• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मानव का सबसे बड़ा शत्रु उसकी आत्मा : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

मानव का सबसे बड़ा शत्रु उसकी आत्मा : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

April 25, 2024
राहुल गांधी दोहरी नागरिकता मामले में नया मोड़, जज ने सुनवाई से किया किनारा

मानहानि केस में बड़ा मोड़: राहुल गांधी का खेद स्वीकार, कोर्ट ने खत्म की कार्यवाही

June 26, 2026
नशा मुक्त भारत के संकल्प को मजबूती, अमित शाह ने बताया सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’ दृष्टिकोण

नशा मुक्त भारत के संकल्प को मजबूती, अमित शाह ने बताया सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’ दृष्टिकोण

June 26, 2026
भारत–ब्रिटेन आर्थिक साझेदारी को नई गति: सीईटीए और डीसीसी 15 जुलाई 2026 से लागू होंगे

भारत–ब्रिटेन आर्थिक साझेदारी को नई गति: सीईटीए और डीसीसी 15 जुलाई 2026 से लागू होंगे

June 26, 2026
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को बताया आतंक का संरक्षक

संयुक्त राष्ट्र में भारत का संदेश: शांति निर्माण में राष्ट्रीय स्वामित्व और संस्थागत मजबूती पर जोर

June 26, 2026
फोर्टिस अस्पताल पर दिल्ली सरकार सख्त, जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई शुरू

फोर्टिस अस्पताल पर दिल्ली सरकार सख्त, जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई शुरू

June 26, 2026
अमेरिका को भारत का जवाब: ऊर्जा सुरक्षा और संप्रभुता से कोई समझौता नहीं

लोकतांत्रिक संवाद का केंद्र सदन, बाहर नहीं: सीतारमण

June 26, 2026
बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा: एक और हत्या से गहराया संकट

घरेलू विवाद ने ली जान, पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या

June 26, 2026
आयकर विभाग का नोटिस, 20 करोड़ की कथित आय से परिवार हैरान

आयकर विभाग का नोटिस, 20 करोड़ की कथित आय से परिवार हैरान

June 26, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल अपडेट: यात्रा से पहले जान लें ताज़ा कीमतें

June 26, 2026
भारत जून में करेगा आयरलैंड का दौरा

भारत-आयरलैंड टी-20: मैच देखने के लिए यहां जानें पूरी डिटेल

June 26, 2026
महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

महिला टी-20 विश्व कप: सेमीफाइनल की रेस में कांटे की टक्कर

June 26, 2026
भीषण भूकंप से तबाही, 1,00,000 तक मौतों की आशंका; मदद को तैयार भारत

मलबे के नीचे जिंदगी की तलाश: वेनेज़ुएला में भूकंप से भारी तबाही

June 26, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 26, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

मानव का सबसे बड़ा शत्रु उसकी आत्मा : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

आचार्यश्री ने अपनी आत्मा को धर्म के मार्ग पर लगाने को किया उत्प्रेरित 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 25, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
मानव का सबसे बड़ा शत्रु उसकी आत्मा : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
मानव का सबसे बड़ा शत्रु उसकी आत्मा : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
मानव का सबसे बड़ा शत्रु उसकी आत्मा : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
मानव का सबसे बड़ा शत्रु उसकी आत्मा : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
मानव का सबसे बड़ा शत्रु उसकी आत्मा : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
बीड़:कई दिनों तपन के बाद प्रकृति ने अपना मिजाज बदला और गत दो दिनों से आसमान में छाए बादलों से होने वाली वर्षा के कारण वातावरण शीतल हो गया है। बुधवार की रात में बरसात हुई। बरसात थम जाने के बाद भी गुरुवार को भी प्रातःकाल में भी आसमान में बादल छाए थे, इस कारण सूर्य की किरणें धरती पर नहीं आ पा रही थीं, यहीं कारण था कि वातावरण में शीतलता अपना स्थान बनाए हुए थी। गुरुवार को प्रातःकाल के शीतल वातावरण में जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने अपनी धवल सेना के साथ थेरला गांव से मंगल प्रस्थान किया। शीतल वातावरण और ठंडी हवा यात्रा को अनुकूलता प्रदान कर रही थी। मार्ग में अनेक स्थानों पर ग्रामीणों को आशीष प्रदान करते हुए आचार्यश्री ने लगभग ग्यारह किलोमीटर का विहार कर पीठी गांव में पधारे। गांव में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में पावन प्रवास हेतु पधारे।
यहां उपस्थित श्रद्धालु जनता को शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी ने मंगल संबोध प्रदान करते हुए कहा कि हमारी दुनिया में मित्र भी मिल सकते हैं तो शत्रु भी मिल सकते हैं। हम एक अपेक्षा से व्यवहार की भाषा में किसी को अपना मित्र तो किसी को अपना शत्रु भी मान सकते हैं। व्यवहार के आधार पर आदमी ऐसा चिंतन बनाता है, परन्तु धर्म का सिद्धांत कहता है कि मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु स्वयं की आत्मा है, दूसरा कोई अन्य नहीं। अपनी आत्मा अपनी आत्मा का जितना नुक्सान कर सकती है, उतना कोई और शत्रु नहीं कर सकता। बाह्य शत्रु तो ज्यादा से ज्यादा आदमी के वर्तमान शरीर को गला काटकर नष्ट कर देता है, परन्तु आदमी की आत्मा जब दुश्मन बनती है तो उसके कारण आदमी को कितने जन्मों तक कष्ट भोगना पड़ सकता है, यातनाएं झेलनी पड़ सकती हैं। दयाविहीन, धर्म नहीं करने वाले, अहिंसा, संयम और तप में रुचि नहीं लेने वाली दुरात्माएं मानव को अनेक जन्मों तक प्रताड़ित करने वाली बन सकती हैं।
इसलिए आदमी को बुरे कार्यों से बचते हुए अपनी आत्मा को धर्म, अध्यात्म, अहिंसा, संयम, तप, साधना, सेवा आदि मंे लगाकर धर्म का आचरण कर स्वयं को दुर्गति में जाने से बचाने का प्रयास करना चाहिए। अहिंसा, संयम और तप रूपी धर्म का पालन करने पर स्वयं की आत्मा सदात्मा बन सकती है और आत्मा कल्याणकारी बन सकती है। आदमी की अगली गति ऊर्ध्व दिशा में हो सकती है। एक चींटी भी पैर के नीचे न आए, कोई पशु कहीं विश्राम कर रहा हो, पक्षी दाना खा रहे हों तो उन्हें भी कष्ट न हो, इसका ध्यान रखने का प्रयास करना चाहिए। इस प्रकार आदमी ध्यान दे कि किसी भी प्राणी को अपनी ओर से पीड़ा पहुंचाने से बचने का प्रयास करना चाहिए। इस प्रकार आदमी को अपने जीवन में धर्म के पथ पर चलने का प्रयास करना चाहिए।
आचार्यश्री ने पीठी ग्रामवासियों को भी पावन आशीर्वाद प्रदान किया। पीठी गांव के सरपंच ने अपनी भावांजलि अर्पित की।
Previous Post

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, BJP में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Next Post

पूर्व-जिम्बाब्वे क्रिकेटर गाय व्हिटल पर तेंदुए का हमला, पालतू कुत्ते की मदद से बाल-बाल बची जान

Next Post
पूर्व-जिम्बाब्वे क्रिकेटर गाय व्हिटल पर तेंदुए का हमला, पालतू कुत्ते की मदद से बाल-बाल बची जान

पूर्व-जिम्बाब्वे क्रिकेटर गाय व्हिटल पर तेंदुए का हमला, पालतू कुत्ते की मदद से बाल-बाल बची जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मानहानि केस में बड़ा मोड़: राहुल गांधी का खेद स्वीकार, कोर्ट ने खत्म की कार्यवाही
  • नशा मुक्त भारत के संकल्प को मजबूती, अमित शाह ने बताया सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’ दृष्टिकोण
  • भारत–ब्रिटेन आर्थिक साझेदारी को नई गति: सीईटीए और डीसीसी 15 जुलाई 2026 से लागू होंगे
  • संयुक्त राष्ट्र में भारत का संदेश: शांति निर्माण में राष्ट्रीय स्वामित्व और संस्थागत मजबूती पर जोर
  • फोर्टिस अस्पताल पर दिल्ली सरकार सख्त, जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई शुरू
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In