• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
‘पहले हिजाब पहनो फिर लेना इंटरव्यू’, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने अमेरिकी पत्रकार को लौटाया

‘पहले हिजाब पहनो फिर लेना इंटरव्यू’, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने अमेरिकी पत्रकार को लौटाया

September 23, 2022
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

‘हमारा आधार कार्यकर्ता, नहीं पूंजीपति’, मायावती का पलटवार

June 20, 2026
एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव

एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव

June 20, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

यूरोप से बातचीत को तैयार रूस, लेकिन अल्टीमेटम नहीं करेगा स्वीकार

June 20, 2026
‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

June 20, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

भीषण गर्मी से राहत के संकेत, उत्तर भारत में बारिश का पूर्वानुमान

June 20, 2026
श्रीकांत

टीम इंडिया की रणनीति पर विवाद, श्रीकांत ने कोच गंभीर को घेरा

June 20, 2026
बीसीसीआई का विशेष फैसला: 15 वर्षीय वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता

वैभव सूर्यवंशी का भविष्य सुरक्षित, लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता जरूरी

June 20, 2026
हाई-प्रोफाइल पार्टी में अक्षय कुमार से हुई बड़ी भूल, आज भी करते हैं पछतावा

कैमरे के पीछे का मज़ेदार किस्सा सुनाकर अक्षय कुमार ने बिखेरा हंसी का माहौल

June 20, 2026
राजकुमार हिरानी का बड़ा खुलासा, 3 इडियट्स की कहानी अब आगे बढ़ेगी

राजकुमार हिरानी का बड़ा खुलासा, 3 इडियट्स की कहानी अब आगे बढ़ेगी

June 20, 2026
वर्ष 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता होगी दोगुनी : अश्विनी वैष्णव

भारत बनेगा सेमीकंडक्टर डिजाइन का वैश्विक हब: अश्विनी वैष्णव

June 20, 2026
टोयोटा

टोयोटा हाइलक्स का नया मॉडल भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 28 जुलाई को संभावना

June 20, 2026
आईपीओ

23 जून से खुलेगा अद्वित ज्वेल्स आईपीओ

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

‘पहले हिजाब पहनो फिर लेना इंटरव्यू’, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने अमेरिकी पत्रकार को लौटाया

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 23, 2022
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
‘पहले हिजाब पहनो फिर लेना इंटरव्यू’, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने अमेरिकी पत्रकार को लौटाया

वाशिंगटन:ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने हिजाब न पहनने पर अमेरिकी महिला पत्रकार को इंटरव्यू देने से इनकार कर दिया। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब इस मिडिल ईस्ट देश में हिजाब का मुद्दा गरमाया हुआ है। दरअसल, हिजाब नियमों को तोड़ने को लेकर पुलिस हिरासत में हुई एक महिला की मौत के बाद लोग भड़क गए हैं और सड़कों पर उतर आए हैं।

सीएनएन की चीफ इंटरनेशनल एंकर क्रिस्टियन एमनपोर के साथ ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का इंटरव्यू होना था। लेकिन, पत्रकार के हिजाब पहनने से इनकार करने पर उसे रद्द कर दिया गया। क्रिस्टियन ने ट्वीट करके बताया कि उन्हें हेडस्कार्फ पहनने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद अचानक ही इंटरव्यू को कैंसिल कर दिया गया।

ईरानी राष्ट्रपति का 40 मिनट तक करती रहीं इंतजार
क्रिस्टियन ने इंटरव्यू के लिए ईरानी राष्ट्रपति का 40 मिनट तक इंतजार किया, लेकिन वह नहीं आए। महिला पत्रकार को बताया गया कि यह मुहर्रम का पवित्र महीना चल रहा है, इसलिए हेडस्कार्फ पहनना होगा। इस पर उन्होंने के कहा कि हम न्यूयॉर्क में हैं और यहां पर हेडस्कार्फ को लेकर ऐसा कोई कानून लागू नहीं है। इससे पहले किसी भी ईरानी राष्ट्रपति ने ऐसी मांग नहीं रखी है, जब वह ईरान के बाहर इंटरव्यू कर रही हों।

ईरान में हिजाब को लेकर क्यों मचा है बवाल? 
वहीं, अमेरिका ने ईरान में हिरासत के दौरान युवती की मौत के बाद वहां की धर्माचार पुलिस और अन्य सरकारी एजेंसियों के अधिकारियों पर पाबंदी लगा दी है। ये पाबंदियां युवती की मौत के बाद ईरान में हिंसा भड़कने और फिर सुरक्षा बलों से हुई झड़पों में 9 लोगों की मौत के बाद लगाई गई हैं। धर्माचार पुलिस ने ही पिछले हफ्ते 22 वर्षीय महसा अमीनी को यह कहते हुए हिरासत में लिया था कि उन्होंने अपने बालों को हिजाब से ठीक से नहीं ढका था। अमीनी एक थाने में गिर गई थीं और तीन दिन बाद उनकी मृत्यु हो गई थी।

Previous Post

‘यूक्रेन युद्ध गंभीर चिंता का विषय, बातचीत के रास्ते पर लौटो’, सुरक्षा परिषद में भारत का कड़ा संदेश

Next Post

तनुश्री दत्ता का दावा, मीटू मूवमेंट के बाद की गई जान से मारने की कोशिश, मेड पर जहर देने का शक

Next Post
तनुश्री दत्ता का दावा, मीटू मूवमेंट के बाद की गई जान से मारने की कोशिश, मेड पर जहर देने का शक

तनुश्री दत्ता का दावा, मीटू मूवमेंट के बाद की गई जान से मारने की कोशिश, मेड पर जहर देने का शक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘हमारा आधार कार्यकर्ता, नहीं पूंजीपति’, मायावती का पलटवार
  • एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव
  • यूरोप से बातचीत को तैयार रूस, लेकिन अल्टीमेटम नहीं करेगा स्वीकार
  • ‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार
  • भीषण गर्मी से राहत के संकेत, उत्तर भारत में बारिश का पूर्वानुमान
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In