापूर्ण निर्माण के साथ रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया है।
  • अब संसद का नवनिर्मित भवन, जो भारत की गौरवशाली लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मूल्यों को और समृद्ध करने का काम करेगा, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है जो सदस्यों को अपने कार्यों को बेहतर ढंग से करने में मदद करेगा।
  • नए संसद भवन से 888 सदस्य लोकसभा में बैठ सकेंगे।

लोकसभा चैंबर में होगा दोनों सदनों का संयुक्त सत्र
संसद के वर्तमान भवन में लोक सभा में 543 जबकि राज्य सभा में 250 सदस्यों के बैठने का प्रावधान है। भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए संसद के नवनिर्मित भवन में लोकसभा में 888 सदस्यों और राज्य सभा में 384 सदस्यों की बैठक की व्यवस्था की गई है. दोनों सदनों का संयुक्त सत्र लोकसभा चैंबर में होगा।

Previous Post

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से 40 करोड़ किसानों को फायदा, वर्ष 2022-23 में 17 प्रतिशत बढ़ा नामांकन

Next Post

एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की कार एक्सीडेंट में मौत

Next Post
एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की कार एक्सीडेंट में मौत

एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की कार एक्सीडेंट में मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे के पास फिर गोलीबारी, चौथी घटना
  • सेवानिवृत्त मेजर के मामले में हाईकोर्ट का आदेश, रक्षा मंत्रालय को झटका
  • काठमांडू से बड़ा संदेश: अमेरिकी दूत को पीएम बालेन शाह से मुलाकात से इनकार
  • होर्मुज से भारत की ओर ऊर्जा राहत: 45,000 टन एलपीजी टैंकर सुरक्षित रवाना
  • तेज़ रफ्तार का सपना साकार: स्वदेशी बुलेट ट्रेन से बदलेगा यात्रा का स्वरूप
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In