• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
झारखंड की आपत्ति के बाद सस्ती दर पर बिजली बेचने का आदेश जारी

रांची को मिली 86 मेगावाट कम बिजली, किल्लत से न बच्चे पढ़ पा रहे और न लोग सो पा रहे

April 27, 2022
पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू

पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू

April 19, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

भारतीय जहाजों पर ईरानी फायरिंग, रिश्तों पर उठे सवाल

April 19, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

होर्मुज जलडमरूमध्य तनाव पर ट्रंप की चेतावनी, बोले- ईरान नहीं कर सकता ब्लैकमेल

April 19, 2026
लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

April 19, 2026
बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

April 19, 2026
गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

April 19, 2026
राम गोपाल वर्मा का दावा: धुरंधर 2 रचेगी सिनेमा इतिहास

अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा

April 19, 2026
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस हुए निराश

थिएटर के बाद अब डिजिटल धमाका: ‘भूत बंगला’ की ओटीटी रिलीज की तैयारी

April 19, 2026
DA का ब्रेक, सैलरी का बूस्ट? 8वें वेतन आयोग से पहले संकेत

सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया

April 19, 2026
आईपीओ

रिलायंस जियो का आईपीओ करीब, मई में हो सकता है अहम कदम

April 19, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 19, 2026
अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

April 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर झारखंड

रांची को मिली 86 मेगावाट कम बिजली, किल्लत से न बच्चे पढ़ पा रहे और न लोग सो पा रहे

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 27, 2022
in झारखंड
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंड की आपत्ति के बाद सस्ती दर पर बिजली बेचने का आदेश जारी

रांची:रांची में पिछले तीन दिन से बिजली आमजन के लिए आफत बनी हुई है। सेंट्रल पुल से बिजली नहीं मिलने की वजह से सोमवार को तीसरे दिन भी कटौती की गई। जिस कारण शहर से लेकर गांव तक में लोग बेहाल रहे। रांची को अभी 280 मेगावाट बिजली की जरूरत है। लेकिन तीन ग्रिड नामकुम, कांके और हटिया वन को आपूर्ति के लिए 85.9 मेगावाट बिजली कम मिली। हटिया, नामकुम और कांके ग्रिड से जुड़े 33 केवी के 27 से अधिक फीडर से शाम से ही लोड शेडिंग होने लगी। यह क्रम रात में भी जारी रहा। जिस कारण लोगों की परेशानी बढ़ी रही। न बच्चे पढ़ पा रहे हैं और न लोग रात में सो पा रहे हैं।

शाम में पीक आवर में कारोबार से लेकर रात में घर तक लोग परेशान रहे। उमस भरी गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी घर के बुजुर्ग, बीमार सदस्य एवं बच्चों को लेकर हुई। सोमवार को रात नौ बजे तक नामकुम को 60, कांके को 40 और हटिया को 80 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए मिलती रही। यह आंकड़ा पिछले तीन दिन में सबसे न्यूनतम स्तर पर है। 23 अप्रैल को नामकुम को 70, कांके को 51 और हटिया को 73.1 मेगावाट बिजली मिली थी। रांची शहरी क्षेत्र में बड़ी आबादी बिजली के लिए हटिया और नामकुम ग्रिड पर निर्भर है।

शहर के आसपास रिंग रोड के उत्तरी छोर में बसी नई कॉलोनी और मुहल्लों में कांके ग्रिड से बिजली दी जाती है। मौसम का मिजाज गर्म होने के बाद निर्बाध रूप से आपूर्ति के लिए रांची को अभी 120, नामकुम को एक सौ से अधिक और कांके को 60 मेगावाट बिजली की आवश्यकता होती है।

मानसून में कोयला संकट की आशंका
देश में अभी के लिये कोयले का स्टॉक है। मानसून के दौरान कोयला संकट की आशंका है। कोयले का आयात कम हो गया है। कोयला महंगा भी हुआ है।

बिजली संकट क्यों है
 एक्सचेंज में महंगी दर भी बिजली की उपलब्धता
राज्यों को महंगी दर पर बिजली खरीदने में दिक्कत आ रही है
झारखंड जैसे गरीब राज्य के लिये लंबे समय तक महंगी दर पर बिजली खरीदना मुमकिन नजर नहीं आ रहा
योजना का अभाव, कई राज्यों को अचानक भीषण गर्मी का अनुमान नहीं था
राज्यों के पास बढ़ी हुई मांग के बराबर उत्पादन क्षमता नहीं
पावर कंपनियों को एकाएक बढ़ी मांग के बराबर उत्पादन में आ रही समस्या
बिजली वितरण कंपनियां घाटे के कारण तनाव में

इन इलाकों में रहा असर
रांची के लगभग हर क्षेत्र में शाम से लोड शेडिंग का क्रम चलता रहा। शहर के बरियातू रोड, बूटी रोड, कोकर, लालपुर, डंगराटोली, सरकुलर रोड, कांटाटोली, चुटिया, बहुबाजार, स्टेशन रोड, कडरू, मेन रोड, हिन्दपीढ़ी, अपर बाजार, हरमू रोड, कचहरी रोड, रातू रोड, अरगोड़ा, डोरंडा, हिनू, धुर्वा समेत आसपास के अन्य इलाके में लोड शेडिंग से बिजली दी गई।

Previous Post

पटना में दो सगी बहनों से गैंगरेप, पिस्टल के बल पर दरिंदों ने लूटी अस्मत

Next Post

200 सीटों पर ही लड़ो; तेजस्वी की सलाह पर भड़की कांग्रेस

Next Post
बोचहां उपचुनाव: आरजेडी को मिली जीत पर बोले तेजस्वी, एनडीए के तमाम हथकंडों के बावजूद जनता ने राजद को चुना

200 सीटों पर ही लड़ो; तेजस्वी की सलाह पर भड़की कांग्रेस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू
  • भारतीय जहाजों पर ईरानी फायरिंग, रिश्तों पर उठे सवाल
  • होर्मुज जलडमरूमध्य तनाव पर ट्रंप की चेतावनी, बोले- ईरान नहीं कर सकता ब्लैकमेल
  • लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की
  • बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In