• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राम के अस्तित्व पर उठाए जाते थे सवाल, हमने हीन भावना की बेड़ियां तोड़ीं, दीपोत्सव कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

राम के अस्तित्व पर उठाए जाते थे सवाल, हमने हीन भावना की बेड़ियां तोड़ीं, दीपोत्सव कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

October 23, 2022
आसिम मुनीर

रक्षा बजट बढ़ाकर 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने की तैयारी में पाकिस्तान

May 17, 2026
घर

महंगे होते घरों के बीच भी खरीदार सक्रिय, बेंगलुरु में सर्वाधिक वृद्धि

May 17, 2026
आईपीओ

कोल सेक्टर में बड़ा बदलाव: एमसीएल के आईपीओ को सरकार की मंजूरी

May 17, 2026
मंगोलिया में भारत का धमाका, प्रीति पवार और दीपक ने पहले राउंड में मारी बाज़ी

राष्ट्रीय मुक्केबाजी ट्रायल्स: लवलीना और साक्षी ने किया कमाल, टीम में जगह सुनिश्चित

May 17, 2026
टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों को लगातार सुधार की जरूरत: राहुल द्रविड़

सुपरस्टार कल्चर: गंभीर ने उठाए सवाल, द्रविड़ का जवाब

May 17, 2026
“बच्चे मत पैदा करो, डॉग्स पालो” : शेफाली शाह के बयान से मचा विवाद

“बच्चे मत पैदा करो, डॉग्स पालो” : शेफाली शाह के बयान से मचा विवाद

May 17, 2026
अक्षय कुमार ने खोला 40 साल पुराना राज़, क्रश को इम्प्रेस करते हुए हुई थी पिटाई

22 दिन की शूटिंग और 40 करोड़ की फीस! ‘गोलमाल 5’ से जुड़ी बड़ी खबर

May 17, 2026
बचपन को संस्कार देने वाली छाया: दादा-दादी का महत्व

बचपन को संस्कार देने वाली छाया: दादा-दादी का महत्व

May 17, 2026
कम बजट में ज्योतिषीय लाभ: महंगे रत्नों के सस्ते विकल्प

कम बजट में ज्योतिषीय लाभ: महंगे रत्नों के सस्ते विकल्प

May 17, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 17 मई 2026

May 17, 2026
“स्वयं ही अपना सच्चा मित्र” – मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक उद्बोधन

“स्वयं ही अपना सच्चा मित्र” – मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक उद्बोधन

May 16, 2026
4 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, दरिंदा पड़ोसी गिरफ्तार

आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर महिला व नाबालिग के शोषण का आरोप

May 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, May 17, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

राम के अस्तित्व पर उठाए जाते थे सवाल, हमने हीन भावना की बेड़ियां तोड़ीं, दीपोत्सव कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 23, 2022
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
राम के अस्तित्व पर उठाए जाते थे सवाल, हमने हीन भावना की बेड़ियां तोड़ीं, दीपोत्सव कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

अयोध्या:दिवाली की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव (Deepotsav 2022) कार्यक्रम में हिस्सा लेने अयोध्या पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़े किए जाते थे। हमने वो बेड़ियां तोड़ी है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भगवान राम सबका साथ, सबका विकास विश्वास के आधार थे।

इससे पहले प्रधानमंत्री शाम के वक्त अयोध्या पहुंचे जहां उन्होंने सबसे पहले रामलला के दर्शन किए और  श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण कर मंदिर निर्माण का जायजा लिया। इसके बाद पीएम मोदी ने दीपोत्सव कार्यक्रम से पहले अयोध्या में प्रतीकात्मक रूप से भगवान राम का राज्याभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राम अयोध्या के डीएनए में हैं।

श्री राम लला के दर्शन और फिर भगवान राम का राज्याभिषेक करने का ये सौभाग्य भगवान राम की कृपा से ही प्राप्त होता है। यह दीपावली ऐसे समय आई है जब हमने आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं। देश को दिवाली की बधाई देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भगवान राम की संकल्प शक्ति भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी

पीएम मोदी ने कहा राम किसी को पीछे नहीं छोड़ते। राम कर्तव्य-भावना से मुख नहीं मोड़ते। इसलिए राम भारत की उस भावना के प्रतीक हैं, जो ये मानती है कि हमारे अधिकार हमारे कर्तव्यों से स्वयं सिद्ध हो जाते हैं। पीएम मोदी ने अयोध्यावासियों से कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ ही यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ जाएगी। ऐसे में अयोध्या स्वच्छ और यहां के लोगों का व्यवहार अच्छा हो यह यहां के लोगों को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि कितना अच्छा हो कि अयोध्या के नागरिकों का व्यवहार भी अपने आप में मानक बने।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि अयोध्या विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही थी। पहले भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठते थे। आज अयोध्या के विकास पर हजारों करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। पीएम ने कहा- राम सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के आधार थे।

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में भगवान राम जैसी संकल्प शक्ति देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगी। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने अपने वचन, विचारों, अपने शासन और अपने प्रशासन में जिन मूल्यों को गढ़ा वो सबका साथ-सबका विकास की प्रेरणा हैं और सबका विश्वास-सबका प्रयास का आधार हैं।

Previous Post

ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री पद के लिए फिर ठोकी ताल, अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का किया वादा

Next Post

कोरोनाकाल में अनाथ हुए बच्चों संग सीएम शिवराज ने मनाई दिवाली

Next Post
कोरोनाकाल में अनाथ हुए बच्चों संग सीएम शिवराज ने मनाई दिवाली

कोरोनाकाल में अनाथ हुए बच्चों संग सीएम शिवराज ने मनाई दिवाली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रक्षा बजट बढ़ाकर 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने की तैयारी में पाकिस्तान
  • महंगे होते घरों के बीच भी खरीदार सक्रिय, बेंगलुरु में सर्वाधिक वृद्धि
  • कोल सेक्टर में बड़ा बदलाव: एमसीएल के आईपीओ को सरकार की मंजूरी
  • राष्ट्रीय मुक्केबाजी ट्रायल्स: लवलीना और साक्षी ने किया कमाल, टीम में जगह सुनिश्चित
  • सुपरस्टार कल्चर: गंभीर ने उठाए सवाल, द्रविड़ का जवाब
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In