नई दिल्ली: डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों का दबाव इन दिनों क्रूड ऑयल पर देखा जा रहा है। कच्चे तेल की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इसको देखते हुए भारत में सरकारी तेल कम्पनियां भी रोज ईंधन की कीमतों को रिवाइज कर रही हैं।
नवीनतम मूल्य अपडेट के अनुसार, भारत में पेट्रोल और डीजल सहित ईंधन की कीमतें आज स्थिर हैं। 2017 में सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को रोज अपडेट करना शुरू किया है। तब से तेल विपणन कंपनियां हर सुबह दरों में संशोधन कर रही हैं। इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम जैसी राज्य संचालित ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (ओएमसी) प्रतिदिन सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतों में संशोधन करती हैं।
दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
शहरों में पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी
- दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये बिक रहा है ।
- मुंबई में पेट्रोल 106.25 रुपये और डीजल 94.22 रुपये पर बेचा जा रहा है।
- बेंगलुरु में पेट्रोल का रेट 101.96 रुपये और डीजल 87.91 रुपये है।
- पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
- नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
- गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
- लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
- पटना में पेट्रोल 107.80 रुपये और डीजल 94.56 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
- कोलकाता में पेट्रोल का भाव 105.97 रुपये और डीजल का रेट 92.71 रुपये है।
- विजाग में पेट्रोल का रेट 110.45 रुपये और डीजल का दाम 98.27 रुपये प्रति लीटर है।
- सूरत में एक लीटर पेट्रोल 96.31 रुपये का और डीजल 92.06 रुपये है।
- गुड़गांव में एक लीटर पेट्रोल का रेट 97.2 रुपये और डीजल की कीमत 90.07 रुपये है।
कब घटेंगे तेल के दाम
पिछले दिनों कच्चे तेल की कीमत में तेज गिरावट के बावजूद ओएमसी ने पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई राहत नहीं दी है। ईंधन दर में अंतिम संशोधन 22 मई, 2022 को किया गया था, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी। कुछ दिन पहले बजट 2023 पर आयोजित एक चर्चा को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा था कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के तहत लिया जा सकता है, अगर सभी राज्यों की सहमति हो।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

