• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राजस्थान के बाड़मेर में दुष्कर्म पीड़िता दलित नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या

राजस्थान के बाड़मेर में दुष्कर्म पीड़िता दलित नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या

March 21, 2022
संस्कारों की पाठशाला: घर से शुरू होती है सीख

संस्कारों की पाठशाला: घर से शुरू होती है सीख

June 2, 2026
हनुमान जी की गदा: शक्ति नहीं, संयम का प्रतीक

हनुमान जी की गदा: शक्ति नहीं, संयम का प्रतीक

June 2, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 2 जून 2026, मंगलवार

June 2, 2026
सामुदायिक जीवन के लिए आवश्यक है व्यवहार कुशलता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

सामुदायिक जीवन के लिए आवश्यक है व्यवहार कुशलता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 1, 2026
सिब्बल के ‘शर्म’ वाले बयान पर सियासी बवाल, भाजपा ने किया पलटवार

सिब्बल के ‘शर्म’ वाले बयान पर सियासी बवाल, भाजपा ने किया पलटवार

June 1, 2026
पीयूष गोयल

भारत-ओमान सीईपीए लागू, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

June 1, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

लुधियाना में औद्योगिक हादसा: जहरीली गैस से तीन मजदूरों की मौत

June 1, 2026
अप्रैल में जीएसटी संग्रह ने तोड़ा रिकॉर्ड, 2.43 लाख करोड़ रुपये के पार

मजबूत अर्थव्यवस्था का संकेत: मई में जीएसटी संग्रह में बढ़ोतरी

June 1, 2026
भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा साझेदारी हुई और मजबूत: राजनाथ सिंह

भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा साझेदारी हुई और मजबूत: राजनाथ सिंह

June 1, 2026
भारत दौरे पर म्यांमार के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी से हुई महत्वपूर्ण मुलाकात

भारत दौरे पर म्यांमार के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी से हुई महत्वपूर्ण मुलाकात

June 1, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

जून के पहले दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानिए ताजा भाव

June 1, 2026
शिक्षा मंत्रालय भवन में लगी भीषण आग, राहत-बचाव अभियान जारी

शिक्षा मंत्रालय भवन में लगी भीषण आग, राहत-बचाव अभियान जारी

June 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर राजस्थान

राजस्थान के बाड़मेर में दुष्कर्म पीड़िता दलित नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या

आरोपी दे रहा था अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 21, 2022
in राजस्थान
Reading Time: 1 min read
A A
0
राजस्थान के बाड़मेर में दुष्कर्म पीड़िता दलित नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या

बाड़मेर:राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले में दसवीं में पढ़ने वाली दलित नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने शनिवार देर रात पानी के टंकी में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक पीड़िता दुष्कर्म के आरोपी की धमकियों से परेशान थी और उसके चलते ही उसने यह कदम उठाया। घटना बाड़मेर जिले के सदर थाना क्षेत्र के रावतसर इलाके की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म की घटना दो माह पुरानी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़िता के अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे न्यूड फोटो और वीडियो शेयर करने की मांग कर रहा था, जिससे परेशान होकर पीड़िता ने सुसाइड कर लिया।

स्कूल से लौटते वक्त हुआ था रेप
महिला थानाधिकारी रामप्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता दसवीं की छात्रा थी और करीब दो माह पहले स्कूल से लौटते वक्त शिव कुमार नाम के आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। सिंह ने बताया कि शिव कुमार बाड़मेर के बायतु क्षेत्र का रहने वाला है। आरोप है कि स्कूल से लौटते समय आरोपी पीड़िता को एक सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर उसके अश्लील वीडियो और फोटो ले लिए। बताया गया कि पीड़िता करीब एक साल पूर्व एक विवाह समारोह के दौरान आरोपी के संपर्क में आयी थी।

न्यूड फोटो और वीडियो के लिए कर रहा था ब्लैकमेल
थानाधिकारी ने बताया कि पीड़िता के परिवार की ओर से दर्ज मामले में बताया गया कि आरोपी पीड़िता के मोबाइल पर बार-बार फोन और मैसेज करके न्यूड फोटो और वीडियो शेयर करने के लिए उसके परेशान कर रहा था। इतना ही नहीं, ऐसा ना करने पर आरोपी उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था।

दो दिन पहले ही परिवार को बताया
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि पीड़िता पिछले दो माह से गुमसुम रहती थी। 17 मार्च को उसने अपने परिवार वालों को उसके साथ दुष्कर्म की घटना की जानकारी देने के साथ ही आरोपी द्वारा परेशान करने की बात बताई। जिसके बाद उसके परिवार ने होली के बाद पुलिस में मामला दर्ज करवाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी, लेकिन इस बीच शनिवार 19 मार्च को पीड़िता ने घर में बने पानी के टंकी में कूदकर जान दे दी।

Previous Post

शिवसेना के बाद अब NCP ने भी एआईएमआईएम के साथ गठबंधन को ठुकराया

Next Post

‘महामारी, यूक्रेन युद्ध जैसी चुनौतियां आत्मनिर्भरता को महत्वपूर्ण बनाती हैं’ : पीएम मोदी

Next Post
‘महामारी, यूक्रेन युद्ध जैसी चुनौतियां आत्मनिर्भरता को महत्वपूर्ण बनाती हैं’ : पीएम मोदी

'महामारी, यूक्रेन युद्ध जैसी चुनौतियां आत्मनिर्भरता को महत्वपूर्ण बनाती हैं' : पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • संस्कारों की पाठशाला: घर से शुरू होती है सीख
  • हनुमान जी की गदा: शक्ति नहीं, संयम का प्रतीक
  • आज का राशिफल : 2 जून 2026, मंगलवार
  • सामुदायिक जीवन के लिए आवश्यक है व्यवहार कुशलता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • सिब्बल के ‘शर्म’ वाले बयान पर सियासी बवाल, भाजपा ने किया पलटवार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In