• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
उमर अब्दुल्ला

प्रधानमंत्री मोदी को राज्य दर्जा बहाली का पहला मौका देना चाहिए: उमर अब्दुल्ला

January 2, 2025
रेपो रेट में 0.50% कटौती, आम आदमी को राहत

आरबीआई का बड़ा कदम: आपदा में कर्जदारों को स्वतः मिलेगी बैंकिंग राहत

May 5, 2026
कभी भी फूट सकती है हिंसक स्थिति,अवध ओझा ने किया दावा

नतीजों के बाद बयान में बदलाव, अवध ओझा का यू-टर्न बना राजनीतिक सुर्खी

May 5, 2026
न्याय की तलाश में घर से विधानसभा तक का सफर

न्याय की तलाश में घर से विधानसभा तक का सफर

May 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, कीमतों में स्थिरता बरकरार

May 5, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश: एफआईआर के लिए सीधे हाई कोर्ट नहीं जा सकेंगे

May 5, 2026
रूस-यूक्रेन में ऊर्जा ठिकानों पर हमलों पर 30 दिन की रोक

रूस-यूक्रेन में ‘डबल सीज़फायर’, लेकिन स्थायी शांति अब भी दूर

May 5, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

ईरान युद्ध पर घटते समर्थन के दावों को ट्रंप ने बताया ‘फेक पोल’

May 5, 2026
भारत-जमैका संबंधों को नई गति, जयशंकर की उच्चस्तरीय वार्ता

भारत-जमैका संबंधों को नई गति, जयशंकर की उच्चस्तरीय वार्ता

May 5, 2026
भारतीय विरासत को मिला सम्मान: जयशंकर का जमैका के ऐतिहासिक ओल्ड हार्बर दौरा

जमैका में भारतीय प्रवासियों की 180 साल पुरानी विरासत को नमन, एस. जयशंकर ने ‘ओल्ड हार्बर’ में दी श्रद्धांजलि

May 5, 2026
यूएई पर मिसाइल-ड्रोन हमले: यूरोपीय संघ और सऊदी अरब ने जताई कड़ी आपत्ति

यूएई पर मिसाइल-ड्रोन हमले: यूरोपीय संघ और सऊदी अरब ने जताई कड़ी आपत्ति

May 5, 2026
राबड़ी देवी

राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का फिर नोटिस

May 5, 2026
मौसम का कहर: आकाशीय बिजली और तूफान से 44 लोगों की जान गई

मौसम का कहर: आकाशीय बिजली और तूफान से 44 लोगों की जान गई

May 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, May 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर जम्मू कश्मीर

प्रधानमंत्री मोदी को राज्य दर्जा बहाली का पहला मौका देना चाहिए: उमर अब्दुल्ला

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 2, 2025
in जम्मू कश्मीर
Reading Time: 1 min read
A A
0
उमर अब्दुल्ला

Filr Photo

डेस्क:जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा किया है, और इस प्रक्रिया को न्यायालयों के माध्यम से नहीं, बल्कि प्राथमिक अवसर देकर बहाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को पहला मौका दिया जाना चाहिए। यह बयान उन्होंने मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद अपनी पहली प्रेस वार्ता में दिया।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा किया है, और इस प्रक्रिया को न्यायालयों के माध्यम से नहीं, बल्कि प्राथमिक अवसर देकर बहाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को पहला मौका दिया जाना चाहिए। यह बयान उन्होंने मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद अपनी पहली प्रेस वार्ता में दिया।

अब्दुल्ला ने यहां शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा, “उच्चतम न्यायालय ने भी अपने फैसले में कहा था कि राज्य का दर्जा यथाशीघ्र बहाल किया जाना चाहिए। तब से एक वर्ष बीत चुका है और हमारा मानना ​​है कि एक वर्ष काफी है।” अब्दुल्ला ने कहा, “हमें सत्ता में आए दो महीने से थोड़ा अधिक समय हो गया है। हमें यह समझने में समय लगा कि केंद्र शासित प्रदेश सरकार कैसे काम करती है। हम पहले भी सरकार चला चुके हैं, लेकिन उस स्वरूप और वर्तमान स्वरूप में बहुत अंतर है।”

अब्दुल्ला ने इन अटकलों को खारिज कर दिया कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर की सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है और नेशनल कांफ्रेंस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री, गृह मंत्री या राजभवन की ओर से हम पर अपनी विचारधारा बदलने का कोई दबाव नहीं है। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने मुझसे कहा है कि आपकी सरकार अस्थिर नहीं होगी और हम आपको वैसा ही सहयोग देंगे जैसा उपराज्यपाल को दिया गया है।’’ अब्दुल्ला ने कहा, “उन्होंने कहा है कि वे जनादेश का सम्मान करेंगे। जो लोग यह अफवाह फैला रहे हैं कि मैं अब राजग में शामिल हो जाऊंगा और मैंने अपनी विचारधारा बदल ली है, तो मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता। मैं काम करने आया हूं और काम करूंगा।”

उन्होंने कहा कि यह समझना महत्वपूर्ण है कि उनकी पार्टी का घोषणापत्र पांच साल के कार्यकाल के लिए था, न कि पांच सप्ताह या पांच महीने के लिए। नेकां नेता ने कहा, “कुछ मुद्दे हमारे लिए महत्वपूर्ण थे और हमने उनपर काम किया, जिसमें राज्य का दर्जा और विशेष दर्जे का प्रस्ताव शामिल है।” अब्दुल्ला ने कहा कि लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उनकी आकांक्षाएं पूरी की जानी चाहिए।

Previous Post

पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट: प्रेमी जोड़ों के लिए नई गाइडलाइंस

Next Post

स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग आईपीओ :जानें प्राइस बैंड और डिटेल्स

Next Post
आईपीओ

स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग आईपीओ :जानें प्राइस बैंड और डिटेल्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आरबीआई का बड़ा कदम: आपदा में कर्जदारों को स्वतः मिलेगी बैंकिंग राहत
  • नतीजों के बाद बयान में बदलाव, अवध ओझा का यू-टर्न बना राजनीतिक सुर्खी
  • न्याय की तलाश में घर से विधानसभा तक का सफर
  • पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, कीमतों में स्थिरता बरकरार
  • सुप्रीम कोर्ट का निर्देश: एफआईआर के लिए सीधे हाई कोर्ट नहीं जा सकेंगे
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In