नई दिल्ली:पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पटियाला में पंजाबी विश्वविद्यालय के एंट्री गेट के सामने मंगलवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या किये जाने पर गहरी चिंता जतायी है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि पंजाब में हिंसा की वारदातों का बढ़ना चिंताजनक है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को ट्वीट किया कि पंजाब में हाल के दिनों में हिंसा की वारदातें बढ़ी हैं। राज्य की पुलिस अपराध पर काबू पाने में पूरी तरह सक्षम है बशर्ते उसे भगवंत मान सरकार खुली छूट दे। पुलिस अपराध से निपटने में सक्षम है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिये और किसी को पंजाब की बड़ी मुश्किल से मिली शांति और सौहार्द को भंग करने की किसी को अनुमति नहीं देनी चाहिये।
गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बंपर जीत के साथ सरकार बनाई है और भगवंत मान प्रदेश के नए मुखिया हैं। उन्होंने सीएम की कुर्सी संभालते ही भ्रष्टाचार और पुलिसिया तंत्र को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाने की घोषणा की है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
