• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पैरालंपिक में मेडल जीतने वाले एथलीटों को सचिन ने दी बधाई, भारत को मिले चार पदक

पैरालंपिक में मेडल जीतने वाले एथलीटों को सचिन ने दी बधाई, भारत को मिले चार पदक

August 31, 2024
भारत AI सुपरपावर बनने की राह पर: पीएम मोदी ने AI-इंडिया इम्पैक्ट समिट में रणनीति साझा की

फ्रांस और स्लोवाकिया के साथ संबंधों को नई दिशा देंगे पीएम मोदी

June 10, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

सीमा प्रबंधन और सुरक्षा पर भारत-बांग्लादेश के बीच उच्चस्तरीय वार्ता

June 10, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

देश के मानसून पर बढ़ी चिंता, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी

June 10, 2026
मुंबई बीएमसी चुनाव में गड़बड़ी के आरोप, संजय राउत बोले– ‘लोकतंत्र पर सवाल’

बंगाल की सियासत में हलचल, राउत ने ‘गद्दारों’ के खिलाफ खोला मोर्चा

June 10, 2026
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

योगी बोले— भारत के प्रति निष्ठा नहीं तो यहां जगह नहीं

June 10, 2026
पिकलबॉल विश्व कप २०२६: भारत रचेगा नई कहानी, टीम चयन प्रक्रिया शुरू

पिकलबॉल विश्व कप २०२६: भारत रचेगा नई कहानी, टीम चयन प्रक्रिया शुरू

June 10, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

भारत ए की जीत के पांच सितारे

June 10, 2026
भारत में कॉरपोरेट ट्रैवल की मांग बढ़ी, 74% कंपनियाँ वृद्धि को लेकर आशावान

भारत में कॉरपोरेट ट्रैवल की मांग बढ़ी, 74% कंपनियाँ वृद्धि को लेकर आशावान

June 10, 2026
जेप्टो

आईपीओ से पहले जेप्टो ने जताई वित्तीय और कानूनी चुनौतियों की चिंता

June 10, 2026
घर

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए नया सेल्फ सर्वे सिस्टम शुरू

June 10, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

किशोर कुमार का कमाल: टेबल पर लेटकर दिया था सुपरहिट गाने को स्वर

June 10, 2026
कंगना रनौत

कंगना रनौत बोलीं: मेरे लिए प्यार नहीं, पहले नफ़रत थी अनुभव

June 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

पैरालंपिक में मेडल जीतने वाले एथलीटों को सचिन ने दी बधाई, भारत को मिले चार पदक

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 31, 2024
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
पैरालंपिक में मेडल जीतने वाले एथलीटों को सचिन ने दी बधाई, भारत को मिले चार पदक

भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने पेरिस पैरालंपिक में पदक जीतने वाले पैरा एथलीटों को बधाई दी है। अवनि लेखरा पैरालंपिक खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई जिन्होंने टोक्यो के बाद पेरिस पैरालम्पिक में भी महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (एसएच 1) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। मोना अग्रवाल ने इस स्पर्धा का कांस्य पदक जीतकर दिन को यादगार बना दिया। मनीष नरवाल पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल (एसएच 1) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए लेकिन प्रीति पाल ने महिलाओं की टी35 वर्ग की 100 मीटर स्पर्धा में 14.21 सेकेंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय से कांस्य पदक जीतकर भारत को पैरालंपिक की ट्रैक स्पर्धा में पहला एथलेटिक्स पदक दिलाया।

सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, ”टोक्यो में गोल्ड, पेरिस में गोल्ड अवनि लेखरा 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में लगातार पदक जीतना किसी असाधारण बात से कम नहीं है। तीन पैरालंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला के रूप में आपकी ऐतिहासिक उपलब्धि एक सच्चे चैंपियन के रूप में आपकी विरासत को और मजबूत करती है।

https://twitter.com/sachin_rt/status/1829522478500098407?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1829522478500098407%7Ctwgr%5E86209f6dfb10848c5a44e55bbc02cfd3530bab26%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fsports%2Fsachin-tendulkar-congratulates-paralympics-medal-winners-avani-lekhara-mona-agarwal-manish-narwal-and-preethi-pal-201725037657681.html

उन्होंने आगे कहा, ‘मोना अग्रवाल को को उसी स्पर्धा में कांस्य के लिए बहुत-बहुत बधाई और मनीष नरवालको टोक्यो में स्वर्ण पदक जीतने के बाद पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में सिल्वर हासिल करने के लिए बहुत-बहुत बधाई। हमारी उपलब्धियों की सूची में प्रीति पाल का नाम भी शामिल है, जिन्होंने 100 मीटर स्प्रिंट में कांस्य पदक जीता है। आपके सभी प्रदर्शनों ने भारत को कई स्पर्धाओं में गौरवान्वित किया है।”

तीन साल पहले टोक्यो में स्वर्ण जीतने वाली 22 वर्ष की अवनि ने 249.7 का स्कोर करके अपना ही 249.6 का पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया। वहीं शॉटपुट, पावरलिफ्टिंग और व्हीलचेयर वॉलीबॉल के बाद दो साल पहले निशानेबाजी में पदार्पण करने वाली मोना ने 228.7 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। भारत के पैरालंपिक इतिहास में पहली बार दो निशानेबाजों ने एक ही स्पर्धा में पदक जीते हैं।

जयपुर की रहने वाली अवनि पैरालम्पिक से पहले स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। उनकी पित्त की थैली की सर्जरी हुई जिसकी वजह से उन्हें डेढ महीने ब्रेक लेना पड़ा था। सर्जरी की वजह से उनका काफी वजन भी कम हुआ लेकिन तमाम कठिनाइयों का डटकर सामना करते हुए उन्होंने पेरिस में भारत का परचम लहराया।

टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता मनीष नरवाल ने पेरिस पैरालंपिक में पुरूषों की 10 मीटर एयर पिस्टल (एसएच 1) स्पर्धा में रजत पदक जीता। बाईस वर्ष के नरवाल ने टोक्यो पैरालम्पिक में मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच 1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। वह कुछ समय तक आगे चल रहे थे लेकिन कुछ खराब शॉट के कारण वह दक्षिण कोरिया के जो जियोंगडू से पिछड़ गए। भारत के निशानेबाज शिवा नरवाल के बड़े भाई मनीष ने 234.9 स्कोर किया जबकि जियोंगडू ने 237.4 स्कोर करके स्वर्ण पदक जीता। प्रीति पाल ने महिलाओं की टी35 वर्ग की 100 मीटर स्पर्धा में 14.21 सेकेंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय से कांस्य पदक जीतकर भारत को पैरालंपिक की ट्रैक स्पर्धा में पहला एथलेटिक्स पदक दिलाया। भारत ने 1984 चरण से एथलेटिक्स में जो भी पदक जीते हैं, वे सभी फील्ड स्पर्धा में मिले।

Previous Post

चांदी पहनने से सेहत को मिलते हैं ये 7 गजब के फायदे

Next Post

सुनीता और बुच को लेकर क्यों भिड़े नासा और बोइंग, मस्क की कंपनी लाएगी वापस

Next Post
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर

सुनीता और बुच को लेकर क्यों भिड़े नासा और बोइंग, मस्क की कंपनी लाएगी वापस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फ्रांस और स्लोवाकिया के साथ संबंधों को नई दिशा देंगे पीएम मोदी
  • सीमा प्रबंधन और सुरक्षा पर भारत-बांग्लादेश के बीच उच्चस्तरीय वार्ता
  • देश के मानसून पर बढ़ी चिंता, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी
  • बंगाल की सियासत में हलचल, राउत ने ‘गद्दारों’ के खिलाफ खोला मोर्चा
  • योगी बोले— भारत के प्रति निष्ठा नहीं तो यहां जगह नहीं
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In