• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
‘यूक्रेन युद्ध गंभीर चिंता का विषय, बातचीत के रास्ते पर लौटो’, सुरक्षा परिषद में भारत का कड़ा संदेश

‘यूक्रेन युद्ध गंभीर चिंता का विषय, बातचीत के रास्ते पर लौटो’, सुरक्षा परिषद में भारत का कड़ा संदेश

September 23, 2022
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

दुनिया की तेल जीवनरेखा पर नया प्रोटोकॉल, होर्मुज के लिए बदले नियम

June 20, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

टीएमसी का आंतरिक संकट गहराया, पार्टी फंड पर उठे सवाल

June 20, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

June 20, 2026
उद्धव-राज की नजदीकी पर शिंदे का तंज, ‘गद्दार’ शब्द उन्हीं पर फिट

शिवसेना के स्थापना दिवस पर शिंदे का उद्धव गुट पर तीखा हमला, बोले- ‘यह तो सिर्फ ट्रेलर है’

June 20, 2026
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

‘हमारा आधार कार्यकर्ता, नहीं पूंजीपति’, मायावती का पलटवार

June 20, 2026
एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव

एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव

June 20, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

यूरोप से बातचीत को तैयार रूस, लेकिन अल्टीमेटम नहीं करेगा स्वीकार

June 20, 2026
‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

June 20, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

भीषण गर्मी से राहत के संकेत, उत्तर भारत में बारिश का पूर्वानुमान

June 20, 2026
श्रीकांत

टीम इंडिया की रणनीति पर विवाद, श्रीकांत ने कोच गंभीर को घेरा

June 20, 2026
बीसीसीआई का विशेष फैसला: 15 वर्षीय वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता

वैभव सूर्यवंशी का भविष्य सुरक्षित, लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता जरूरी

June 20, 2026
हाई-प्रोफाइल पार्टी में अक्षय कुमार से हुई बड़ी भूल, आज भी करते हैं पछतावा

कैमरे के पीछे का मज़ेदार किस्सा सुनाकर अक्षय कुमार ने बिखेरा हंसी का माहौल

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

‘यूक्रेन युद्ध गंभीर चिंता का विषय, बातचीत के रास्ते पर लौटो’, सुरक्षा परिषद में भारत का कड़ा संदेश

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 23, 2022
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
‘यूक्रेन युद्ध गंभीर चिंता का विषय, बातचीत के रास्ते पर लौटो’, सुरक्षा परिषद में भारत का कड़ा संदेश

File Photo

नई दिल्ली:भारत ने एक बार फिर से यूक्रेन युद्ध को लेकर सुरक्षा परिषद में कड़ा संदेश दिया। दरअसल हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नए सिरे से सैनिकों को इकट्ठा करने का आदेश दिया था। उन्होंने अपने देश की रक्षा के लिए परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने से भी न झिझकने की घोषणा की थी। इस ताजा घटनाक्रम के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को भारत ने यूक्रेन में शत्रुता को तत्काल समाप्त करने का आह्वान किया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करना और बातचीत के रास्ते पर लौटना ही समय की मांग है। उन्होंने कहा कि भारत सभी टकरावों को तत्काल समाप्त करने और बातचीत व कूटनीति की वापसी की आवश्यकता को दृढ़ता से दोहराता है।

यूक्रेन को लेकर यूएनएससी ब्रीफिंग में बोलते हुए, जयशंकर ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष का लंबा खिंचना पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष की वजह से दुनिया ने महंगाई, खाद्यान्नों, उर्वरकों और ईंधन की भारी कमी देखी है। उन्होंने कहा, “यह परिषद कूटनीति का सबसे शक्तिशाली प्रतीक है। इसे अपने उद्देश्य पर खरा उतरते रहना चाहिए।” इस दौरान जयशंकर ने एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी की टिप्पणी को भी दोहराया। ज्ञात हो कि एससीओ समिट से इतर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि “यह युद्ध का युग नहीं है।”

यूक्रेन ‘दंड माफी के खिलाफ लड़ाई’ विषय पर 15 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र परिषद में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, ‘‘यूक्रेन युद्ध की दिशा पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए गभीर चिंता का विषय है। भविष्य के अनुमान और ज्यादा परेशान करने वाले दिख रहे हैं। परमाणु मुद्दा खास तौर पर चिंताजनक है।’’ यूरोप और विदेश मामलों की फ्रांसीसी मंत्री कैथरीन कोलोना की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को यह चर्चा हुई। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र मे भाग लेने के लिए दुनिया भर के नेता संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एकत्र हैं।

परिषद की इस चर्चा को संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस, अमेरिका के विदेश मंत्री एटनी ब्लिंकेन, चीन के विदेश मंत्री वांग यि, रूस के विदेश मंत्री सेरगेई लावरोव और ब्रिटेन के विदेश मंत्री, राष्ट्रमंडल और विकास मामलों के मंत्री, जेम्स क्लेवेर्ली और सुरक्षा परिषद के अन्य सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों ने संबोधित किया। जयशंकर ने परिषद को बताया कि वैश्विकरण के इस दौर में युद्ध का प्रभाव सुदूर क्षेत्रों में भी महसूस होने लगा है। उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी ने कीमतों में वृद्धि, खाद्यान्न, उर्वरक और ईधन की कमी महसूस करनी शुरू कर दी है।’’ उन्होंने कहा कि खास तौर से विश्व के दक्षिणी हिस्से का ज्यादा परेशानी हो रही है।

Previous Post

महामारी खत्म नहीं हुई है लेकिन अंत जरूर दिखाई दे रहा है…. डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने UNGA को बताया कोरोना का हाल

Next Post

‘पहले हिजाब पहनो फिर लेना इंटरव्यू’, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने अमेरिकी पत्रकार को लौटाया

Next Post
‘पहले हिजाब पहनो फिर लेना इंटरव्यू’, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने अमेरिकी पत्रकार को लौटाया

'पहले हिजाब पहनो फिर लेना इंटरव्यू', ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने अमेरिकी पत्रकार को लौटाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दुनिया की तेल जीवनरेखा पर नया प्रोटोकॉल, होर्मुज के लिए बदले नियम
  • टीएमसी का आंतरिक संकट गहराया, पार्टी फंड पर उठे सवाल
  • हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट
  • शिवसेना के स्थापना दिवस पर शिंदे का उद्धव गुट पर तीखा हमला, बोले- ‘यह तो सिर्फ ट्रेलर है’
  • ‘हमारा आधार कार्यकर्ता, नहीं पूंजीपति’, मायावती का पलटवार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In