नई दिल्ली: बुधवार को राज्यसभा में हंसी-ठहाकों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवानिवृत्त हो रहे सांसदों की तारीफ की और उन्हें राष्ट्रीय जीवन में निरंतर योगदान देने का आह्वान किया।
खरगे की मज़ेदार टिप्पणी
नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सांसद एचडी देवगौड़ा का जिक्र करते हुए सदन में हलचल मचा दी। उन्होंने कहा, “मैं देवगौड़ा को 54 सालों से जानता हूं। उनके साथ काम किया, लेकिन यह मालूम नहीं था कि उन्होंने मोदी साहब के साथ ‘शादी’ कर ली।” इस टिप्पणी पर सदन में जोरदार ठहाके लगे, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मुस्कुराते दिखाई दिए।
पीएम मोदी की तारीफ
प्रधानमंत्री मोदी ने देवगौड़ा, खरगे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार की सराहना करते हुए उन्हें ऐसे स्तंभ बताया जिन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा संसदीय कार्यों में समर्पित किया। उन्होंने कहा, “जिन तरह से वे नियमित रूप से सदन में आते हैं और कार्रवाई में निष्ठा के साथ भाग लेते हैं, वह सभी नए सांसदों के लिए अनुकरणीय है।”
पीएम मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सांसदों को विदाई देते हुए संसद को ‘एक खुला विश्वविद्यालय’ बताया। उन्होंने कहा, “राजनीति में फुल स्टॉप नहीं होता। आपका अनुभव हमेशा राष्ट्रीय जीवन का स्थायी हिस्सा रहेगा। भविष्य आपका इंतजार कर रहा है।”
हल्के अंदाज में रामदास अठावले का जिक्र
प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का भी मज़ेदार अंदाज में जिक्र किया। उन्होंने कहा, “अठावले जी वास्तव में सदाबहार हैं। वह जा रहे हैं, लेकिन कोई खालीपन महसूस नहीं करेगा, क्योंकि वे लगातार सेवाएं देते रहेंगे।”













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
