मुंबई: जलोटा वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में पद्मभूषण शोभा गुर्टू जी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में एक विशेष संगीतमय श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 24 अक्टूबर, शुक्रवार को वीर सावरकर ऑडिटोरियम, दादर पश्चिम, मुंबई में आयोजित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6:30 बजे से होगा।
इस अवसर पर शोभा गुर्टू जी की वरिष्ठ शिष्याएं — धनश्री पंडित राय, स्रबोनी चौधरी, और अदिति बनर्जी — अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी गुरु को नमन करेंगी। इनके साथ संगत करेंगे प्रतिष्ठित संगीतज्ञ — निरंजन लेले (हारमोनियम), स्वप्निल भिसे (तबला) और संदीप मिश्रा (सरंगी)।
कार्यक्रम का संचालन और विशेष प्रस्तुति स्वयं पद्मश्री भजन सम्राट अनुप जलोटा जी द्वारा की जाएगी, जो शोभा गुर्टू जी के प्रति अपनी श्रद्धा संगीत के सुरों में पिरोकर व्यक्त करेंगे।
यह आयोजन “Tathastu Productions” द्वारा प्रबंधित किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रवेश सर्वसाधारण के लिए निःशुल्क रहेगा और सभी संगीत प्रेमियों का स्वागत है।
यह आयोजन न केवल शोभा गुर्टू जी के असाधारण योगदान को याद करने का अवसर है, बल्कि भारतीय शास्त्रीय संगीत की परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का एक सुंदर प्रयास भी है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
