डेस्क: देश में आज नई उपलब्धि दर्ज की गई है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हावड़ा–गुवाहाटी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है, जो पूरी तरह वातानुकूलित 16 कोचों वाली है और इसमें 823 यात्रियों के सफर की क्षमता है।
ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी तक की 958 से 968 किलोमीटर की दूरी महज 14 घंटे में तय करेगी, जो मौजूदा ट्रेनों की तुलना में लगभग 2.5 से 3 घंटे तेज है। इसकी डिजाइन स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है। यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए ट्रेन में आधुनिक सस्पेंशन सिस्टम, ऑटोमैटिक दरवाजे, आरामदायक बर्थ और क्षेत्रीय व्यंजनों (बंगाली और असमिया) की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी।
रेलवे के अनुसार, यह नई ट्रेन पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर को जोड़ने के साथ-साथ पर्यटन और व्यापार में भी नई गति प्रदान करेगी।
किराया और आरक्षण
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, न्यूनतम 400 किलोमीटर की दूरी के लिए संभावित किराया इस प्रकार होगा—
- एसी-1: 1,520 रुपये
- एसी-2: 1,240 रुपये
- एसी-3: 960 रुपये
400 किलोमीटर से अधिक दूरी पर प्रति किलोमीटर शुल्क लागू होगा—
- एसी-1: 3.20 रुपये प्रति किमी
- एसी-2: 3.10 रुपये प्रति किमी
- एसी-3: 2.40 रुपये प्रति किमी
इस ट्रेन के लिए केवल कन्फर्म टिकट ही जारी होंगे। RAC, प्रतीक्षा सूची या आंशिक कन्फर्म टिकट की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। महिला यात्रियों, दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों और ड्यूटी पास धारकों के लिए आरक्षण कोटे लागू होंगे।












मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

