• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
नवरात्रि का दूसरा दिन आज, मां ब्रह्मचारिणी की होगी पूजा

नवरात्रि का दूसरा दिन आज, मां ब्रह्मचारिणी की होगी पूजा

April 3, 2022
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध

June 30, 2026
भारत को रॉकेट–मिसाइल फोर्स की जरूरत, भविष्य की जंग के लिए सेना तैयार: जनरल द्विवेदी

एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा

June 30, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना

June 30, 2026
सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

June 30, 2026
पाकिस्तान पर भारत का अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप प्रहार

ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट

June 30, 2026
40 साल का इंतजार खत्म, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदकर जीती टेस्ट सीरीज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल अपडेट: इंग्लैंड पिछड़ा, न्यूजीलैंड ने बढ़ाई चुनौती

June 30, 2026
सौरभ भारद्वाज

बेडशीट खरीद में अनियमितता का आरोप, दिल्ली की सियासत गरमाई

June 30, 2026
योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाज़ी तेज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

June 30, 2026
उर्फी जावेद ने नाम और धर्म बदलने के दावों को बताया झूठा

उर्फी जावेद ने नाम और धर्म बदलने के दावों को बताया झूठा

June 30, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

स्टूडियो में भावुक हुए किशोर कुमार, फीस लेने से भी किया इनकार

June 30, 2026
बैंकिंग काम से पहले जान लें मार्च के अवकाश दिन

अगर आज बैंक जाने का है प्लान, तो पहले जान लें कहां बंद हैं सभी शाखाएं

June 30, 2026
जेरोधा का बड़ा कदम : मर्चेंट बैंकिंग में एंट्री के लिए सेबी से लाइसेंस आवेदन

जेरोधा का बड़ा कदम : मर्चेंट बैंकिंग में एंट्री के लिए सेबी से लाइसेंस आवेदन

June 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

नवरात्रि का दूसरा दिन आज, मां ब्रह्मचारिणी की होगी पूजा

नोट कर लें पूजन विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, आरती, भोग और कथा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 3, 2022
in आराधना-साधना, जीवंत
Reading Time: 2 mins read
A A
0
नवरात्रि का दूसरा दिन आज, मां ब्रह्मचारिणी की होगी पूजा

2 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। नवरात्रि के दौरान मां के 9 रूपों की पूजा- अर्चना की जाती है। नवरात्रि के दूसरे दिन मां के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा- अर्चना की जाती है।  मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से व्यक्ति को अपने कार्य में सदैव विजय प्राप्त होता है। मां ब्रह्मचारिणी दुष्टों को सन्मार्ग दिखाने वाली हैं। माता की भक्ति से व्यक्ति में तप की शक्ति, त्याग, सदाचार, संयम और वैराग्य जैसे गुणों में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, आरती, भोग और कथा

पूजा- विधि

  • इस दिन सुबह उठकर जल्दी स्नान कर लें, फिर पूजा के स्थान पर गंगाजल डालकर उसकी शुद्धि कर लें।
  • घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
  • मां दुर्गा का गंगा जल से अभिषेक करें।
  • अब मां दुर्गा को अर्घ्य दें।
  • मां को अक्षत, सिन्दूर और लाल पुष्प अर्पित करें, प्रसाद के रूप में फल और मिठाई चढ़ाएं।
  • धूप और दीपक जलाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें और फिर मां की आरती करें।
  • मां को भोग भी लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।

मां ब्रह्मचारिणी को पसंद है ये भोग-

  • देवी मां ब्रह्मचारिणी को गुड़हल और कमल का फूल बेहद पसंद है और इसलिए इनकी पूजा के दौरान इन्हीं फूलों को देवी मां के चरणों में अर्पित करें। चूंकि मां को चीनी और मिश्री काफी पसंद है इसलिए मां को भोग में चीनी, मिश्री और पंचामृत का भोग लगाएं। मां ब्रह्मचारिणी को दूध और दूध से बने व्‍यंजन अति प्रिय होते हैं। इसलिए आप उन्‍हें दूध से बने व्‍यंजनों का भोग लगा सकते हैं। इस भोग से देवी ब्रह्मचारिणी प्रसन्न हो जाएंगी। इन्हीं चीजों का दान करने से लंबी आयु का सौभाग्य भी पाया जा सकता है।

मां ब्रह्मचारिणी व्रत कथा 

  • मां ब्रह्मचारिणी ने राजा हिमालय के घर जन्म लिया था। नारदजी की सलाह पर उन्होंने कठोर तप किया, ताकि वे भगवान शिव को पति स्वरूप में प्राप्त कर सकें। कठोर तप के कारण उनका ब्रह्मचारिणी या तपश्चारिणी नाम पड़ा। भगवान शिव की आराधना के दौरान उन्होंने 1000 वर्ष तक केवल फल-फूल खाए तथा 100 वर्ष तक शाक खाकर जीवित रहीं। कठोर तप से उनका शरीर क्षीण हो गया। उनक तप देखकर सभी देवता, ऋषि-मुनि अत्यंत प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि आपके जैसा तक कोई नहीं कर सकता है। आपकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होगा। भगवान शिव आपको पति स्वरूप में प्राप्त होंगे।

मंत्र-

  • श्लोक

दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलु| देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा ||

  • ध्यान मंत्र

वन्दे वांछित लाभायचन्द्रार्घकृतशेखराम्।

जपमालाकमण्डलु धराब्रह्मचारिणी शुभाम्॥

 

गौरवर्णा स्वाधिष्ठानस्थिता द्वितीय दुर्गा त्रिनेत्राम।

धवल परिधाना ब्रह्मरूपा पुष्पालंकार भूषिताम्॥

 

परम वंदना पल्लवराधरां कांत कपोला पीन।

पयोधराम् कमनीया लावणयं स्मेरमुखी निम्ननाभि नितम्बनीम्॥

आने वाले 29 दिन इन राशियों के लिए वरदान के समान, जमकर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

  • शुभ मुहूर्त-

ब्रह्म मुहूर्त– 04:37 ए एम से 05:23 ए एम

अभिजित मुहूर्त- 12:00 पी एम से 12:50 पी एम

विजय मुहूर्त– 02:30 पी एम से 03:20 पी एम

गोधूलि मुहूर्त- 06:27 पी एम से 06:51 पी एम

सर्वार्थ सिद्धि योग– 06:09 ए एम से 12:37 पी एम

निशिता मुहूर्त– 12:01 ए एम, अप्रैल 04 से 12:47 ए एम, अप्रैल 04

  • अशुभ मुहूर्त-

राहुकाल- 05:06 पी एम से 06:40 पी एम

यमगण्ड– 12:25 पी एम से 01:58 पी एम

आडल योग– 06:09 ए एम से 12:37 पी एम

विडाल योग– 12:37 पी एम से 06:08 ए एम, अप्रैल 04

गुलिक काल– 03:32 पी एम से 05:06 पी एम

दुर्मुहूर्त– 05:00 पी एम से 05:50 पी एम

  • मां ब्रह्मचारिणी का मंत्र:

या देवी सर्वभू‍तेषु ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

  • मां ब्रह्मचारिणी की आरती:

जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता।
जय चतुरानन प्रिय सुख दाता।
ब्रह्मा जी के मन भाती हो।
ज्ञान सभी को सिखलाती हो।
ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा।
जिसको जपे सकल संसारा।
जय गायत्री वेद की माता।
जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता।
कमी कोई रहने न पाए।
कोई भी दुख सहने न पाए।
उसकी विरति रहे ठिकाने।
जो ​तेरी महिमा को जाने।
रुद्राक्ष की माला ले कर।
जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर।
आलस छोड़ करे गुणगाना।
मां तुम उसको सुख पहुंचाना।
ब्रह्माचारिणी तेरो नाम।
पूर्ण करो सब मेरे काम।
भक्त तेरे चरणों का पुजारी।
रखना लाज मेरी महतारी।

Previous Post

संकट से जूझते श्रीलंका में अपने सैनिक नहीं भेज रहा भारत

Next Post

डायबिटीज रोगी नवरात्रि व्रत के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

Next Post
डायबिटीज रोगी नवरात्रि व्रत के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

डायबिटीज रोगी नवरात्रि व्रत के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध
  • एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा
  • देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना
  • सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?
  • ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In