भयंदर:तेरापंथ भवन टेंबो रोड, भयंदर में छटा दिवस जप के रूप में मनाया । साध्वी श्री वर्धमान यशा जी ने मंगलाचरण में नमस्कार महामंत्र का जाप करवा कर फरमाया करते है वंदना हम प्रभु महावीर को! कि अहिंसा में लीन प्रतिष्ठा, प्रबल प्रभु पुरुषार्थ निष्ठा जिसमे ! श्रावक वह कहलाता है जो जैन धर्म स्वीकार लेता है और वह श्रद्धाशील, आस्थाशील होगा यही अच्छे श्रावक की पहचान है ! अपने गुरु भगवंतो के प्रति आस्था और मन में श्रद्धा होनी चाहिए ! “गुरू” गु – अहंकार, रू – दूर करना , यानी गुरु का सीधा और विशेष महत्व अधंकार को दूर करना ! संसार में आने के लिए “मां” की जरूरत होती है और संसार को पार लगाने में “गुरु” की जरूरत होती है ! ज्ञान रूपी प्रकाश को पूरा करने के लिए भीतर का अंधकार कम करना पड़ेगा !
मीरा रोड की महिला मंडल द्वारा अपनी गीतिका में “शुद्ध मन से जप जपो तो दूर हो तो दूर हो संताप , ओर ॐ का शुद्ध जाप जप लेने से रिद्धि सिद्धि योग का जाप” अच्छी अभिव्यक्ति प्रस्तुत की ! तत्पश्चात उगम राजजी ने ” नवकार जपने से सारे सुख मिटते है, उनका जाप जपने से बंधन भी कटते हैं” पर अपनी सुंदर प्रस्तुति दी !
साध्वी बोधि प्रभाजी ने कहा ” एक छोटा सा मंत्र का जाप सभा में रंग भर देता है ! मंत्र करने वाले साधक वैद की रचना से आत्म शक्ति, ईष्ट शक्ति, जप शक्ति पूरी होती है ! अगर आस्था और मन से नवकार महामंत्र का जाप करेगा तो सभी पाप कर्मों का नष्ट हो सकता है ! ॐ शांति के जाप से जीवन के सारे दोष कटने लगेंगे जब वह जाप मन, श्रद्धा व भक्ति से करेगा तो आप भव से तर जाओगे और शांति का अहसास महसूस करोगे ! चेतना के 108 जाप जपने से अपने भीतर की चेतना जरूर जाग्रत होगी !
साध्वी पुण्य यशा जी ने धैर्य प्रभाजी के सूरत में देवलोक गमन होने पर उनके आध्यात्मिक विकास की मंगल कामना करते हुए चार लोगस का ध्यान करवाया ! भगवान महावीर स्वामी चौथी नरक गति को पूर्ण कर 21 वें भव में प्रवेश किया और 22 वें भव में अहिंसा परमोधर्म द्वारा ह्रदय में परिवर्तन होकर उनकी आत्मा में बदलाव आया ! आध्यात्म के क्षेत्र में तीर्थंकर सबसे बड़े देव होते गैजुस्स उनकी अनेक रिद्धि सिद्धि की भी प्राप्ति हो जाती है ।
साध्वी श्रीजी ने आज मितल गजेंद्र सामोता केअठाई तप की अभिवंदना करते हुए कहा युवा पीढ़ी को इनसे सुख लेनी चाहिए ! केवल आग्रह पर अठाई की तपस्या की वह प्रसंसा का पात्र है !
मीरा रोड युवक परिषद के अध्यक्ष श्री श्री माल ही ने जप दिवस पर आज के प्रोग्राम का कुशल संचालन किया !













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत



