विशाखापत्तनम:अनाकपाली जिले में स्थित एक फार्मा कंपनी के रिएक्टर में जबर्दस्त विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में दो लोगों के मारे जाने की आशंका है। इसके अलावा कई अन्य के घायल होने की खबरें भी आ रही हैं। घटना अच्युतपुरम सेज में स्थित साहिती फार्मा यूनिट में हुई है। धमाके की जानकारी मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। वहीं, कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। धमाके के बाद इलाके में धुएं का गुबार छाया हुआ है। जिला अग्निशमन अधिकारी लक्ष्मण राव के मुताबिक दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हैंं। इसके अलावा चार अन्य रास्ते में हैं।
एसपी ने दी घटना की जानकारी
अनकापल्ली के पुलिस अधीक्षक मुरली कृष्ण ने बताया कि रिएक्टर में अचानक विस्फोट होने के कारण आग लग गई। आग से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि अनकापल्ली में एक निजी फार्मा लैब में रिएक्टर विस्फोट की सूचना मिली थी। विस्फोट में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनकापल्ली के एसपी मुरली कृष्ण ने कहा कि मामला दर्ज किया जाएगा और इस बात की जांच की जाएगी कि यह घटना कैसे हुई और क्या प्रबंधन की ओर से कोई लापरवाही बरती गई है?













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
