डेस्क: यूपी के लखनऊ में शुक्रवार दोपहर एक दुखद घटना हुई, जिसमें सूर्यकांत (35) और उनकी प्रेमिका दिपाली (25) ने राजाजीपुरम डी-ब्लॉक, जलालपुर रेलवे फाटक के पास रेलवे पटरी पर लेटकर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौत वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से हो गई।
जानकारी के मुताबिक, सूर्यकांत पहले से विवाहित और एक बच्चे के पिता थे। दिपाली गुरुवार से लापता थी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिले हैं, जिनमें दोनों ने अपने परिवारों से माफी मांगी और खुद को मौत का जिम्मेदार ठहराया।
इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि सूर्यकांत निशातगंज वालदा कॉलोनी के रहने वाले थे, जबकि दिपाली अजुर्नगंज की निवासी थीं। घटना के समय दोनों करीब एक बजे से रेलवे फाटक के पास टहल रहे थे। लगभग पौने दो बजे वंदे भारत ट्रेन आने पर दोनों पटरी पर लेट गए। घटना के दौरान दिपाली का सिर धड़ से अलग हो गया।
मौके पर पुलिस और जीआरपी पहुंची, साथ ही एसीपी चौक राजकुमार सिंह और अन्य अफसर भी घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलन किए। पास में पड़ा बैग दोनों के आधार कार्ड और दस्तावेजों से उनकी पहचान हुई। इसके बाद परिवारों को सूचना दी गई।
सूर्यकांत की पत्नी सविताकांत और उनका बेटा अरमान हैं। दिपाली के परिवार में उनकी मां बबिता और भाई हर्ष शामिल हैं। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिवारों ने मीडिया से कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
साथ ही, पुलिस ने बताया कि दिपाली की खोजबीन के लिए दो टीमें लगाई गई थीं। अभी तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

