• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राजनाथ सिंह की जम्मू-कश्मीर में हुंकार- POK हमारा, कोई युद्ध हुआ तो जीतेगा भारत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- हमारे ‘मेक इन इंडिया’ में मेक फॉर द व‌र्ल्ड भी शामिल

January 10, 2023
पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू

पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू

April 19, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

भारतीय जहाजों पर ईरानी फायरिंग, रिश्तों पर उठे सवाल

April 19, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

होर्मुज जलडमरूमध्य तनाव पर ट्रंप की चेतावनी, बोले- ईरान नहीं कर सकता ब्लैकमेल

April 19, 2026
लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

April 19, 2026
बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

April 19, 2026
गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

April 19, 2026
राम गोपाल वर्मा का दावा: धुरंधर 2 रचेगी सिनेमा इतिहास

अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा

April 19, 2026
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस हुए निराश

थिएटर के बाद अब डिजिटल धमाका: ‘भूत बंगला’ की ओटीटी रिलीज की तैयारी

April 19, 2026
DA का ब्रेक, सैलरी का बूस्ट? 8वें वेतन आयोग से पहले संकेत

सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया

April 19, 2026
आईपीओ

रिलायंस जियो का आईपीओ करीब, मई में हो सकता है अहम कदम

April 19, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 19, 2026
अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

April 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- हमारे ‘मेक इन इंडिया’ में मेक फॉर द व‌र्ल्ड भी शामिल

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 10, 2023
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
राजनाथ सिंह की जम्मू-कश्मीर में हुंकार- POK हमारा, कोई युद्ध हुआ तो जीतेगा भारत

File Photo

नई दिल्ली: एयरो-इंडिश शो 2023 के दौरान भारत के रक्षा उत्पादन क्षेत्र में उभरती ताकत के रूप में पेश करने की तैयारियों के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारतीय एयरोस्पेस और रक्षा निर्माण क्षेत्र भविष्य की चुनौतियों का सामना करने और उभरते अवसरों को भुनाने के लिए अच्छी तरह से तैयार है। देश में हल्के लड़ाकू विमानों और हल्के बहु-उपयोगी हेलिकॉप्टर का हो रहा निर्माण इसका सबूत है। ड्रोन, साइबर-टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रडार आदि के उत्पादन में भी भारत तेजी से कदम बढ़ा रहा है। रक्षामंत्री ने कहा कि भारत कुछ देशों को दूसरों से श्रेष्ठ मानने की व्यवस्था में विश्वास नहीं करता और मेक इन इंडिया के तहत भारत की पहल न तो दुनिया में हमें अलग-थलग करती है और न ही यह केवल अकेले उसके राष्ट्रीय हित के लिए हैं। भारत खुली साझेदारी के साथ राष्ट्रों की संप्रभुता और समानता की अवधारणा का सदैव हिमायती रहा है।

एशिया के सबसे बड़े एयर शो के रूप में चर्चित एयरो-इंडिया शो को लेकर राजदूतों की राउंड टेबल बैठक को यहां संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि यह आयोजन एयरोस्पेस उद्योग सहित भारतीय विमानन-रक्षा उद्योग को अपने उत्पादों, प्रौद्योगिकियों और समाधानों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। रक्षा और एयरोस्पेस उद्योगों में प्रमुख उद्यमियों और निवेशकों के अलावा, यह आयोजन दुनिया भर के प्रमुख रक्षा थिंक-टैंक और रक्षा से संबंधित निकायों की भागीदारी का गवाह बनेगा। साथ ही विमानन उद्योग में सूचनाओं, विचारों और नए तकनीकी विकास के आदान-प्रदान के लिए एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा।

बेंगलुरू में 13 से 17 फरवरी तक होने वाले एयरो-इंडिया शो में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों के हैरत अंगेज प्रदर्शन इसका सबसे बड़ा आकर्षण होगा। रक्षामंत्री के साथ इस बैठक में करीब 80 देशों के राजदूतों, उच्चायुक्तों और मिलिट्री अटैची ने हिस्सा लिया। रक्षामंत्री ने राजदूतों के जरिए इन तमाम देशों को एयरो इंडिया में आमंत्रित करते हुए कहा कि हम ग्राहक या सेटेलाइट राज्य बनाने की धारणा में विश्वास नहीं रखते और भारत जब भी किसी भी देश के साथ साझेदारी करता है तो यह संप्रभु समानता और आपसी सम्मान के आधार पर होता है। रक्षा सहयोग के क्षेत्र में भी साझेदारी और संयुक्त प्रयास के इन दो प्रमुख शब्दों के साथ सहयोग की राह भारत को दुनिया से अलग करती है। भारत विश्व व्यवस्था की उस अवधारणा में विश्वास नहीं रखता जिसमें कुछ देशों को दूसरों से श्रेष्ठ माना जाता है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि इसलिए हमें यह कहने में गुरेज नहीं कि हमारी मेक-इन-इंडिया की पहल में मेक-फॉर-द-व‌र्ल्ड शामिल है। रक्षा अनुसंधान और विकास और उत्पादन में संयुक्त प्रयास और साझेदारी की हमारी पहल तमाम देशों के लिए एक खुली पेशकश है। राजनाथ ने कहा कि जब हम अपने मूल्यवान साझेदार देशों से रक्षा उपकरण खरीद रहे होते हैं, तो अक्सर वे भारत से तकनीकी जानकारी साझा करते हैं और इसके लिए हमारे यहां फैक्ट्री स्थापित करने से लेकर देशी कंपनियों से साझेदारी करते हैं। रक्षामंत्री ने कहा कि भारत का प्रयास है कि खरीदार और विक्रेता के संबंध को एक सह-विकास और सह-उत्पादन मॉडल से आगे बढ़ाया जाए चाहे हम खरीदार हों या विक्रेता। इस मौके पर उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पिछले पांच वर्षों में भारत का रक्षा निर्यात आठ गुना बढ़ा है और अब हम 75 से अधिक देशों को निर्यात कर रहे हैं।

Previous Post

‘द नाइट मैनेजर’ वेब सीरीज में साथ नजर आएंगे अनिल कपूर-आदित्य रॉय कपूर

Next Post

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- देश में मौजूद ओमिक्रोन के सभी सब-वेरिएंट में नहीं है कोई घातक

Next Post
मुंबई में कोरोना के XE वैरिएंट की पुष्टि पर क्या बोले महाराष्ट्र कोविड टास्क फोर्स के सदस्य? जानें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- देश में मौजूद ओमिक्रोन के सभी सब-वेरिएंट में नहीं है कोई घातक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू
  • भारतीय जहाजों पर ईरानी फायरिंग, रिश्तों पर उठे सवाल
  • होर्मुज जलडमरूमध्य तनाव पर ट्रंप की चेतावनी, बोले- ईरान नहीं कर सकता ब्लैकमेल
  • लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की
  • बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In