नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल का रेट अपडेट कर दिया है। आज जारी नए रेट के मुताबिक देश के अधिकतर शहरों में तेल के कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आपको बता दें कि कच्चे तेल की कीमत साल की शुरुआत से ही बैक फुट पर हैं। पहले सप्ताह में बड़े नुकसान के बाद दूसरे सप्ताह में कीमत में कुछ सुधार देखा गया, लेकिन मांग की अनिश्चितता व्यापार पर भारी पड़ रही है। जीरो-कोविड नीतियों में ढील के बाद चीन के कोरोना मामलों के तेजी से बढ़ने पर तेल की कीमतों पर भारी दबाव बना हुआ है।
घरेलू बाजार में आज तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता सहित देश के ज्यादातर राज्यों में आज तेल के दाम नहीं बदले हैं। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल का दाम 96.72 रुपये और 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। आपको बता दें कि ईंधन की कीमतों में आखिरी देशव्यापी बदलाव इस साल 21 मई को आया था।
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) सहित सार्वजनिक क्षेत्र की OMCs अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतों और विदेशी विनिमय दरों के अनुरूप प्रतिदिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में संशोधन करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव हर दिन सुबह 6 बजे से लागू होता है। वैट या माल ढुलाई शुल्क जैसे स्थानीय करों के कारण खुदरा पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर राज्य में अलग-अलग होती हैं।
आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का दाम
- दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
- कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है।
- मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
- चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।
- दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल 96.60 रुपये और डीजल 89.77 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
- वाराणसी में पेट्रोल 97.49 रुपये और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
- गुरुग्राम में पेट्रोल 96.97 रुपये और डीजल 89.84 रुपये प्रति लीटर है।
- जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
- लखनऊ में पेट्रोल 96.42 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
- पटना में पेट्रोल 107.48 रुपये और डीजल 94.26 रुपये प्रति लीटर है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
