पालघर।श्री जैन तेरापंथी सभा पालघर के तत्वावधान में आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी की 105 वी जन्म जयंती प्रज्ञा दिवस के रूप में साध्वी श्री डॉ. पीयूष प्रभा जी ठाणा 4 के सान्निध्य में आनंद पैलेस, पालघर में आयोजन किया गया।
ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा महाप्रज्ञ अष्टकम से कार्यक्रम प्रारंभ किया।
साध्वी श्री डॉ. पीयूष प्रभा जी ने प्रेरणा पाथेय में कहा आचार्य महाप्रज्ञ ने सीमाओ में बांधकर नही अनेकांत के आकाश में मानवता को प्रकाश दिया। जब व्यक्ति का पुरुषार्थ जागृत होता है और भाग्य प्रबल होता है, तो मानव महामानव बन जाता है। माँ बालु के साथ आचार्य कालूगणी से दीक्षित होकर बालक नथमल साधना के लिए आत्म कल्याण की ओर अग्रसर हुए। साध्वी श्री भावना श्री जी ने आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के जीवन घटनाओं पर प्रकाश डाला। साध्वी श्री सुधाकुमारी जी ने गीत प्रस्तुत किया।
महिला मंडल पालघर और सफाला समाज द्वारा सुंदर गीतिका की प्रस्तुति दी। सभा अध्यक्ष चतुर जी तलेसरा, परामर्शक नरेश जी राठौड़, भगवानलाल जी सिंघवी, महिला मंडल मंत्री रंजन जी तलेसरा,तेयुप मंत्री विक्रम बाफना, उपासक मिठालाल जी सिंघवी, स्थानकवासी समाज के अध्यक्ष हिम्मतमल जी परमार आदि ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। आभार ज्ञापन सभा मंत्री दिनेश राठौड़ ने किया। कार्यक्रम का संचालन साध्वी श्री दीप्ति यशा जी ने किया।
योगेश राठौड़।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत



